प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - दैनिक जागरण

सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करना उनके परिवार के लिए सम्मान की बात है।

सचिन अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मिले। उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों को 5 मार्च को होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

5 मार्च को मुंबई में शादी

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी 5 मार्च को मुंबई में आयोजित की जाएगी। दोनों की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। सानिया चंडोक उद्योग जगत से जुड़े परिवार से ताल्लुक रखती हैं और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी मित्र मानी जाती हैं।

सानिया चंडोक का प्रोफेशनल सफर

सानिया बिजनेस बैकग्राउंड से आने के बावजूद खुद का वेंचर संभाल रही हैं। उन्होंने 2022 में ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर’ की शुरुआत की, जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और स्किनकेयर सेवाएं प्रदान करता है। बताया जाता है कि इस स्टार्टअप की शुरुआत उन्होंने सीमित पूंजी से की थी और फिलहाल वे इसकी डायरेक्टर हैं।

अर्जुन का क्रिकेट करियर

अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आईपीएल 2026 सीजन में वे लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया गया था। अब तक आईपीएल में उन्होंने सीमित मैच खेले हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शतक भी जड़ा है।

क्रिकेट और सार्वजनिक जीवन से जुड़े बड़े नामों को शादी का न्योता दिए जाने से यह समारोह हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!