24-Karat Gold - दैनिक जागरण

सोना हुआ सस्ता, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए नए रेट
Gold Silver Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना-चांदी के दाम में तेज गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार से लेकर हाजिर बाजार तक दोनों की कीमतें दबाव में दिखीं। एमसीएक्स पर सोमवार दोपहर सोना 0.81 फीसदी यानी 1219 रुपये टूटकर 1,50,133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी में और ज्यादा दबाव रहा। चांदी का घरेलू वायदा भाव 1.56 फीसदी यानी 3905 रुपये की गिरावट के साथ 2,47,032 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। कारोबारी हलकों में कहा जा रहा है कि हफ्ते की शुरुआत कमजोर संकेतों के साथ हुई है और इसका असर ज्वेलरी बाजार तक साफ दिख रहा है।

हाजिर बाजार में भी सोने के रेट नरम रहे। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोना सोमवार को 1,48,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 20 कैरेट सोना 1,32,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि 18 कैरेट गोल्ड 1,20,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता दिखा। 14 कैरेट सोने का रेट 95,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। बाजार जानकारों के अनुसार, वायदा बाजार में कमजोरी का सीधा असर स्पॉट रेट पर भी दिखा है। यही वजह रही कि सुबह से ही सर्राफा बाजार में खरीदार भाव पूछते जरूर दिखे, लेकिन खरीदारी थोड़ी संभलकर रही।

ब्रांडेड ज्वेलरी स्टोर्स के रेट भी सामने आ गए हैं और यहां भी हल्की नरमी दिख रही है। तनिष्क में आज 22 कैरेट सोना 1,38,750 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 1,51,360 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,13,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कल्याण ज्वैलर्स में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22 कैरेट सोना 1,37,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं जोयालुक्कास में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये, 22 कैरेट 1,38,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। Gold Silver Price Today में आई इस गिरावट के बाद शादी-ब्याह और निवेश दोनों तरह के खरीदार बाजार पर नजर बनाए हुए हैं। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अगर यही नरमी बनी रही तो अगले कुछ दिनों में खरीदारी और बढ़ सकती है।