Jhalmuri - दैनिक जागरण

बुरहानपुर में सीएम मोहन बोले- निमाड़ बनेगा निवेश का नया हब, मंच पर खाई झालमुड़ी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बुरहानपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक तरफ उद्योगपतियों के साथ बैठक कर निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट कराने की घोषणा की, तो दूसरी ओर भाजपा के विजय उत्सव में मंच पर बैठकर झालमुड़ी खाकर सियासी रंग भी भर दिया। बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में सुबह हुए कार्यक्रम में सीएम ने कारोबारियों से सीधा संवाद किया और कहा कि सरकार निमाड़ को औद्योगिक नक्शे पर मजबूत पहचान दिलाने की तैयारी में है। उन्होंने साफ कहा कि निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट कराने का वादा किया गया था, अब उसे जमीन पर उतारा जाएगा। व्यापारिक कल्याण बोर्ड बनाने की बात भी उन्होंने दोहराई और कहा कि यह व्यवस्था आगे जिला स्तर तक ले जाई जाएगी।

सुबह करीब 10:30 बजे रेणुका माता हेलीपैड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे ऑडिटोरियम पहुंचे थे। यहां उद्योगपतियों ने स्थानीय कारोबार, जमीन, बिजली और औद्योगिक विस्तार से जुड़ी दिक्कतें रखीं। डॉ. यादव ने कहा कि इस साल को किसान कल्याण वर्ष के तौर पर देखा जा रहा है और बुरहानपुर के केला किसानों को इसमें खास प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर का व्यापार तेजी से बढ़ा है और यह 400 करोड़ से बढ़कर 800 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। निंबोला औद्योगिक क्लस्टर के लिए 350 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होने का जिक्र भी उन्होंने किया। बताया जा रहा है कि सरकार निमाड़ को कृषि और उद्योग, दोनों मोर्चों पर साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम कर रही है।

उद्योगपतियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री उसी परिसर में आयोजित भाजपा के ‘विजय उत्सव’ और ‘जन विश्वास उत्सव’ में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के जश्न के तौर पर रखा गया था। मंच पर माहौल हल्का हुआ तो सीएम ने झालमुड़ी उठाई, खुद खाई और पास बैठे नेताओं को भी खिलाई। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने समेत कई नेताओं को उन्होंने अपने हाथ से झालमुड़ी बांटी। यह दृश्य कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा। राजनीतिक भाषण के बीच यह हल्का पल था, लेकिन इसके बाद सीएम ने मंच से विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

विजय उत्सव को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर देश के बंटवारे, वंदे मातरम और राम मंदिर को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश को बांटने और समाज में जहर घोलने का काम कांग्रेस ने किया। राम मंदिर पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरा देश खुश हुआ, लेकिन कांग्रेस के नेता आज तक वहां दर्शन करने नहीं गए। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल पर भी उन्होंने तंज कसा। सीएम ने कहा कि बड़ी हार के बाद भी ममता बनर्जी पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल को 75 साल बाद सही मायनों में आजादी मिली है। यह बयान कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। बाद में मुख्यमंत्री खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के पैतृक गांव बोहरड़ा भी पहुंचे, जहां उन्होंने उनके भाई के निधन पर परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई।

बंगाल रुझानों पर एमपी सीएम मोहन यादव का बयान, बीजेपी दफ्तरों में जश्न
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान आते ही मध्य प्रदेश की सियासत में भी हलचल तेज हो गई। शुरुआती तस्वीर में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिखी तो भोपाल से इंदौर तक पार्टी दफ्तरों में जश्न शुरू हो गया। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान तेजी से चर्चा में आ गया। ग्वालियर दौरे पर पहुंचे सीएम ने कहा कि अब बांग्लादेश की सीमा पर भी भगवा तिरंगा लहराने जा रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों के बीच दिया गया यह बयान सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। सोमवार को ग्वालियर जिले में राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन के दौरान डॉ मोहन यादव ने मंच से यह बात कही। उनका इशारा साफ तौर पर पश्चिम बंगाल की बदलती राजनीतिक तस्वीर की ओर था, जहां शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दी।

पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों के साथ ही मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालयों में माहौल अचानक उत्सव जैसा हो गया। भोपाल स्थित प्रदेश बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इधर एक अलग तस्वीर भी सामने आई, जहां पार्टी कार्यालय में झालमुड़ी बांटी गई। बताया जा रहा है कि बंगाल के चुनावी रंग को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं ने यह तरीका चुना। इंदौर बीजेपी कार्यालय में भी सुबह से हलचल बढ़ गई। वहां कार्यकर्ता रसगुल्ले और दूसरी बंगाली मिठाइयां बांटते नजर आए। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता दफ्तर पहुंचने लगे और जीत के दावे के बीच जश्न का माहौल बन गया। हालात ऐसे रहे कि रुझान पूरी तरह स्थिर होने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने इसे बड़ी राजनीतिक बढ़त मानकर जश्न शुरू कर दिया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ चुनावी बढ़त नहीं, बल्कि पूर्वी भारत की राजनीति में बड़ा संकेत है।

रुझानों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देशभर की जनता बीजेपी के साथ खड़ी है और यह रुझान उसी भरोसे का संकेत हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब गंभीर मंथन करना चाहिए। साथ ही ममता बनर्जी पर भी हमला बोला और कहा कि जनता ने उन्हें सिरे से नकारने का मन बना लिया है। हेमंत खंडेलवाल ने यह भी कहा कि महिला बिल और एसआईआर जैसे मुद्दे बीजेपी की प्राथमिकता में हैं और जनता इन्हीं मुद्दों पर पार्टी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। फिलहाल पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझान अभी अंतिम नतीजों में बदलने बाकी हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी ने इसे लेकर राजनीतिक संदेश देना शुरू कर दिया है। सुबह से जिस तरह पार्टी दफ्तरों में जश्न का माहौल बना, उससे साफ है कि बंगाल की लड़ाई को बीजेपी सिर्फ एक राज्य का चुनाव नहीं, बल्कि बड़े राजनीतिक विस्तार के तौर पर देख रही है।