Silver Idol Theft - दैनिक जागरण

इंदौर के जैन मंदिर से 10 लाख से ज्यादा की मूर्तियां चोरी, चौकीदार को भनक तक नहीं लगी
इंदौर के सुपर कॉरिडोर इलाके में सोमवार तड़के चोरों ने एक बार फिर धार्मिक स्थल को निशाना बना दिया। ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में घुसकर बदमाश भगवान की चांदी की मूर्तियां, कलश और अन्य पूजन सामग्री चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर खुलते ही चोरी का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इंदौर के इस जैन मंदिर चोरी मामले के सामने आते ही जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच गए और नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि बदमाश मंदिर में देर रात घुसे और करीब 40 मिनट तक अंदर रहे। हैरानी की बात यह रही कि मंदिर में मौजूद चौकीदार को पूरी वारदात की भनक तक नहीं लगी।

पुलिस के मुताबिक सुपर कॉरिडोर स्थित ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में चोर रात करीब 2.18 बजे दाखिल हुए और करीब 3 बजे वहां से निकल गए। बदमाशों ने मंदिर के शटर और दरवाजों को नुकसान पहुंचाकर अंदर प्रवेश किया। गर्भगृह से 5 चांदी की मूर्तियां, एक मिश्रित धातु की मूर्ति, एक शिला, 2 शांति धारा और 28 कलश चोरी कर लिए गए। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि चोर सीधे उन्हीं हिस्सों तक पहुंचे जहां कीमती धार्मिक सामग्री रखी थी, ऐसे में पहले से रेकी होने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले दूसरे जैन मंदिरों में भी इसी तरह की वारदात हुई थी और इस घटना में दिख रहे आरोपियों का हुलिया भी उससे मिलता-जुलता है। सुबह सबसे पहले अंजू नाम की एक महिला दर्शन के लिए मंदिर पहुंची थी। उसी दौरान मंदिर के अंदर सामान बिखरा दिखा और फिर चोरी का खुलासा हुआ।

मंदिर में चौकीदारी और सफाई का काम देखने वाले राकेश त्रिवेदी ने बताया कि रोज की तरह रात करीब 10.30 बजे मंदिर के पट बंद किए गए थे। सुबह 5 बजे जब मंदिर खोला गया तब मूर्तियां गायब मिलीं। उनका कहना है कि रात में किसी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी और नींद भी नहीं खुली। सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। शुरुआती जांच में बाइक से आए आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।