RCB vs DC - दैनिक जागरण

RCB vs DC: 75 पर ढही दिल्ली, बेंगलुरु 9 विकेट से जीती
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। 48 घंटे पहले 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने वाली दिल्ली की टीम इस बार 75 रन पर सिमट गई। बेंगलुरु ने 76 रन का आसान लक्ष्य सिर्फ 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ RCB के 12 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली 8 मैच में 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। IPL 2026 के इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी नजर आई, जबकि बेंगलुरु ने शुरुआत से ही मैच पर कंट्रोल बनाए रखा। विराट कोहली ने नाबाद 23 रन की पारी के दौरान प्च्स् में 9 हजार रन पूरे कर नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए और पावरप्ले के भीतर ही मुकाबले से बाहर हो गई। साहिल परख, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज सस्ते में लौट गए। ऐसे संकट में इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर पारी को कुछ हद तक संभाला। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई।

बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड सबसे असरदार गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट लेकर दिल्ली के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके और नई गेंद से लगातार दबाव बनाया। सुयश शर्मा और कृणाल पंड्या ने भी रन गति पर नियंत्रण रखा। गेंदबाजी में इसी अनुशासन ने दिल्ली को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी इस सीजन में पहली बार इतनी बुरी तरह लड़खड़ाई। 264 रन बनाने के सिर्फ दो दिन बाद वही बल्लेबाजी इकाई 75 पर सिमट गई। टीम का शीर्ष क्रम नई गेंद के सामने पूरी तरह असहज दिखा और शॉट चयन में भी जल्दबाजी नजर आई।

दिल्ली के लिए यह हार नेट रनरेट के लिहाज से भी भारी पड़ी है। टीम का नेट रनरेट -1.060 तक गिर गया है, जो प्लेऑफ की दौड़ में आगे चलकर बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। दिल्ली को अब बचे 6 मैचों में कम से कम 5 जीत दर्ज करनी होंगी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने आक्रामक शुरुआत की। फिल साल्ट की जगह उतरे देवदत्त पडिक्कल ने तेजी से रन बटोरे और 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। विराट कोहली ने संयम के साथ पारी संभाली और 11 रन बनाते ही IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। त्ब्ठ ने 6.3 ओवर में 77 रन बनाकर मुकाबला खत्म कर दिया।

विराट कोहली का यह रिकॉर्ड IPL इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत मील के पत्थरों में शामिल हो गया है। उन्होंने 9 हजार रन पूरे कर टूर्नामेंट में अपनी निरंतरता और प्रभाव को फिर साबित किया। RCB के लिए यह जीत इसलिए भी अहम रही क्योंकि टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर नेट रनरेट भी बेहतर किया।

RCB vs DC IPL 2026: बेंगलुरु में भिड़ंत, कोहली की फॉर्म और दिल्ली की लगातार हार पर सबकी नजर
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को IPL 2026 का अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम को शुरू होगा। RCB की कोशिश अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत दर्ज करने की होगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से उतरेगी।

RCB इस सीजन घरेलू मैदान पर अब तक अजेय रही है। टीम की गेंदबाजी इकाई जोश हेजलवुड की अगुआई में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही है। वहीं बल्लेबाजी में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और टिम डेविड की मौजूदगी ने टीम को मजबूत संतुलन दिया है।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर दिख रही है। टीम पिछले दो मुकाबले हार चुकी है और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद टीम को निरंतर प्रदर्शन नहीं मिल पा रहा है।

कोहली पर नजरें, लेकिन RCB का बल्लेबाजी क्रम मजबूत

विराट कोहली इस सीजन भी शानदार फॉर्म में हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उनके पास है। हालांकि इस बार RCB की बल्लेबाजी सिर्फ कोहली तक सीमित नहीं दिख रही। कप्तान रजत पाटीदार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में 21 छक्के लगाए हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं।

देवदत्त पडिक्कल और फिल सॉल्ट की निरंतरता ने टीम को शुरुआती मजबूती दी है, जबकि टिम डेविड मध्यक्रम में तेजी से रन बना रहे हैं। इस संतुलन ने RCB को घरेलू मैदान पर मजबूत स्थिति में रखा है।

दिल्ली की चिंता: अनुभवी खिलाड़ी फॉर्म से बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी समस्या टीम का असंतुलित प्रदर्शन है। केएल राहुल, डेविड मिलर और पथुम निसांका जैसे खिलाड़ी अपेक्षित योगदान नहीं दे पा रहे हैं। युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने जरूर कुछ पारियों में संघर्ष दिखाया है, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिला है। कप्तान अक्षर पटेल का ऑलराउंड प्रदर्शन भी अब तक प्रभावी नहीं रहा है। वहीं कुलदीप यादव की गेंदबाजी महंगी साबित हो रही है, जिससे टीम पर दबाव बढ़ा है।

पिच और मौसम का असर

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर बल्लेबाज हावी रहते हैं।मौसम भी मुकाबले में बाधा बनने की संभावना नहीं है। बेंगलुरु में दिन गर्म रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है।