Parvez Tak - दैनिक जागरण

राजेश खन्ना की एक्ट्रेस समेत 6 की हत्या, घर का ही सदस्य निकला अपनों का कातिल
साल 2011 की शुरुआत में मुंबई के ओशिवारा से एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर पुलिस महकमे तक सबको उलझाकर रख दिया। राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘वफा’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस लैला खान अचानक अपने पूरे परिवार के साथ लापता हो गई थीं। घर बंद था, फोन बंद थे और पड़ोसियों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। शुरुआती दिनों में लगा कि परिवार कहीं बाहर गया होगा, लेकिन वक्त बीतता गया और कोई खबर नहीं मिली। राजेश खन्ना की हीरोइन लैला खान का यह मामला धीरे-धीरे मिसिंग केस से सीधे मर्डर मिस्ट्री में बदल गया। पुलिस को भी लंबे समय तक कोई साफ सुराग नहीं मिला और मामला महीनों तक उलझा रहा।

प्रारंभिक जांच में शक लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक पर गया। अधिकारियों के अनुसार परवेज के बयानों में लगातार विरोधाभास था और इसी ने पुलिस का शक गहरा कर दिया। पूछताछ सख्त हुई तो मामला खुलना शुरू हुआ। बताया गया कि लैला खान, उनकी मां सेलिना और परिवार के बाकी सदस्य नासिक के इगतपुरी स्थित फार्महाउस गए थे। यहीं पर पूरा परिवार आखिरी बार जिंदा देखा गया। बाद में जब पुलिस परवेज को लेकर फार्महाउस पहुंची और जमीन खुदवाई गई, तो वहां से जो मिला उसने पूरे केस की तस्वीर बदल दी। फार्महाउस की जमीन में दफन कंकाल बरामद हुए। जांच में साफ हुआ कि ये लैला खान, उनकी मां और परिवार के बाकी सदस्यों के अवशेष थे। यहीं से राजेश खन्ना की हीरोइन लैला खान हत्याकांड का सबसे भयावह सच सामने आया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक परवेज टाक ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने ही इस पूरे परिवार की हत्या की थी। वजह सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि शक, रिश्तों में तनाव और संपत्ति का लालच बताया गया। ऐसा कहा गया कि परवेज को शक था कि लैला की मां उससे दूर हो रही हैं और परिवार दुबई शिफ्ट होने की तैयारी में है। उसे यह भी डर था कि करोड़ों की संपत्ति उसके हाथ से निकल जाएगी। इसी रंजिश में फार्महाउस पर एक रात विवाद इतना बढ़ा कि उसने पहले लैला की मां पर हमला किया। जब बाकी लोग बीच-बचाव में आए तो उसने एक-एक कर सभी को मार डाला। सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद उसने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। सभी शवों को फार्महाउस परिसर में गड्ढा खोदकर दफनाया गया और पहचान छिपाने के लिए ऊपर से जलाने की भी कोशिश की गई थी। यही वजह रही कि यह मामला लंबे समय तक सिर्फ गुमशुदगी की फाइल बनकर पड़ा रहा।

करीब 13 साल तक अदालत में चली सुनवाई के बाद इस मामले में फैसला आया। मई 2024 में मुंबई की विशेष अदालत ने परवेज टाक को दोषी करार दिया। अदालत ने इसे बेहद जघन्य अपराध मानते हुए ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी में रखा और उसे फांसी की सजा सुनाई। लैला खान हत्याकांड आज भी बॉलीवुड के सबसे खौफनाक मामलों में गिना जाता है, जहां चमक-दमक के पीछे छिपा एक परिवार का अंत इतने बेरहम तरीके से हुआ कि उसका जिक्र आज भी सिहरन पैदा करता है।