Chhattisgarh News Weather Update Rain Alert Heatwave Raipur News India Weather Climate News Breaking News India Summer Update Hindi News Portal - दैनिक जागरण

CG Weather Update: भीषण गर्मी के बीच 5 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग  के अनुसार छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अगले 5 दिनों तक आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया, लेकिन आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।

तापमान का हाल

बुधवार को राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।अन्य प्रमुख शहरों में एयरपोर्ट का तापमान 43.5 डिग्री, बिलासपुर और दुर्ग में 42.6 डिग्री, जबकि अंबिकापुर में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 5 दिन का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के सभी संभागों में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।

मौसमी सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में तीन प्रमुख मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बना हुआ है।इसके अलावा एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक फैली है, जबकि एक अन्य द्रोणिका मध्य प्रदेश से होते हुए बांग्लादेश तक सक्रिय है। इन सिस्टम्स के कारण प्रदेश में बादल बनने और बारिश की स्थिति बन रही है।

रायपुर का पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सावधानियां

भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहें।मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है। आने वाले दिनों में इसी तरह का मिश्रित मौसम बना रह सकता है, जिसमें गर्मी और हल्की बारिश दोनों का असर देखने को मिलेगा।