Junaid Khan - दैनिक जागरण

आमिर खान करेंगे तीसरी शादी, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में इस बात की जानकारी दी और बताया कि विवाह समारोह बेहद निजी रखा जाएगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल होंगे। आमिर खान ने कहा कि शादी उनके मुंबई स्थित घर पर होगी और इसे पूरी तरह निजी समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से इस नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने की अपील की। इस दौरान उनके बड़े बेटे जुनैद खान भी उनके साथ मौजूद थे।

आमिर खान गुरुवार को निर्देशक राजकुमार हिरानी की पहली वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी शादी की पुष्टि की। बातचीत के दौरान निर्देशक राजकुमार हिरानी भी वहां पहुंचे, जिसके बाद आमिर ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी आमिर को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दी।

आमिर खान के अनुसार, शादी का आयोजन 5 जुलाई को उनके घर पर होगा। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। किसी बड़े रिसेप्शन या भव्य आयोजन की फिलहाल कोई योजना सामने नहीं आई है।दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शादी को पूरी तरह निजी रखने की योजना बनाई गई है ताकि समारोह पारिवारिक माहौल में संपन्न हो सके।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते हैं। लंबे समय तक दोनों के बीच दोस्ती रही, जो समय के साथ रिश्ते में बदल गई। मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर आमिर खान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों, पारिवारिक समारोहों और फिल्मी आयोजनों में साथ दिखाई दिए।

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और पेशे से सैलून एंटरप्रेन्योर तथा फैशन प्रोफेशनल हैं। उनका पारिवारिक और सांस्कृतिक बैकग्राउंड काफी विविध है। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती भी हैं। वह पहले शादीशुदा रह चुकी हैं और उनका एक सात वर्षीय बच्चा है, जो उनके साथ मुंबई में रहता है।

कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि गौरी के आने से उनकी जिंदगी में शांति और संतुलन आया है। आमिर ने कहा था कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें गौरी जैसी जीवनसाथी मिलीं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि रीना दत्ता और किरण राव के साथ उनके रिश्ते भी बेहद सम्मानजनक रहे, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदल गईं। उनके अनुसार, गौरी के साथ उन्हें जीवन की नई दिशा और पूर्णता का एहसास हुआ है।

आमिर खान ने वर्ष 1986 में रीना दत्ता से प्रेम विवाह किया था। दोनों का वैवाहिक जीवन लगभग 16 वर्षों तक चला। इस शादी से उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अलग होने के बाद भी दोनों के बीच पारिवारिक संबंध सम्मानजनक बने रहे और बच्चों की परवरिश में दोनों की सक्रिय भूमिका रही।

रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर खान ने वर्ष 2005 में फिल्म निर्देशक किरण राव से शादी की। इस विवाह से उनका बेटा आजाद राव खान है, जिसका जन्म आईवीएफ तकनीक के माध्यम से हुआ। करीब 15 वर्षों तक साथ रहने के बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण राव ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों पेशेवर और पारिवारिक स्तर पर साथ काम करते रहे हैं। वे अपने बेटे आजाद की संयुक्त रूप से परवरिश कर रहे हैं और कई सामाजिक एवं फिल्मी परियोजनाओं में सहयोग जारी है।

‘लगान’ के 25 साल बाद फिर साथ आएंगे आमिर-आशुतोष, नई क्रिकेट ड्रामा फिल्म चर्चा में
करीब 25 साल पहले आई ‘लगान’ ने हिंदी सिनेमा में जो जगह बनाई थी, उसे आज भी याद किया जाता है। अब एक बार फिर आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ आने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक नए पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा पर काम कर रहे हैं, जिसकी कहानी भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर से जुड़ी होगी। फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री में इसकी काफी चर्चा है। खास बात ये है कि ‘लगान’ के बाद यह जोड़ी फिर से इतिहास और खेल के मेल वाली कहानी लेकर आ सकती है। ऐसे में फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी लाला अमरनाथ की जिंदगी से प्रेरित बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म का बैकड्रॉप भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर का होगा। कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उस दौर के सामाजिक और भावनात्मक हालात भी इसमें देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और कई रीडिंग सेशन पूरे किए जा चुके हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

इधर आमिर खान लगातार अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज हुई है, जिसमें साई पल्लवी नजर आई हैं। वहीं आमिर की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि वह सितंबर 2026 से लगातार कई फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। खबर है कि वह निर्माता राहुल मोदी के साथ एक नए ड्रामा प्रोजेक्ट में भी दिख सकते हैं। इसके अलावा ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर भी चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विक्की कौशल, आर माधवन और शरमन जोशी भी नजर आ सकते हैं।

अगर ‘लगान’ की बात करें तो 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी, बल्कि ऑस्कर तक पहुंचकर दुनिया भर में पहचान बनाई थी। उस फिल्म में ग्रेसी सिंह, राहेल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न भी अहम भूमिकाओं में थे। अब देखना होगा कि आमिर और आशुतोष की ये नई जोड़ी एक बार फिर वैसा ही जादू पैदा कर पाती है या नहीं।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: संडे को ‘राजा शिवाजी’ की धुआंधार कमाई, तीसरे दिन 12 करोड़
रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा Shivaji’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन जोरदार उछाल लिया है। रविवार को फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि टिकट खिड़की पर नोट जमकर बरसे। Raja Shivaji Box Office Collection Day 3 के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला और तीसरे दिन इसने अब तक की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की। मराठी सिनेमा की इस बड़ी रिलीज को दर्शकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर महाराष्ट्र के साथ हिंदी बेल्ट में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है। यही वजह रही कि रविवार को कई जगह शो हाउसफुल तक पहुंचे और फिल्म ने तीन दिन में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे दिन करीब 12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 11.35 करोड़ और शनिवार को 10.55 करोड़ की कमाई की थी। यानी लगातार तीन दिन फिल्म डबल डिजिट में बनी रही, जो किसी भी रीजनल बैकग्राउंड वाली फिल्म के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है। तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इसमें हिंदी वर्जन से 4.25 करोड़ और मराठी वर्जन से 7.25 करोड़ का योगदान तीसरे दिन रहा। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ के पार निकल चुका है और ट्रेड सर्किट में इसे मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता दिख रहा है।

उधर इसी हफ्ते रिलीज हुई जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। आमिर खान प्रोडक्शन की इस फिल्म से बेहतर ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन दर्शकों का रुझान ‘राजा शिवाजी’ की तरफ ज्यादा दिखा। ‘एक दिन’ ने पहले दिन 1.15 करोड़, दूसरे दिन 1 करोड़ और तीसरे दिन करीब 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया। तीन दिन बाद भी फिल्म 5 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी और इसका कुल कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। शुरुआती ट्रेंड यही बता रहे हैं कि कंटेंट और स्केल के मामले में ‘राजा शिवाजी’ ने इस क्लैश में साफ बढ़त बना ली है।

फिल्म की कमाई के पीछे इसकी भव्य प्रस्तुति, ऐतिहासिक अपील और स्टारकास्ट को बड़ी वजह माना जा रहा है। ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जेनेलिया देशमुख और भाग्यश्री जैसे चेहरे हैं। सलमान खान के कैमियो की चर्चा भी लगातार बनी हुई है, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को अतिरिक्त बढ़त दी है। ट्रेड जानकार मान रहे हैं कि अगर वीकडे में भी फिल्म इसी रफ्तार के आसपास टिकती है तो ‘राजा शिवाजी’ पहले हफ्ते में ही बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।