E Cigarette Ban - दैनिक जागरण

IPL 2026: रियान पराग ई-सिगरेट विवाद में फंसे, BCCI की कार्रवाई संभव
IPL 2026 के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। यह घटना पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम की बताई जा रही है। लाइव ब्रॉडकास्ट से सामने आई यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर खेल जगत में बहस तेज हो गई है।

यह वीडियो राजस्थान की पारी के 16वें ओवर के दौरान का है। क्लिप में रियान पराग अपने साथियों ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल की मौजूदगी में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं।

कानूनी पाबंदी

भारत में ई-सिगरेट पर 2019 से पूर्ण प्रतिबंध लागू है। ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (च्म्ब्।) 2019’ के तहत इसके उत्पादन, बिक्री और उपयोग को गैरकानूनी घोषित किया गया है। उल्लंघन करने पर जुर्माना और कारावास दोनों का प्रावधान है।ऐसे में एक पेशेवर क्रिकेटर और टीम कप्तान का इस तरह का व्यवहार न केवल कानून के दायरे में आता है, बल्कि खेल अनुशासन पर भी सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सार्वजनिक मंच पर ऐसे दृश्य खेल की छवि को प्रभावित कर सकते हैं।

BCCI नजरे

मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से प्रतिक्रिया मांगी गई है। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड इस घटना को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही खिलाड़ी व फ्रेंचाइजी से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो रियान पराग पर जुर्माना, मैच फीस कटौती या निलंबन जैसी कार्रवाई हो सकती है। प्च्स् गवर्निंग काउंसिल पहले ही ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाने के संकेत दे चुकी है।

पहले भी विवाद

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में पहले भी प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में चर्चा में रही है। टीम के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाए गए थे, जो प्लेयर मैच ऑपरेशंस एरिया के नियमों के खिलाफ था। उस मामले में BCCI ने जुर्माना लगाकर चेतावनी दी थी।लगातार दूसरी बार विवाद सामने आने से फ्रेंचाइजी की छवि और टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य और असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, ई-सिगरेट या वेपिंग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। खासकर एथलीट्स के लिए यह फेफड़ों की क्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे प्रदर्शन पर असर पड़ता है।रियान पराग युवा खिलाड़ियों के बीच एक उभरते चेहरे के रूप में देखे जाते हैं। ऐसे में उनके इस व्यवहार का युवाओं पर गलत संदेश जाने की आशंका भी जताई जा रही है।अब इस पूरे मामले में आगे की दिशा BCCI की जांच पर निर्भर करेगी। बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि रियान पराग के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे।