BENGAL ELECTION RESULTS - दैनिक जागरण

बंगाल चुनाव परिणाम 2026: शुभेंदु अधिकारी का दावा, बहुमत के साथ सरकार बनाएगी BJP
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए जारी मतगणना के बीच राज्य की सियासत में भारी हलचल देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और नंदीग्राम से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की जनता के मूड को भांपते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि बंगाल में अगली सरकार बीजेपी की ही बनने जा रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने मतगणना केंद्रों से आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार मुस्लिम मतदाताओं ने तृणमूल कांग्रेस का साथ नहीं दिया है। उनके अनुसार, अल्पसंख्यक समुदाय के वोटों में हुए इस बिखराव का सीधा फायदा बीजेपी को मिल रहा है। अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल की जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और परिवर्तन के लिए मतदान कर रही है। उनके मुताबिक, भवानीपुर जैसी सीटों पर भी यही रुझान देखने को मिल रहा है, जो ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती हैं। शुभेंदु अधिकारी ने अपनी जीत को लेकर किसी भी तरह के संदेह से इनकार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदू मतदाता बीजेपी के पक्ष में पूरी तरह एकजुट हुए हैं। अधिकारी ने भविष्यवाणी की कि जैसे-जैसे मतगणना के चरण आगे बढ़ेंगे, बीजेपी की बढ़त और मजबूत होती जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 9वें या 10वें राउंड की गिनती के बाद वह अपनी सीट पर निर्णायक बढ़त हासिल कर लेंगे और जीत बीजेपी की ही होगी।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दक्षिण 24 परगना जिले की इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर चुनावी अनियमितताओं की शिकायतों के बाद 21 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा। इस कारण आज राज्य की कुल 294 सीटों में से केवल 293 सीटों के रुझान और नतीजे सामने आएंगे। फाल्टा सीट का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा, जिस पर अब सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। ताजा रुझानों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करती दिख रही है। अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 170 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस 115-120 सीटों के आसपास सिमटती नजर आ रही है। अन्य दलों और निर्दलीयों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो बंगाल में एक दशक से अधिक समय से चला आ रहा ममता बनर्जी का शासन समाप्त हो जाएगा।