Jaistambh Chowk - दैनिक जागरण

रीवा में ट्रैफिक सुधार अभियान तेज, जयस्तम्भ चैराहे पर खुद उतरे एसपी, नियम तोड़ने वालों पर लिया एक्शन
रीवा शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चैहान सुबह अचानक शहर के सबसे व्यस्त जयस्तम्भ चैराहे पर पहुंचे और मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाल ली। एसपी ने चैराहे पर खड़े होकर न केवल यातायात की स्थिति का जायजा लिया, बल्कि खुद ट्रैफिक को नियंत्रित कर पुलिसकर्मियों को मौके पर निर्देश भी दिए।

एसपी चैहान ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में जयस्तम्भ चैराहे पर जाम नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि चैराहे की निगरानी केवल चालान तक सीमित न रहे, बल्कि यातायात को सुचारू बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है। ट्रैफिक स्टाफ को वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रखने, दबाव बढ़ने पर तुरंत डायवर्जन लागू करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई करने को कहा गया।

अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ते जाम, गलत दिशा में वाहन संचालन और यातायात नियमों की अनदेखी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी की मौजूदगी के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नो-एंट्री उल्लंघन और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों पर निगरानी बढ़ाई गई। कई लोगों को मौके पर रोका गया, समझाइश दी गई और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की गई।

एसपी की अचानक मौजूदगी से कुछ देर के लिए चैराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की सक्रियता बढ़ते ही यातायात सामान्य होने लगा। पुलिस ने इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की सघन जांच भी की। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोका गया, सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों को चेतावनी दी गई, जबकि कई मामलों में चालान भी बनाए गए। नो-एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

एसपी शैलेन्द्र सिंह चैहान ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर रीवा ट्रैफिक व्यवस्था केवल पुलिस की सख्ती से संभव नहीं है, इसके लिए आम लोगों की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित लेन का पालन करने की अपील की।

आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख चैराहों और बाजार क्षेत्रों में भी इसी तरह का विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई एक दिन की औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि लगातार निगरानी और प्रवर्तन के जरिए शहर में यातायात अनुशासन लागू कराया जाएगा।