IPL Head to Head - दैनिक जागरण

IPL 2026: आज SRH vs CSK मुकाबला, हैदराबाद में भिड़ंत; चेन्नई जीत की हैट्रिक पर नजर, SRH भी फॉर्म में
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार को दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दोनों टीमें इस समय अंक तालिका में बराबरी की स्थिति में हैं। SRH और CSK ने अपने-अपने पांच मैचों में दो-दो जीत दर्ज की हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है, जबकि चेन्नई आठवें स्थान पर खड़ी है।

पिछले मैचों का आत्मविश्वास लेकर उतरेंगी टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर बड़ा आत्मविश्वास हासिल किया है। यह राजस्थान की इस सीजन की पहली हार थी, जिससे SRH की लय मजबूत हुई है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने पिछले दो मैच जीते हैं और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में टीम जीत की हैट्रिक की तलाश में है। चेन्नई की कोशिश इस मुकाबले में लय बनाए रखने की होगी।

हेड-टू-हेड में CSK का दबदबा

दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 7 जीत मिली है। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर भी CSK का प्रदर्शन मजबूत रहा है, हालांकि SRH ने यहां थोड़ी बढ़त हासिल की है।

धोनी की वापसी अभी टली

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस मुकाबले में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। हालांकि वे टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और उनकी वापसी अगले मुकाबले में हो सकती है।

क्लासन और कंबोज पर नजर

SRH के लिए हेनरिक क्लासन इस सीजन सबसे अहम बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं और मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है।गेंदबाजी में हर्ष दुबे और डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाजों ने भी पिछले मैच में प्रभाव छोड़ा था।वहीं चेन्नई की ओर से संजू सैमसन लगातार फॉर्म में हैं और 185 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने अब तक 10 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।