Mangawan Police - दैनिक जागरण

रीवा में हिट एंड रन हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार देर रात एक हिट एंड रन का गंभीर मामला सामने आया, जिसमें बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए। घटना मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम जराहा स्थित राइस मिल के पास हुई। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है।

पुलिस के मुताबिक, अविनाश शर्मा (35) निवासी जेपी नगर रीवा और मुकेश दहिया (31) निवासी सीजवार, बाइक से रीवा से गंगेव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मनगवां थाना की एफआरबी टीम ने बिना देरी किए राहत कार्य शुरू किया। आरक्षक शिवेंद्र मिश्रा और टीम ने घायलों को पुलिस वाहन से तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिससे समय पर घायलों को इलाज मिल सका।