- Hindi News
- बिजनेस
- WWDC 2026 में Apple का बड़ा दांव, Siri AI और iOS 27 के साथ बदलेगा iPhone का अनुभव
WWDC 2026 में Apple का बड़ा दांव, Siri AI और iOS 27 के साथ बदलेगा iPhone का अनुभव
बिजनेस डेस्क
Apple ने WWDC 2026 में Siri AI, iOS 27 और Apple Intelligence से जुड़े कई बड़े फीचर्स पेश किए। नया अपडेट ईमेल-मैसेज लिखने से लेकर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और फोटो एडिटिंग तक कई बदलाव लेकर आया है।
WWDC 2026 के पहले दिन Apple ने अपने सबसे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट्स में से एक का ऐलान करते हुए Siri, iOS 27 और Apple Intelligence को नए रूप में पेश किया। कैलिफोर्निया स्थित Apple Park में आयोजित इस वार्षिक डेवलपर सम्मेलन के दौरान कंपनी ने साफ संकेत दिए कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में अब पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है। सबसे ज्यादा चर्चा नई Siri AI की रही, जिसे अब सिर्फ एक वॉयस असिस्टेंट नहीं बल्कि एक कॉन्टेक्स्ट समझने वाली डिजिटल सहायक के रूप में तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार Siri AI अब बिना किसी ऐप को बदले ईमेल ड्राफ्ट कर सकेगी, मैसेज तैयार करेगी और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी के आधार पर जवाब भी दे सकेगी। Apple का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा Siri अपग्रेड है। साल 2011 में iPhone के साथ शुरू हुई Siri अब AI युग के हिसाब से पूरी तरह बदलती नजर आ रही है।
इवेंट के दौरान Apple ने Apple Intelligence प्लेटफॉर्म को भी और मजबूत बनाने की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि नया सिस्टम अलग-अलग ऐप्स के बीच जानकारी को बेहतर तरीके से समझेगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई यूजर फोन कॉल पर बात कर रहा है तो डिवाइस संबंधित ईमेल, मैसेज या अन्य ऐप्स की जानकारी को समझकर उपयोगी सुझाव दे सकेगा। मैसेज ऐप में AI आधारित रिप्लाई सजेशन दिए जाएंगे जबकि Safari ब्राउजर में टैब मैनेजमेंट और पासवर्ड से जुड़े नए फीचर्स जोड़े गए हैं। Apple ने इस मौके पर एक बार फिर यूजर प्राइवेसी को अपनी प्राथमिकता बताया। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार AI फीचर्स का इस्तेमाल करते समय यूजर डेटा केवल उसी अनुरोध को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाएगा और इसकी स्वतंत्र रूप से जांच भी कराई जा सकेगी। Apple का यह रुख ऐसे समय में सामने आया है जब AI कंपनियों के बीच डेटा सुरक्षा को लेकर लगातार बहस जारी है।
iOS 27 को लेकर भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। Apple ने बताया कि iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल्स को यह अपडेट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ परफॉर्मेंस में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। फोटो पहले की तुलना में अधिक तेजी से लोड होंगे, AirDrop ट्रांसफर की स्पीड बढ़ेगी और मल्टीटास्किंग अनुभव भी बेहतर होगा। इसके अलावा सिस्टम सर्च को पूरी तरह नया बनाया गया है। Spotlight, Mail और Photos में अब ज्यादा सटीक और तेज परिणाम मिलेंगे। कीबोर्ड में इन-बिल्ट AI डिक्टेशन फीचर भी जोड़ा गया है, जो बोलकर लिखे गए टेक्स्ट की स्पेलिंग, विराम चिह्न और फॉर्मेटिंग को अपने आप ठीक करेगा। बताया जा रहा है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो लंबे संदेश या नोट्स वॉयस के जरिए तैयार करते हैं। Shortcuts ऐप में भी बदलाव किए गए हैं और अब सामान्य भाषा में कमांड लिखकर ऑटोमेशन तैयार किए जा सकेंगे।
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर भी Apple ने खास ध्यान दिया है। कंपनी ने नए पेरेंटल कंट्रोल टूल्स की घोषणा करते हुए बताया कि 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए “Ask to Browse” और “Ask to Buy” जैसे फीचर्स डिफॉल्ट रूप से सक्रिय रहेंगे। इससे माता-पिता यह नियंत्रित कर सकेंगे कि बच्चा किन वेबसाइट्स पर जा सकता है और कौन से ऐप डाउनलोड कर सकता है। इसी के साथ Health ऐप में महिलाओं के लिए पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज सपोर्ट जोड़ा गया है। फोटो ऐप को भी AI की मदद से अधिक शक्तिशाली बनाया गया है। नया Reframe फीचर तस्वीर के एंगल को बदल सकता है जबकि Extend टूल इमेज का विस्तार करके दृश्य को बड़ा दिखाने में मदद करेगा। Cleanup टूल को भी अपग्रेड किया गया है जिससे फोटो से अनचाही वस्तुओं को अधिक प्राकृतिक तरीके से हटाया जा सकेगा। वहीं पिछले साल पेश किए गए Liquid Glass डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि यूजर्स अपने अनुसार इंटरफेस को कस्टमाइज कर सकें।
इस बार का WWDC एक और वजह से खास रहा। Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने मंच से भावुक संदेश देते हुए कहा कि कंपनी का सबसे अच्छा दौर अभी आना बाकी है। उन्होंने कहा कि Apple का लक्ष्य हमेशा ऐसे उत्पाद बनाना रहा है जो लोगों के जीवन को बेहतर बना सकें। उद्योग जगत में पहले से चर्चा है कि 1 सितंबर से कंपनी की कमान हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस संभालेंगे। ऐसे में WWDC 2026 को टिम कुक के नेतृत्व वाले दौर के अंतिम बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए