Shraddha Kapoor - दैनिक जागरण

मुंबई ड्रग केस: सेलिब्रिटीज के खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिले
मुंबई में ₹252 करोड़ के मेफेड्रोन ड्रग केस में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। मामले में कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज के नाम जरूर सामने आए थे, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। यह जानकारी मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने साझा की है।

इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल की जानी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, केवल आरोपी के बयान के आधार पर किसी व्यक्ति की भूमिका तय नहीं की जा सकती। यही कारण है कि जिन सेलिब्रिटीज के नाम चर्चा में आए, उनके खिलाफ फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लैविश को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया था और वह कथित तौर पर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। यह नेटवर्क भारत और दुबई के बीच सक्रिय बताया जा रहा है, जिसमें ड्रग्स की सप्लाई और पैसों के लेन-देन के लिए हवाला का इस्तेमाल किया जाता था।

सेलेब्स के नाम चर्चा में

जांच के दौरान आरोपी ने जिन नामों का जिक्र किया, उनमें बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi और Shraddha Kapoor शामिल हैं। इसके अलावा फिल्ममेकर जोड़ी अब्बास-मस्तान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी का नाम भी सामने आया था।

हालांकि, इन नामों का जिक्र केवल आरोपी के बयान में हुआ है। अभी तक ऐसी कोई ठोस कड़ी या साक्ष्य नहीं मिले हैं, जो इन लोगों को सीधे तौर पर ड्रग नेटवर्क से जोड़ते हों।

यह मामला अगस्त 2022 में सामने आया था, जब मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को मेफेड्रोन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ता गया और एक बड़े सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ।

मार्च 2024 में महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक फैक्ट्री पकड़ी गई थी, जहां बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाई जा रही थी। इस कार्रवाई में 250 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स और अन्य संपत्ति जब्त की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, यह यूनिट कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ी हुई थी।

बयान और सफाई

मामले में नाम आने के बाद Nora Fatehi ने पहले ही सार्वजनिक तौर पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका इस तरह की गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है और उनका नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारियों का भी कहना है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई केवल पुख्ता सबूत मिलने पर ही की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां फिलहाल वित्तीय लेन-देन, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल ट्रेल की गहराई से जांच कर रही हैं।इस पूरे मामले में हाई-प्रोफाइल नामों के सामने आने से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई, आने वाले दिनों में जब चार्जशीट अदालत में दाखिल होगी, तब इस केस की तस्वीर और साफ हो सकती है। फिलहाल, ₹252 करोड़ के इस मुंबई ड्रग केस में जांच जारी है।