SDRF Rescue - दैनिक जागरण

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 मजदूरों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देर रात शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक चलता रहा। पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमों ने करीब साढ़े 7 घंटे तक राहत और बचाव कार्य किया।

जानकारी के मुताबिक हादसा हमीरपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर ललपुरा इलाके में हुआ। यहां बेतवा नदी पर दो लेन का पुल बनाया जा रहा है। यह पुल मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बन रहा है और इसकी लागत करीब 90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुल का निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना था। हादसे के समय पुल पर रात की शिफ्ट में मजदूर काम कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने भी इलाके में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की पुष्टि की है। मजदूरों का कहना है कि मौसम बिगड़ने के बाद कुछ लोग पुल के नीचे जाकर बैठ गए थे, जबकि कुछ मजदूर ऊपर ही काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्लैब का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा।

घटना में बच गए मजदूर सुरेश कुमार ने बताया कि पुल पर दो शिफ्ट में काम होता था। जिस वक्त आंधी आई, पहली शिफ्ट के कुछ मजदूर पुल के नीचे आराम कर रहे थे। दूसरी शिफ्ट के लोग ऊपर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज हवा और बारिश से बचने के लिए मजदूर पुल पर ही लेट गए थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई और स्लैब गिर गया। देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना के करीब आधे घंटे बाद राहत टीमों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। जेसीबी मशीनों की मदद से कंक्रीट और लोहे के भारी हिस्सों को हटाया गया। SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे 3 मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला। कई जगह मजदूर लोहे के पिलरों और सरियों के बीच फंसे हुए थे, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सुबह होते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचने लगे। एक मजदूर राजेश की बेटियां जब घटनास्थल पहुंचीं तो पिता का शव देखकर रोने लगीं। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पूरे इलाके में मातम जैसा माहौल नजर आया।

उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में आंधी-बारिश को हादसे की वजह माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुल का स्लैब गिरने से नीचे मौजूद मजदूर दब गए। घटना के बाद सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा डीपीएम दिलीप कुमार के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा था। मजदूरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रशासन ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जबलपुर नहर हादसा: रील्स बनाते समय 3 बच्चियों की मौत, एक लापता
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बरगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा गांव में नहर में नहाने गई चार बच्चियों में से तीन तेज बहाव में बह गईं। इस जबलपुर नहर हादसा में करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक अब भी लापता है। घटना के समय एक बच्ची किनारे से मोबाइल पर वीडियो बना रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रील्स बनाने के दौरान यह हादसा हुआ।

घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ बच्चियां नहर में नहा रही थीं, जबकि उनकी एक सहेली किनारे खड़ी होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। इसी दौरान चारों बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज बहाव में बहने लगीं। एक बच्ची को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन बाकी तीन पानी में डूब गईं।

पुलिस के मुताबिक, मृत और लापता बच्चियों की पहचान 16 वर्षीय शीतल पटेल, 14 वर्षीय तनु पटेल और 14 वर्षीय सानिया पटेल के रूप में हुई है। ये सभी पास के गांवों से थीं और एक शादी समारोह में शामिल होने सालीवाड़ा आई थीं।

रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य को आसान बनाने के लिए बरगी बांध से पानी का बहाव भी रोका गया। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से चेन बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दो बच्चियों के शव बरामद किए गए, जबकि तीसरी की तलाश देर शाम तक जारी रही।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चियां नहर में नहाते समय अचानक गहराई में चली गईं। तेज बहाव के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, यहां तक कि एक महिला ने अपनी साड़ी का पल्लू भी फेंका, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सके। कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चियां नहाने के बाद फोटो और वीडियो बना रही थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय वे रील शूट कर रही थीं या नहीं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहर, नदी या अन्य खतरनाक स्थानों पर सतर्कता बरतें और बच्चों को ऐसे जोखिम से दूर रखें। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता बच्ची को जल्द खोज लिया जाएगा।