प्रदेश न्यूज हिंदी - दैनिक जागरण

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दी और राष्ट्र निर्माण का वैचारिक आधार प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विश्व में साम्यवाद और समाजवाद की विचारधाराएं प्रभावी थीं, तब दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय चिंतन को युगानुकूल रूप में सामने रखा। उनका मानना था कि स्वतंत्रता तभी सार्थक है, जब वह देश की संस्कृति और मूल्यों की अभिव्यक्ति का माध्यम बने। उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की अवधारणा दी।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें अंत्योदय की भावना के अनुरूप गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिमा परिसर में विकसित ‘नमो वन’ का अवलोकन किया और वहां रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान का प्रतीक है।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, रविन्द्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!