भोपाल खबर - दैनिक जागरण

भोपाल में प्रोफेसर ने फांसी लगाकर जान दी, कमरे से मिला सुसाइड नोट
राजधानी के रातीबड़ इलाके में एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है। बुधवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में उनका शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय शैलेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी थे। वे पिछले छह महीने से भोपाल में किराए पर रहकर रातीबड़ स्थित एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

कमरे से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा है कि वे बीमारी से परेशान हैं और अब जीना नहीं चाहते। साथ ही उन्होंने परिवार और परिचितों के लिए संदेश छोड़ा कि वे सभी का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें।

हालांकि, परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि शैलेंद्र को अक्सर सर्दी-जुकाम हो जाता था, जिससे वे शारीरिक कमजोरी महसूस करते थे और इसी वजह से मानसिक रूप से परेशान रहते थे।

पारिवारिक तनाव की भी आशंका

पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र की पत्नी का पिछले एक साल से कैंसर का इलाज चल रहा है और वह अपने मायके में रह रही हैं। पत्नी की बीमारी और इलाज को लेकर भी वे तनाव में रहते थे। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!