American Politics - दैनिक जागरण

अमेरिका में ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर नोट की तैयारी शुरू
अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर बड़ी राजनीतिक और कानूनी बहस शुरू हो गई है। ट्रम्प प्रशासन अब 250 डॉलर का नया नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है, जिस पर डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर छापी जा सकती है। हालांकि इसके लिए अमेरिका के 150 साल पुराने कानून में बदलाव करना होगा। फिलहाल अमेरिका में ऐसा नियम लागू है जिसके तहत किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर अमेरिकी करेंसी पर नहीं छापी जा सकती। ट्रम्प सरकार अब इसी नियम को बदलने की कोशिश में जुटी हुई है।

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने व्हाइट हाउस ब्रीफिंग के दौरान इस प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2026 में अमेरिका अपनी स्थापना के 250 साल पूरे करेगा और इस मौके पर विशेष स्मारक नोट जारी करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बेसेंट के मुताबिक अगर कांग्रेस इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो ट्रम्प अमेरिकी इतिहास में 150 साल से ज्यादा समय बाद ऐसे पहले जीवित व्यक्ति बन जाएंगे जिनकी तस्वीर अमेरिकी नोट पर दिखाई देगी।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी करेंसी छापने वाली एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग यानी BEP को शुरुआती डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित डिजाइन में ट्रम्प की तस्वीर नोट के बीच में रखी गई है। साथ ही अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का लोगो और अमेरिकी झंडे के रंग भी शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि अभी यह सिर्फ शुरुआती तैयारी मानी जा रही है।

इस प्रस्ताव की शुरुआत पिछले साल रिपब्लिकन सांसद जो विल्सन ने की थी। साउथ कैरोलिना से सांसद विल्सन ने फरवरी 2025 में इस संबंध में एक बिल पेश किया था। इसके बाद बिल को हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के पास भेजा गया। अब इसे कानून बनने के लिए अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट से मंजूरी लेनी होगी। उसके बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद ही यह प्रस्ताव लागू हो सकेगा।

ट्रम्प समर्थक इस कदम को अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रम्प ने अपने कार्यकाल में अमेरिकी अर्थव्यवस्था और वैश्विक राजनीति में अहम भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें इस तरह सम्मान देना गलत नहीं है। दूसरी तरफ विरोधी दल और कुछ कानूनी विशेषज्ञ इसे परंपरा तोड़ने वाला फैसला बता रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी करेंसी पर जीवित व्यक्ति की तस्वीर छापने की अनुमति देना भविष्य में व्यक्तिपूजा और राजनीतिक दुरुपयोग का रास्ता खोल सकता है।

दरअसल अमेरिका में 1866 से ऐसा कानून लागू है, जो किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर करेंसी पर छापने की अनुमति नहीं देता। यह नियम उस समय सत्ता के दुरुपयोग को रोकने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बनाया गया था। अमेरिकी नोटों पर आमतौर पर पूर्व राष्ट्रपति या ऐतिहासिक हस्तियों की तस्वीरें ही होती हैं। यही वजह है कि ट्रम्प की तस्वीर वाला नोट प्रस्तावित होने के बाद यह मामला केवल आर्थिक नहीं बल्कि राजनीतिक बहस का भी विषय बन गया है।

सूत्रों के मुताबिक ट्रम्प ने खुद भी नोट के डिजाइन में रुचि दिखाई है। शुरुआती डिजाइन तैयार करने वाले ब्रिटिश कलाकार इयान एलेक्जेंडर ने दावा किया है कि ट्रम्प ने डिजाइन देखकर कुछ बदलाव सुझाए थे। ट्रम्प चाहते थे कि नोट में अमेरिकी राष्ट्रवाद और 250वीं वर्षगांठ का संदेश साफ दिखाई दे। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने मार्च में यह भी घोषणा की थी कि अमेरिकी नोटों पर ट्रम्प के हस्ताक्षर जोड़े जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करेंसी पर होंगे। हालांकि इस फैसले को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इससे अमेरिकी करेंसी की पारंपरिक निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है।

नया नोट जारी करने की प्रक्रिया भी आसान नहीं मानी जा रही। ब्यूरो ऑफ इंग्रेविंग एंड प्रिंटिंग के अधिकारियों के मुताबिक किसी नए हाई-वैल्यू नोट को डिजाइन करने, सुरक्षा फीचर तैयार करने, कानूनी मंजूरी लेने और प्रिंटिंग शुरू करने में 6 से 8 साल तक लग सकते हैं। एजेंसी की पूर्व डायरेक्टर पैटी सोलिमेन ने पहले भी कहा था कि अमेरिकी करेंसी से जुड़ा कोई भी बदलाव लंबी तकनीकी और कानूनी प्रक्रिया से गुजरता है।

ईरान तनाव के बीच ट्रंप की लोकप्रियता गिरी, सर्वे में बड़ा झटका
ईरान को लेकर सख्त रुख और बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को घरेलू मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। एक ताजा सर्वे में उनकी लोकप्रियता में तेज गिरावट दर्ज की गई है और यह गिरावट ऐसे वक्त आई है जब नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव धीरे-धीरे अमेरिकी राजनीति का केंद्र बनते जा रहे हैं। वॉशिंगटन पोस्ट, ABC न्यूज और इप्सोस के संयुक्त सर्वे के मुताबिक ट्रंप की कुल स्वीकृति रेटिंग अब घटकर 37 प्रतिशत रह गई है। फरवरी में यह आंकड़ा 39 प्रतिशत था। यानी कि कुछ ही महीनों में उनकी स्थिति और भी कमजोर हो गई है। ईरान के तनाव के प्रति अपनाए गए उनके रुख का असर अब सीधे जनता की राय में दिखने लगा है।

सर्वे में सबसे बड़ा झटका ट्रंप को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर लगा है, जिसे लंबे समय तक उनकी सबसे मजबूत राजनीतिक जमीन माना जाता रहा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अर्थव्यवस्था को संभालने के मामले में उनकी रेटिंग 7 अंक गिरकर 34 प्रतिशत पर आ गई। महंगाई पर उनकी स्वीकृति रेटिंग और नीचे खिसककर 27 प्रतिशत रह गई। जीवन-यापन की बढ़ती लागत पर हालात और खराब दिखे, जहां सिर्फ 23 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज पर भरोसा जताया, जबकि 76 प्रतिशत ने असहमति दर्ज की। अमेरिका में ईंधन की बढ़ती कीमतों और रोजमर्रा के खर्च में बढ़ोतरी ने आम लोगों की नाराजगी को और बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि ट्रंप की आर्थिक नीतियों से 66 प्रतिशत अमेरिकी संतुष्ट नहीं हैं और यही आंकड़ा उनके लिए सबसे बड़ी चिंता माना जा रहा है।

ईरान तनाव को लेकर भी ट्रंप को जनता से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। सर्वे के मुताबिक 66 प्रतिशत अमेरिकियों ने ईरान से निपटने के उनके तरीके पर असहमति जताई, जबकि सिर्फ 33 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया। यह संकेत साफ है कि विदेश नीति में आक्रामक रुख अब राजनीतिक फायदा देने के बजाय उल्टा असर डाल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव की आशंका ने अमेरिकी मतदाताओं के भीतर असहजता बढ़ा दी है। हालात खासतौर पर तब और बिगड़े जब घरेलू आर्थिक दबाव पहले से लोगों को परेशान कर रहे थे। ऐसे में विदेश मोर्चे पर सख्ती जनता को भरोसे के बजाय जोखिम की तरह दिख रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ घरेलू सवालों पर भी ट्रंप को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। आव्रजन ऐसा मुद्दा रहा जहां उन्हें बाकी विषयों के मुकाबले कुछ बेहतर समर्थन मिला। अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर उनकी नीति को 45 प्रतिशत लोगों ने मंजूरी दी, जबकि 54 प्रतिशत ने विरोध किया। हालांकि यह भी साफ है कि इस मुद्दे पर देश बंटा हुआ है। सर्वे में यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में अमेरिकी अब किसी भी राजनीतिक दल पर पूरा भरोसा नहीं कर रहे। आव्रजन, अपराध, अर्थव्यवस्था और महंगाई जैसे मुद्दों पर 23 से 33 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें किसी भी दल पर भरोसा नहीं है। यह अमेरिकी राजनीति में बढ़ती बेचैनी का संकेत माना जा रहा है।

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ट्रंप की अस्वीकृति रेटिंग अब बढ़कर 62 प्रतिशत पहुंच गई है, जो उनके मौजूदा और पिछले कार्यकाल के दौरान सबसे ऊंचे स्तरों में मानी जा रही है। हालांकि रिपब्लिकन समर्थकों के बीच उनकी पकड़ अब भी बनी हुई है और करीब 85 प्रतिशत पार्टी समर्थक अब भी उनके साथ खड़े हैं। लेकिन व्यापक जनमत में आई यह गिरावट नवंबर चुनाव से पहले रिपब्लिकन खेमे की चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है।