- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में आज इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव, CM मोहन यादव के साथ फ्रांस की दिग्गज कंपनियां करेंग...
भोपाल में आज इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव, CM मोहन यादव के साथ फ्रांस की दिग्गज कंपनियां करेंगी चर्चा
भोपाल (म.प्र.)
भोपाल में आज इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव हो रहा है। CM मोहन यादव की मौजूदगी में फ्रांसीसी कंपनियों के साथ निवेश और साझेदारी पर चर्चा होगी।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। शहर के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही हलचल तेज रही। मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में फ्रांस की कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। प्रशासन और उद्योग विभाग के अधिकारी देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के जरिए मध्यप्रदेश सरकार विदेशी निवेश को लेकर बड़ा संदेश देना चाहती है।
जानकारी के मुताबिक कॉन्क्लेव में एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, रिन्यूएबल एनर्जी, फार्मा, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर खास फोकस रहेगा। मध्यप्रदेश के करीब 60 से 80 उद्योग प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। इनके साथ फ्रांसीसी कंपनियों की बी-2-बी और बी-2-जी बैठकें हो रही हैं। अधिकारियों के अनुसार कई अहम निवेश प्रस्तावों और एमओयू पर चर्चा चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ कंपनियां प्रदेश में लॉन्ग टर्म निवेश को लेकर भी रुचि दिखा रही हैं।
कार्यक्रम में फ्रांस के राजदूत, इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्य और फ्रांसीसी उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी। सरकार का मानना है कि इससे मध्यप्रदेश को ग्लोबल इंडस्ट्री नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि कॉन्क्लेव को सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी शेयरिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि डसॉल्ट सिस्टम्स के साथ वर्चुअल ट्विन टेक्नोलॉजी, सिस्ट्रा के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और सनोफी के साथ हेल्थ सेक्टर में सहयोग को लेकर बातचीत हो सकती है।
कॉन्क्लेव में सनोफी, डसॉल्ट सिस्टम्स, सूफलेट माल्ट, सिस्ट्रा, एंजी, ईडीएफ, डेकाथलॉन, रॉयल कैनिन और लैक्टालिस जैसी कई बड़ी फ्रांसीसी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रदेश में रोजगार और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को भी इसका फायदा मिलने की बात कही जा रही है, खासकर माल्टिंग बार्ली और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से जुड़े क्षेत्रों में। वहीं इसे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए