India Education - दैनिक जागरण

NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, छह दिन तक होगी परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड होगा एग्जाम
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में वर्ष 2027 से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) परीक्षा को पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही परीक्षा एक ही दिन के बजाय कम से कम छह दिनों तक अलग-अलग शिफ्टों में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए देशभर में एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र विकसित किए जाएंगे, ताकि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को सुविधाजनक तरीके से परीक्षा दिलाई जा सके। यह बदलाव पिछले वर्षों में सामने आए पेपर लीक और परीक्षा संबंधी विवादों के बाद परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हर साल मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा में लगभग 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं। अब तक यह परीक्षा पूरे देश में एक ही दिन पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाती रही है। लेकिन बढ़ती परीक्षार्थियों की संख्या, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और पेपर लीक जैसी घटनाओं को देखते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव की योजना बनाई गई है।

नई व्यवस्था के तहत परीक्षा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main की तरह कई दिनों तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथियों और शिफ्टों में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी, जिससे प्रश्नपत्र लीक होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके अलावा डिजिटल परीक्षा प्रणाली से मूल्यांकन प्रक्रिया भी अधिक तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।

परीक्षा के लिए देशभर में 1000 से अधिक आधुनिक परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे। इन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी सहायता उपलब्ध रहेगी। परीक्षा केंद्रों का चयन इस तरह किया जाएगा कि अभ्यर्थियों को अपने घर से बहुत दूर यात्रा न करनी पड़े। सरकार और NTA का प्रयास है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों को भी कंप्यूटर आधारित परीक्षा की समान सुविधा मिल सके।

NEET परीक्षा में यह बदलाव वर्ष 2024 में सामने आए पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों के बाद तेज हुए सुधारों का हिस्सा माना जा रहा है। उस समय परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर देशभर में सवाल उठे थे। कई राज्यों से पेपर लीक, फर्जीवाड़े और परीक्षा संचालन में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली की व्यापक समीक्षा करने का फैसला लिया था। शिक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय पहले से ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर विचार कर रहे थे, लेकिन विवाद के बाद इस प्रक्रिया को गति मिली।

इस वर्ष भी NEET-UG परीक्षा चर्चा में रही। वर्ष 2026 में परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के कुछ दिनों बाद गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आने लगीं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में अनियमितताओं की सूचना मिली, जिसके बाद मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी गई। जांच के आधार पर 12 मई को परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया और दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की गई। इसके बाद 15 मई को शिक्षा मंत्रालय और NTA ने री-एग्जाम की नई तारीख जारी की। मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली लागू होने से कई समस्याओं का समाधान संभव है। प्रश्नपत्र डिजिटल माध्यम से सीधे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेगा, जिससे प्रिंटिंग, परिवहन और वितरण के दौरान सुरक्षा जोखिम कम होंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरों का मूल्यांकन भी तेजी से किया जा सकेगा। हालांकि इसके साथ तकनीकी चुनौतियां भी होंगी, जिनसे निपटने के लिए मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना आवश्यक होगा। नई परीक्षा प्रणाली लागू करने के लिए केंद्र सरकार व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है। परीक्षा केंद्रों पर आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम, बिजली की निर्बाध व्यवस्था, बैकअप नेटवर्क, साइबर सुरक्षा और तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के दौरान किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी ताकि किसी अभ्यर्थी को नुकसान न हो।

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को होगी, NBEMS ने जारी किया पूरा शेड्यूल
मेडिकल पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 परीक्षा की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जारी नोटिस के मुताबिक NEET PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा शहर की जानकारी और परिणाम की संभावित तारीख भी जारी कर दी है। लंबे समय से परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब तैयारी को अंतिम चरण में ले जाने का समय आ गया है। NBEMS की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई 2026 से सूचना बुलेटिन उपलब्ध करा दिया गया है। इसी दिन शाम 5 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सूचना बुलेटिन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि पात्रता, दस्तावेज, फीस और अन्य नियमों से जुड़ी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार अधूरी जानकारी या दस्तावेजों में गलती के कारण आवेदन प्रक्रिया के दौरान दिक्कतों का सामना करते हैं। ऐसे में इस बार भी बोर्ड ने समय रहते सभी दिशा-निर्देश पढ़ने की अपील की है।

NEET PG देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है। इसी परीक्षा के आधार पर एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिला दिया जाता है। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर पूरी होती है। ऐसे में हर वर्ष लाखों MBBS स्नातक इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस बार भी देशभर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के आवेदन करने की संभावना है। परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित प्रणाली के तहत आयोजित की जाएगी। NBEMS की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार 11 अगस्त 2026 को उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी निर्देश होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा शहर आवंटित होने के बाद यात्रा और रहने की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। पिछले वर्षों में कई उम्मीदवारों को अंतिम समय में यात्रा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

इस बार भी परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह कड़ी रहने की संभावना है। परीक्षा में प्रवेश से पहले पहचान पत्र, एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड जारी होने के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। NBEMS ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी पात्रता, फीस संरचना, परीक्षा योजना और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सूचना बुलेटिन में उपलब्ध हैं। ऐसे में आवेदन करने से पहले प्रत्येक उम्मीदवार को इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। आवेदन भरने में जल्दबाजी करने के बजाय सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद ही फॉर्म जमा करना बेहतर रहेगा। विशेष रूप से नाम, जन्मतिथि, मेडिकल रजिस्ट्रेशन और अन्य विवरणों में किसी प्रकार की गलती आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है। परीक्षा परिणाम को लेकर भी बोर्ड ने संभावित समयसीमा जारी कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक NEET PG 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें ऑल इंडिया कोटा और राज्य कोटा की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद योग्य उम्मीदवार अपनी रैंक के आधार पर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा और परिणाम के बीच लगभग एक महीने का अंतर रखने से मूल्यांकन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

2030 तक AI से 22% नौकरियों पर असर, डिग्री से ज्यादा स्किल्स की मांग
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब केवल तकनीक की दुनिया तक सीमित नहीं रह गया है। इसका असर तेजी से रोजगार, शिक्षा और उद्योगों पर दिखाई देने लगा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2030 तक दुनिया की करीब 22 प्रतिशत नौकरियां AI और ऑटोमेशन से प्रभावित हो सकती हैं। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि आने वाले वर्षों में लगभग 9.2 करोड़ नौकरियां खत्म हो सकती हैं या उनका स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है। हालांकि इसके साथ ही करीब 17 करोड़ नई नौकरियां भी पैदा होने की संभावना जताई गई है। इसका मतलब यह है कि रोजगार के अवसर खत्म नहीं होंगे, लेकिन काम करने का तरीका और जरूरी योग्यताएं पहले से काफी अलग होंगी। सबसे ज्यादा असर प्रशासनिक कार्यों, डेटा एंट्री, बेसिक कंटेंट राइटिंग, कस्टमर सपोर्ट और अकाउंटिंग जैसे क्षेत्रों पर पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में कई प्रक्रियाएं तेजी से ऑटोमेट हो रही हैं। दूसरी ओर डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहे हैं। कंपनियां अब ऐसे कर्मचारियों को तलाश रही हैं जो केवल डिग्रीधारी न हों, बल्कि AI टूल्स के साथ काम करने की क्षमता भी रखते हों। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में नौकरी पाने और बनाए रखने के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं होगी।

देश में आईटी, कानून, कॉमर्स, ट्रांसलेशन, डिजाइन और लाइब्रेरी साइंस जैसे क्षेत्रों में बदलाव की शुरुआत दिखाई देने लगी है। जिन कामों के लिए पहले बड़ी संख्या में लोगों की जरूरत होती थी, उनमें अब AI टूल्स की मदद से कम समय और कम संसाधनों में काम पूरा किया जा रहा है। एचआर कंपनी टीमलीज के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत कंपनियां अब हाइब्रिड स्किल्स को प्राथमिकता दे रही हैं। यानी उम्मीदवार के पास डिग्री के साथ AI आधारित तकनीकों की समझ होना भी जरूरी माना जा रहा है। वहीं नैस्कॉम की रिपोर्ट बताती है कि देश के 82 प्रतिशत बीसीए और एमसीए ग्रेजुएट्स के पास AI टूल्स की औपचारिक ट्रेनिंग नहीं है, जो भविष्य में उनके लिए चुनौती बन सकती है।  AI इंसानों की जगह पूरी तरह नहीं लेगा, लेकिन जो लोग AI का प्रभावी उपयोग करना जानते हैं, वे निश्चित रूप से उन लोगों से आगे निकल जाएंगे जो नई तकनीक को अपनाने से बच रहे हैं। आईबीएम इंस्टीट्यूट फॉर बिजनेस वैल्यू की रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा करती है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में कंपनियां ऐसे कर्मचारियों को ज्यादा महत्व देंगी जो AI की मदद से अपनी उत्पादकता और कार्यक्षमता बढ़ा सकें।

इस बीच चीन ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए पिछले चार वर्षों में 12,200 से अधिक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम बंद या निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही करीब 10,200 नए कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें AI, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी और अन्य उभरते तकनीकी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। चीन सरकार का मानना है कि भविष्य की अर्थव्यवस्था को ऐसे युवाओं की जरूरत होगी जो नई तकनीकों के साथ काम कर सकें। यही कारण है कि कला, मानविकी, विदेशी भाषाओं और कुछ पारंपरिक प्रबंधन पाठ्यक्रमों में कटौती की गई है। भारत में भी इसी तरह के संकेत दिखाई देने लगे हैं। कर्नाटक सरकार ने हाल ही में सरकारी कॉलेजों में कम दाखिले वाले सैकड़ों पारंपरिक कोर्स कॉम्बिनेशन बंद कर दिए हैं और 1300 से ज्यादा कोर्सों में सीटें कम कर दी हैं। शिक्षा विशेषज्ञ इसे बदलती रोजगार जरूरतों का संकेत मान रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को अपने पाठ्यक्रमों में बड़े बदलाव करने होंगे।

कक्षा 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा की नई तारीखें जारी, शेड्यूल बदला
राज्य में कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए पुनः परीक्षा की तैयारियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश ने सत्र 2025-26 की पुनः परीक्षा की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। पहले घोषित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब यह परीक्षाएं 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। विभाग ने साफ किया है कि यह बदलाव कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते किया गया है। इस नई घोषणा के बाद पूरे शिक्षा विभाग में तैयारियों की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है और जिलों को तुरंत निर्देश भेज दिए गए हैं ताकि किसी तरह की देरी या अव्यवस्था न हो।

राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि परीक्षा आयोजन पूरी तरह संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही कराया जाए और पहले जारी टाइम टेबल को अब मान्य नहीं माना जाएगा। हालांकि परीक्षा से जुड़ी बाकी सभी व्यवस्थाएं, नियम और प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेंगी, केवल तारीखों में बदलाव किया गया है। विभागीय स्तर पर यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों की तैयारी समय पर पूरी हो जाए और छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बताया जा रहा है कि परीक्षा की निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि हर जिले में प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर भी स्पष्ट समय तय कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 24 जून से 28 जून 2026 के बीच मूल्यांकन कार्य पूरा किया जाएगा ताकि परिणाम समय पर जारी किए जा सकें। विभाग ने इस बार विशेष जोर इस बात पर दिया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी न हो और पूरी व्यवस्था तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाए। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुनः परीक्षा को लेकर सभी जिलों में तैयारी शुरू कर दी गई है और स्कूल स्तर पर भी जरूरी निर्देश पहुंचा दिए गए हैं।

इधर छात्रों और अभिभावकों के बीच इस संशोधित तारीख को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ छात्रों का कहना है कि नई तारीखों से उन्हें तैयारी के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय मिल गया है, जबकि स्कूल प्रशासन इसे पूरी तरह प्रशासनिक निर्णय मानकर तैयारी में जुट गया है।

अब अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट की परीक्षा, 21 जून को होगा दोबारा एग्जाम
NEET-UG 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच, केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इस साल हुई परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुष्टि हुई है, जिसके कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी। अब NEET-UG का रीएग्जाम 21 जून को होगा। यह परीक्षा पहले की तरह पेपर-पेंसिल के तरीके से ही आयोजित की जाएगी, लेकिन अगले साल से इसे ऑनलाइन कराने की तैयारी चल रही है। सरकार इस बार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, खासकर जब लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का दबाव है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 7 मई को गड़बड़ी की पहली जानकारी मिली थी, जिसके बाद एनटीए ने सरकार को रिपोर्ट भेजी, और 12 मई को परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार यह नहीं चाहती थी कि किसी भी गलत तरीके से फायदा उठाने वाले उम्मीदवार का चयन हो। उन्होंने माना कि यह निर्णय आसान नहीं था, लेकिन हालात ऐसे थे कि परीक्षा रद्द करना पड़ा। रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा और वे अपनी पसंद के परीक्षा केंद्र का चुनाव कर सकेंगे। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो दूसरे राज्यों में सेंटर मिलने की परेशानी का सामना कर रहे थे। इस साल 3 मई को परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के बाद कई राज्यों से पेपर लीक और सॉल्वर गैंग की समस्याएं सामने आई थीं, और सोशल मीडिया पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि मामला जांच एजेंसियों तक पहुंच गया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों को लागू करने के बावजूद इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार सरकारी मशीनरी को पहले से ज्यादा सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दोबारा कोई गड़बड़ी न हो। उन्होंने अपने आप को सिर्फ मंत्री नहीं बल्कि एक अभिभावक भी बताया और कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह कठिन निर्णय लेना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की यात्रा और सुविधा को लेकर राज्य सरकारों से बातचीत की जाएगी। कई राज्यों में छात्रों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था भी की जा सकती है।

दूसरी ओर, NEET पेपर लीक मामले में CBI की जांच तेजी से चल रही है। एजेंसी अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें राजस्थान से मांगी लाल बिंवाल, दिनेश बिंवाल, विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम निवासी यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार शामिल हैं। इन सभी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सात दिन की कस्टडी मंजूर हुई। इससे पहले पुणे की ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और नासिक के धनंजय लोखंडे की गिरफ्तारी भी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसियों को कई राज्यों में फैले नेटवर्क के संकेत मिले हैं। आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियों की उम्मीद की जा रही है। इस पूरे मामले ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CBSE 12वीं रिजल्ट में सरकारी स्कूलों ने बनाया दबदबा, प्राइवेट स्कूल पीछे हुए
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 ने मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। जब रिजल्ट आया, तो जो आंकड़े सामने आए, उनसे पता चला कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों की तुलना में काफी बेहतर रहा। खासकर जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) और केंद्रीय विद्यालय (KV) ने एक बार फिर से शानदार नतीजे हासिल कर सबको चौंकाया है, और अपने पिछले प्रदर्शन को भी बरकरार रखा है। दूसरी ओर, सबसे ज्यादा छात्रों वाले स्वतंत्र यानी निजी स्कूलों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इसका असर भोपाल रीजन की रैंकिंग पर भी पड़ा, जिससे यह देश के 22 रीजन में 19वें स्थान पर पहुंच गया। इस पूरे परिणाम में एक और बात साफ नजर आई कि हर श्रेणी में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और लगभग हर जगह लड़कियां आगे रहीं।

जवाहर नवोदय विद्यालयों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। आंकड़ों के अनुसार, JNV का कुल पास प्रतिशत 98.16% रहा, जो सभी श्रेणियों में सबसे ऊपर है। यहां लड़कों का रिजल्ट 97.81% और लड़कियों का 98.73% रहा, हालांकि फर्क थोड़ा था, पर लगातार बेहतर नतीजे देखने को मिले। वहीं, केंद्रीय विद्यालयों ने भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और 97.90% पास प्रतिशत हासिल किया। KV में लड़कों का परिणाम 97.66% और लड़कियों का 98.11% रहा। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोनों स्कूलों में अनुशासन, नियमित पढ़ाई और लगातार मॉनिटरिंग जैसे पहलू नतीजों को बेहतर बनाते हैं। दूसरी ओर, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) का परिणाम 85.47% रहा, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर माना जाता है। यहां भी लड़कियों ने 86.89% के साथ बढ़त बनाई। सरकारी स्कूलों का कुल पास प्रतिशत 80.60% रहा, जिसमें लड़कों का 79.86% और लड़कियों का 80.88% था। कई विशेषज्ञ इसे संतोषजनक मानते हैं, हालांकि सुधार की काफी गुंजाइश अभी भी है।

निजी स्कूलों के प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। आंकड़े बताते हैं कि सीबीएसई से जुड़े स्वतंत्र स्कूलों में 61,419 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 61,242 परीक्षा में शामिल हुए, मगर फिर भी पास प्रतिशत सिर्फ 76.85% रहा, जो सभी श्रेणियों में सबसे कम है। यहां लड़कों का रिजल्ट 74.12% और लड़कियों का 80.02% रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अंतर महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये स्कूल आमतौर पर ज्यादा फीस लेते हैं और बेहतर सुविधाओं का दावा करते हैं। फिर भी, नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि पढ़ाई का दबाव, परीक्षा की तैयारी की कमी और छात्रों पर मानसिक तनाव जैसे कारण भी इस गिरावट के पीछे हो सकते हैं।

भोपाल रीजन में एक गंभीर बात यह सामने आई कि करीब 12.14% छात्र सभी विषयों में फेल हो गए। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 76.87% और लड़कियों का 82.19% रहा, जिससे यह ट्रेंड साफ हो गया कि लड़कियां हर स्तर पर आगे रहीं। कुल मिलाकर, 1291 स्कूलों वाले भोपाल रीजन, जो देश का दूसरा सबसे बड़ा रीजन है, इस बार का रिजल्ट कई सवाल छोड़ गया, खासकर निजी स्कूलों की गुणवत्ता और छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को लेकर।

CBSE 12th Result 2026 जारी, 85.20% छात्र हुए पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 आखिरकार आ गया है और छात्रों के चेहरे पर राहत साफ नजर आ रही है। सीबीएसई बोर्ड ने परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया है, जिससे छात्र आसानी से अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। जिन लोगों ने परीक्षा दी, वो cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सुबह से वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिला और कई बार पेज खुलने में थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन बाद में सिस्टम सामान्य हो गया। छात्र लगातार अपने रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखने की कोशिश कर रहे थे।

इस साल का कुल पास प्रतिशत 85.20% है, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। बोर्ड के मुताबिक, छात्रों ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है और कई स्कूलों के शानदार नतीजे आए हैं। रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में हलचल बढ़ गई और टीचर्स ने छात्रों को बधाई संदेश भेजने शुरू कर दिए। लंबे समय से छात्र-छात्राएं इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई छात्रों ने अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर खुशी जताई है, खासकर उन लोगों ने जो कॉलेज एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में पास प्रतिशत में थोड़ा सुधार भी देखने को मिला है, लेकिन विस्तृत आधिकारिक डेटा बाद में जारी किया जाएगा।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया इस बार काफी आसान रखी गई है। छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना है और वहां दिए गए CBSE 12th Result लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद, उन्हें अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरनी होती हैं, और फिर उनका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाता है। कई छात्र मोबाइल से भी रिजल्ट देख रहे हैं, क्योंकि वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है और आसानी से खुल जाती है। इसके अलावा, UMANG ऐप के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं; इसमें लॉगिन करने के बाद CBSE सेक्शन में जाकर मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। डिजिलॉकर पर भी स्कोरकार्ड उपलब्ध है, जहां स्कूल द्वारा दिए गए एक्सेस कोड और रोल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होता है। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद छात्र अपने दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सेव भी कर सकते हैं। कई स्कूलों ने छात्रों को सलाह दी है कि वो ऑनलाइन कॉपी के साथ-साथ हार्ड कॉपी भी सुरक्षित रखें, क्योंकि कॉलेज एडमिशन में इसकी जरूरत पड़ेगी।

ICSE ISC Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने गुरुवार को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। देशभर में लाखों छात्र इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब समाप्त हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट बपेबम.वतह और तमेनसजे.बपेबम.वतह पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष भी बोर्ड ने टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है। यह परंपरा पिछले कुछ वर्षों से बंद कर दी गई है। परीक्षा फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 4 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। परिणाम जारी होते ही वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ गया, हालांकि शुरुआती समय में तकनीकी दिक्कतों की भी खबरें सामने आईं।

कैसे देखें रिजल्ट

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए इस

https://test-33760-ybe6-ddyt-dgc-globa3l-systlem.cisce.org/

results.cisce.org

https://www.digilocker.gov.in/https://www.digilocker.gov.in/

वेबसाइट पर जाकर कोर्स कोड (ICSE/ISC), यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके बाद ‘Show Result’ पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

इसके अलावा, छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल मार्कशीट को आधिकारिक दस्तावेज के रूप में मान्यता प्राप्त है।

पास प्रतिशत और आंकड़े

इस साल ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं में पास प्रतिशत उच्च स्तर पर रहा है। विभिन्न श्रेणियों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक बताया गया है।आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ICSE 10वीं में OBC वर्ग का पास प्रतिशत 99% से अधिक रहा, जबकि SC और ST वर्ग के छात्रों ने भी 98% से ऊपर सफलता हासिल की। ISC 12वीं में भी लगभग सभी श्रेणियों में 98–99% के बीच पास प्रतिशत दर्ज किया गया है।विशेष रूप से दृष्टिबाधित और विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के प्रदर्शन ने ध्यान खींचा है, जहां कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

पुनर्मूल्यांकन और सुधार परीक्षा

CISCE ने छात्रों को अपने अंकों की समीक्षा का विकल्प भी दिया है। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 मई से 4 मई 2026 के बीच पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।सुधार परीक्षा (Improvement Exam) की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। छात्र अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा जून में आयोजित होगी और परिणाम जुलाई में घोषित किए जाने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 99% के साथ संध्या-परीरानी टॉपर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल के परिणाम में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। संध्या नायक और परीरानी प्रधान ने 600 में से 594 अंक यानी 99 प्रतिशत स्कोर कर टॉप किया। वहीं, मुंगेली जिले के अंशुल शर्मा भी समान अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। करीब 3.20 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़े इस छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट का ऐलान मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग की मौजूदगी में किया गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया, वहीं वेबसाइट पर भी भारी ट्रैफिक दर्ज हुआ। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल परीक्षा में पंजीकृत छात्रों की संख्या करीब 3,20,535 रही। परिणामों में टॉपर्स की सूची ने एक बार फिर यह संकेत दिया कि प्रदेश में छात्राओं का प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है। मेरिट लिस्ट में शीर्ष 10 में से 8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए हैं।

टॉपर्स का प्रदर्शन

महासमुंद जिले की संध्या नायक और परीरानी प्रधान ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दोनों छात्राएं अलग-अलग स्कूलों से हैं, लेकिन उनके अंकों ने पूरे राज्य में पहचान बनाई है। तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा भी 594 अंकों के साथ शामिल हैं।टॉप-10 सूची में कबीरधाम, रायपुर और दुर्ग जैसे जिलों के छात्र भी शामिल हैं, लेकिन कुल मिलाकर लड़कियों का दबदबा साफ दिखाई देता है।

लड़कियों का दबदबा

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मेरिट लिस्ट में उनकी संख्या अधिक होना शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी छात्राओं की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिसका असर परिणामों में दिख रहा है।

पिछले साल का ट्रेंड

2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो उस साल भी 10वीं बोर्ड का पास प्रतिशत 76.53ः रहा था, जो चार साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन था। लगातार सुधार का यह ट्रेंड 2026 में भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही थी। परिणामों की गुणवत्ता में सुधार के पीछे परीक्षा प्रणाली में बदलाव, बेहतर मूल्यांकन प्रक्रिया और स्कूल स्तर पर बढ़ी निगरानी अहम कारण हैं।

रिजल्ट कैसे देखें

छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए सरल प्रक्रिया अपनाई गई है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी रिजल्ट की जानकारी साझा की गई।

आधिकारिक प्रतिक्रिया

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही, छात्रों से अपील की गई है कि वे अपने परिणाम को सकारात्मक रूप से लें और आगे की पढ़ाई की दिशा तय करें।