Kartik Sharma - दैनिक जागरण

चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन की नाबाद 87 रन की पारी से आसान हुई जीत
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। मंगलवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए, लेकिन चेन्नई ने यह लक्ष्य 17.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई की जीत में सबसे बड़ा रोल संजू सैमसन का रहा, जिन्होंने नाबाद 87 रन बनाकर मैच एकतरफा कर दिया। IPL में चेन्नई की यह जीत पॉइंट्स टेबल के लिहाज से भी अहम रही, क्योंकि टीम अब 10 मैचों में 10 अंक तक पहुंच गई है। वहीं दिल्ली की 10 मैचों में यह छठी हार रही और टीम पर दबाव बढ़ गया है।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन असली मोड़ तब आया जब संजू सैमसन ने पारी को अपने हाथ में लिया। उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए और आखिरी तक टिके रहे। उनकी इस पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। शुरुआत में चेन्नई को दो झटके जरूर लगे, लेकिन उसके बाद दिल्ली मैच में वापसी नहीं कर सकी। कार्तिक शर्मा ने दूसरे छोर से अच्छा साथ दिया और 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 114 रन की अटूट साझेदारी हुई, जिसने दिल्ली की उम्मीदें पूरी तरह खत्म कर दीं। सैमसन ने बीच के ओवरों में स्पिनरों पर हमला बोला और डेथ ओवरों में मैच जल्दी खत्म कर दिया। उन्हें उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर of द मैच चुना गया।

इससे पहले दिल्ली की शुरुआत भी बहुत मजबूत नहीं रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। समीर रिजवी ने जरूर अंत में नाबाद 40 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रन जोड़े। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई, जिससे दिल्ली 150 के पार पहुंच सकी। पथुम निसांका 19, नीतीश राणा 15, आशुतोष शर्मा 14, करुण नायर 13 और केएल राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की पारी में शुरुआत से लय नहीं दिखी और यही बाद में भारी पड़ा। चेन्नई की ओर से नूर अहमद सबसे असरदार गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 विकेट निकाले और बीच के ओवरों में रन गति रोके रखी। बाकी गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे दिल्ली बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

राहुल का कैच लेते ही गायकवाड ने बॉल चूमी, दिल्ली-चेन्नई मैच में दिखे खास मोमेंट्स
IPL 2026 CSK vs DC: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में चेन्नई ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन मैच सिर्फ नतीजे तक सीमित नहीं रहा। दिल्ली-चेन्नई मैच के मोमेंट्स पूरे मुकाबले में लगातार बनते रहे। शुरुआत पहली ही गेंद से हो गई, जब पाथुम निसांका ने अकील हुसैन की गेंद पर स्वीप लगाकर चौका जड़ दिया और दिल्ली का खाता स्टाइल में खोला। जवाब में चेन्नई ने भी अंत चौके के साथ किया। 18वें ओवर में कार्तिक शर्मा ने टी नटराजन की गेंद पर मिड-ऑन के बाईं ओर शॉट खेलकर बाउंड्री निकाली और टीम को जीत दिला दी। बीच के ओवरों में मैच कई छोटे-छोटे पलों से बना, जहां कैच, मिसफील्ड, रनआउट और सेलिब्रेशन ने मुकाबले को अलग रंग दिया।

सबसे ज्यादा चर्चा छठे ओवर की पहली गेंद पर हुई। अकील हुसैन की फ्लाइटेड गेंद पर केएल राहुल कवर के ऊपर से शॉट खेलने निकले, लेकिन गेंद पिच पर रुक गई और टाइमिंग बिगड़ गई। गेंद हवा में गई और ऋतुराज गायकवाड ने आसान कैच लपक लिया। कैच पकड़ते ही गायकवाड ने गेंद को चूम लिया, यह पल तुरंत चर्चा में आ गया। दूसरी ओर अकील हुसैन ने राहुल के विकेट के बाद अपना मास्क सेलिब्रेशन किया। राहुल 12 रन बनाकर लौटे। 10वें ओवर में नीतिश राणा ने नूर अहमद की गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वही नूर वापसी कर गए। राणा स्वीप खेलने गए, गेंद हवा में गई और कार्तिक शर्मा ने कैच पूरा कर लिया। आउट होने के बाद राणा का बल्ला हवा में उछालना भी कैमरे में कैद हुआ। शुरुआती दबाव के बीच दिल्ली की पारी में 11वें ओवर में एक बड़ा मौका भी छूटा, जब नूर अहमद ट्रिस्टन स्टब्स का सीधा कैच नहीं पकड़ सके। गुरजपनीत सिंह की गेंद पर स्टब्स का शॉट सीधे कवर की तरफ गया, नूर ने डाइव लगाई, लेकिन गेंद हाथ में नहीं टिक सकी। बताया जा रहा है कि यह मौका चेन्नई को थोड़ी देर तक खलता रहा।

आखिरी ओवरों में भी दिल्ली-चेन्नई मैच के मोमेंट्स लगातार आते रहे। 19वें ओवर में समीर रिजवी को बड़ा जीवनदान मिला, जब जैमी ओवर्टन और ऋतुराज गायकवाड आपसी कन्फ्यूजन में आसान कैच नहीं ले सके। गेंद दोनों के बीच गिरी और रिजवी बच गए। हालांकि 20वें ओवर में गायकवाड ने इसकी भरपाई कर दी। मिड-ऑन से उनका सीधा थ्रो बॉलर एंड पर लगा और आशुतोष शर्मा रनआउट हो गए। यह मैच का सबसे तेज फील्डिंग मोमेंट्स में से एक रहा। चेन्नई की बल्लेबाजी में भी एक अहम मोड़ छठे ओवर में आया, जब आशुतोष शर्मा ने उर्विल पटेल का कैच छोड़ दिया। उर्विल को तब सिर्फ 5 रन पर जीवनदान मिला था और अगली दो गेंदों पर उन्होंने लगातार दो छक्के जड़ दिए। दिल्ली के लिए एक चमकता पल 7वें ओवर में आया, जब विकेटकीपर केएल राहुल ने अक्षर पटेल की गेंद पर उर्विल पटेल को तेज स्टंपिंग कर पवेलियन भेज दिया। राहुल ने फुर्ती दिखाते हुए बेल्स गिराईं और उर्विल क्रीज से बाहर पाए गए। मैच का अंत फिर चेन्नई के नाम रहा, जब कार्तिक शर्मा ने नटराजन की गेंद पर चौका लगाकर जीत पक्की कर दी। स्कोरबोर्ड पर यह आसान जीत दिखी, लेकिन मैदान पर मैच कई छोटे, दिलचस्प और याद रह जाने वाले पलों से भरा रहा।