Korba - दैनिक जागरण

कोरबा में बर्थडे पार्टी बनी मातम, ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या; आरोपी फरार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में आयोजित एक निजी समारोह में कथित रूप से नशे की हालत में हुए झगड़े के बाद एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान दीपका के गरुणनगर निवासी उज्जवल सिंह (35) के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे और विवाहित थे। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। वहीं, इस मामले में आरोपी के रूप में तुषार ढांढा (24) का नाम सामने आया है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात दीपका क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कारोबारी विकास कुमार हुडा का जन्मदिन मनाने के लिए मीरा रिसोर्ट में पार्टी आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में करीब 20 से 25 लोग शामिल हुए थे। इनमें अधिकांश लोग ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े बताए जा रहे हैं और क्षेत्र में कोयला परिवहन का कार्य करते हैं।

रात के समय भोजन, संगीत और जश्न का माहौल था। पार्टी देर रात तक चलती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी तुषार ढांढा का व्यवहार आक्रामक हो गया। आरोप है कि उसने रिसोर्ट परिसर में सामान तोड़फोड़ की और मौजूद लोगों से भी बहस तथा धक्का-मुक्की की। स्थिति को शांत कराने की कोशिशें भी हुईं, लेकिन तनाव लगातार बढ़ता गया। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। पार्टी में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद कैंपर वाहन का इस्तेमाल किया गया और कथित तौर पर तुषार ढांढा ने वाहन उज्जवल सिंह की ओर बढ़ा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंपर वाहन की टक्कर से उज्जवल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही रिसोर्ट में मौजूद लोगों से प्रारंभिक पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी तुषार ढांढा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारियों के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी किस दिशा में गया और उसने किससे संपर्क किया।

जांच एजेंसियां अब मीरा रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। माना जा रहा है कि फुटेज से विवाद की शुरुआत, मारपीट और घटना के पूरे क्रम की पुष्टि करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पार्टी में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और क्या घटना पूरी तरह आवेश में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था। यदि जांच के दौरान नए तथ्य सामने आते हैं तो उसी के अनुरूप धाराओं में संशोधन भी किया जा सकता है

उज्जवल सिंह की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और परिचितों में गहरा शोक है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल और बाद में पोस्टमॉर्टम केंद्र पहुंचे। परिवार ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक मामूली विवाद का इस तरह हिंसक घटना में बदल जाना बेहद दुखद है। उन्होंने भी पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कटघोरा में 13 हाथियों की जलक्रीड़ा, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में 13 हाथियों के झुंड का एक दुर्लभ और मनमोहक दृश्य सामने आया है। ऐतमा नगर परिक्षेत्र के सलिहाभाठा जलाशय में इन हाथियों को जलक्रीड़ा करते और ‘डस्ट बाथ’ लेते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथियों का झुंड पानी में उतरकर एक-दूसरे पर सूंड़ से पानी उछालते हुए मस्ती कर रहा है। कुछ हाथी गहरे पानी में लोटपोट होते नजर आते हैं, जबकि अन्य किनारे पर खड़े होकर अपने शरीर पर सूखी मिट्टी और धूल डालते दिखाई देते हैं। यह पूरी गतिविधि प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा है, जिसे देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। सुबह और शाम के समय यह दृश्य और भी ज्यादा सक्रिय रहता है, जब हाथियों का झुंड जलस्रोतों की ओर पहुंचता है। हाथियों द्वारा धूल-मिट्टी अपने शरीर पर डालने की प्रक्रिया को ‘डस्ट बाथ’ कहा जाता है। यह उनकी प्राकृतिक आदत है, जो उन्हें तेज धूप, गर्मी और कीड़ों के हमले से बचाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलक्रीड़ा के बाद हाथी अक्सर इस प्रक्रिया को अपनाते हैं, जिससे उनकी त्वचा सुरक्षित रहती है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित होता है। यह व्यवहार हाथियों के सामाजिक और प्राकृतिक जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, कटघोरा वनमंडल में हाथियों की आवाजाही कोई नई बात नहीं है, लेकिन इतने बड़े झुंड का एक साथ जलाशय में दिखाई देना दुर्लभ है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में करीब 50 हाथियों का एक स्थायी दल विचरण करता है, जो अक्सर भोजन और पानी की तलाश में जंगलों से निकलकर खेतों और जलस्रोतों की ओर पहुंचता है। रात के समय इनकी गतिविधियां अधिक बढ़ जाती हैं, जिससे कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ानी पड़ती है। वीडियो वायरल होने के बाद कटघोरा वन विभाग तुरंत अलर्ट हो गया है। वन विभाग की टीम ने सलिहाभाठा जलाशय और आसपास के गांवों में गश्त तेज कर दी है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब जाने की कोशिश न करें और उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करें। विभाग का कहना है कि ऐसे प्राकृतिक दृश्यों को दूर से देखना ही सुरक्षित और उचित है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हाथियों के दिखने पर शोर न मचाया जाए, पटाखे न जलाए जाएं और किसी भी प्रकार की उकसाने वाली गतिविधि से बचा जाए। ऐसा करने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना बढ़ सकती है, जो दोनों पक्षों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में जंगलों में जलस्रोत सूखने लगते हैं, जिससे हाथियों के झुंड पानी की तलाश में नदी, तालाब और जलाशयों की ओर बढ़ते हैं। यही कारण है कि कटघोरा वनमंडल जैसे क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही अधिक देखी जाती है। इस समय वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

वन विभाग ने निगरानी को और मजबूत करते हुए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग भी शुरू किया है। इन तकनीकों के जरिए हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इससे उनकी लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिलती है और ग्रामीणों को समय रहते सतर्क किया जा सकता है। यह पूरा दृश्य जहां एक ओर प्रकृति की सुंदरता और वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर यह भी याद दिलाता है कि मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है। कटघोरा का यह वायरल वीडियो लोगों को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ सतर्कता का संदेश भी दे रहा है।

सड़क हादसे में विधायक के नाती समेत 2 की मौत, जामुन लेकर जा रही पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर
कोरबा जिले से जामुन लेकर बिलासपुर मंडी जा रही एक पिकअप शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। देर रात हुई इस घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया जा रहा है कि सभी युवक रोजमर्रा की तरह जामुन लेकर बिलासपुर मंडी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी यात्रा हादसे में बदल गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ाभाठा के पास भारतमाला राजमार्ग पर रात करीब 12 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। आसपास के ग्रामीणों ने जोरदार आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़ लगाई और पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मंजीत कुमार राठिया और मुकेश राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत कुमार रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंजीत विधायक के बड़े भाई चमार राठिया की बेटी का बेटा था। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार भी थे। दुर्घटना की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दिनेश कुमार, कपूर राठिया और अजीत राठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में बड़ी मात्रा में जामुन लोड था, जिसे बिलासपुर मंडी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। सड़क पर बिखरे जामुन और क्षतिग्रस्त वाहन की तस्वीरें हादसे की भयावहता को बयां कर रही थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। देर रात तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक फूलसिंह राठिया भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों युवकों के शव उनके गृहग्राम केरवाद्वारी लाए गए। रविवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। पूरे गांव में शोक का माहौल देखा गया। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले और लोग मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंचते रहे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कई जिलों में पेट्रोल 109 रुपये के पार हुए, 1 महीने में चौथी बार बढ़ें रेट
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को तेल कंपनियों ने इनकी कीमतों में फिर से इजाफा कर दिया, जिससे कई जिलों में पेट्रोल अब 109 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल का दाम अब 107.96 रुपये प्रति लीटर है। इस महीने ये चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़ती कीमतों का असर आम आदमी से लेकर ट्रांसपोर्ट बिजनेस तक साफ देखने को मिल रहा है।

हाल की बढ़ोतरी में पेट्रोल लगभग 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इससे पहले 15 मई को लगभग 3 रुपये, 19 मई को 90 पैसे और 23 मई को भी करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसका मतलब है कि मई महीने में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 8 रुपये का इजाफा हो चुका है। रायपुर में भले ही दाम 108 रुपये से कम हैं, लेकिन वाहन चालकों का कहना है कि इस निरंतर बढ़ती लागत के कारण उनके घर का बजट बिगड़ने लगा है।

दूर-दराज के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। जैसे नारायणपुर में पेट्रोल 109.65 रुपये प्रति लीटर, जबकि जगदलपुर में 109.64, दंतेवाड़ा में 109.60 और बीजापुर में 109.59 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। सरगुजा के जिलों में भी कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। जशपुर में पेट्रोल 109.52 रुपये और अंबिकापुर में 109.09 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। रायगढ़, महासमुंद, बिलासपुर और धमतरी जैसे शहरों में भी यह दाम 108 रुपये से ऊपर पहुंच गया है।

हालांकि, कोरबा में सबसे कम कीमत है, जहां पेट्रोल 107.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जानकारों का कहना है कि बस्तर और सरगुजा जैसे दूर के क्षेत्रों में ट्रांसपोर्टेशन के खर्च ज्यादा होने के कारण वहां ईंधन की कीमतें अधिक होती हैं। बड़े शहरों और औद्योगिक जिलों में सप्लाई बेहतर होने से थोड़ा राहत भी मिलती है।

ईंधन के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही रायपुर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। ब्लैक मार्केटिंग और ज्यादा कीमत वसूलने के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई अवैध बिक्री या ज्यादा पैसे मांगने की शिकायत करता है, तो वे प्रशासन को सूचित कर सकते हैं। हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह के चलते कई पंपों पर लंबी लाइने भी देखी गई थीं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है और कीमतों में इजाफा हुआ है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात नहीं सुधरे, तो पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।

महंगे होते ईंधन का असर मालभाड़े और रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण किराए में बदलाव करना पड़ सकता है।

छत्तीसगढ़ में नौतपा की तपिश शुरू, रायपुर में पारा 45°C पहुंचा, 4 दिन तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर और कई अन्य जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच रात की हवा भी आराम नहीं दे रही है। रविवार रात तक शहरों में गर्म हवा चलती रही, जिससे लोगों को भरी उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है और तापमान में किसी भी तरह की बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और महासमुंद जैसे जिलों में दोपहर के समय सड़कें काफी खाली नजर आने लगी हैं। लोग बस जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सोमवार को नौतपा का पहला दिन था और सुबह से ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ। बिलासपुर में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को ज्यादा पानी पीने, धूप से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी दिखने लगा है। कोरबा जिले के पाली विकासखंड में हीटस्ट्रोक से लगभग 200 चमगादड़ों की मौत हो गई। नौकोनिया तालाब के पास पेड़ों से कई चमगादड़ नीचे गिरे मिले। वन विभाग के अधिकारियों ने शुरुआती जांच में लू और अत्यधिक गर्मी को इसकी वजह बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तापमान लगातार 42 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर गई और मृत चमगादड़ों को हटाया।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार, लगातार धूप में रहना हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और नाक से खून आने जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है। कई अस्पतालों में गर्मी से परेशान मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। कुछ इलाकों में बिजली कटौती की भी शिकायतें मिल रही हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि चार दिन बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, लेकिन फिलहाल नौतपा के शुरुआती दिन लोगों के लिए कठिन हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, 2 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट हुआ जारी
छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख अचानक बदल गया है और अब एक बार फिर “छत्तीसगढ़ में आंधी बारिश का अलर्ट” जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। हवाओं की रफ्तार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने का सिलसिला लगातार जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम अचानक सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से कई इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है और गर्मी से राहत भी मिल रही है, लेकिन कुछ जगहों पर परेशानी भी बढ़ गई है।

मंगलवार देर शाम से ही रायपुर, भिलाई, कोरबा और रायगढ़ में मौसम ने करवट ले ली थी। कुछ ही देर में आसमान काले बादलों से ढक गया और फिर तेज बारिश शुरू हो गई। रायपुर और भिलाई में करीब एक घंटे तक लगातार बारिश होती रही, जिससे कई सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। कांकेर जिले के चारामा इलाके में तेज बारिश के चलते नेशनल हाईवे-30 पर पानी जमा हो गया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन धीमा पड़ गया। वहीं कई जगहों पर बिजली सप्लाई भी बाधित रही और लोग अंधेरे में कुछ घंटों तक परेशान रहे। गरियाबंद और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बारिश से मौसम तो ठंडा हो गया, लेकिन पेंड्रा क्षेत्र में तेज आंधी ने मुश्किलें बढ़ा दीं। यहां ओवरब्रिज के पास कई बड़े पेड़ टूटकर गिर गए, जिन्हें हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन को देर रात तक काम करना पड़ा। मनेंद्रगढ़ के जनकपुर इलाके में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को सामान सुरक्षित करने में दिक्कतें आईं। कई इलाकों में लोग रातभर मौसम के बदलते मिजाज से परेशान नजर आए।

पिछले 24 घंटे के मौसम आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चलता रहा। मंगलवार को रायपुर सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। राजधानी रायपुर के मौसम की बात करें तो यहां आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि अगले कुछ दिन तक मौसम का यह अस्थिर मिजाज जारी रह सकता है।