Chief Minister Oath - दैनिक जागरण

‘जनता ने नई आवाज चुनी’ विजय के CM बनते ही राहुल गांधी ने दिया बड़ा संदेश
चेन्नई में रविवार को तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा दिन देखने को मिला, जब अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लंबे समय से चल रही सियासी चर्चाओं और जोड़तोड़ के बीच आखिरकार तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सरकार बना ली। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ, जहां कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी समारोह में पहुंचे और मंच पर विजय के साथ नजर आए। दोनों नेताओं की बातचीत और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु ने एक नई पीढ़ी, नई आवाज और नई कल्पना को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विजय राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विजय और उनकी पार्टी टीवीके को बधाई दी। खरगे ने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और तर्कसंगत सोच जैसे मूल्यों पर खड़ी रही है और उम्मीद है कि नई सरकार इन्हीं आदर्शों के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के युवाओं ने टीवीके पर भरोसा जताया है और विजय के नेतृत्व से नई उम्मीदें जुड़ी हैं।

तमिलनाडु में करीब 70 साल बाद ऐसा मौका आया है जब गैर-द्रमुक और गैर-अन्ना द्रमुक दल सरकार बनाने में सफल हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों के साथ लगातार बातचीत चल रही थी। आखिरकार विजय को वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के विधायकों का समर्थन मिल गया, जिसके बाद सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। कांग्रेस ने भी चुनाव नतीजों के तुरंत बाद टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। शनिवार को राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते और जनता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों से झूठे वादे नहीं करेगी और जमीन पर काम करने की कोशिश करेगी। विजय के मंत्रिमंडल में युवा चेहरों के साथ कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी गई है। समारोह में उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर और मां शोभा भी मौजूद रहे। अभिनेत्री तृषा समेत तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंचीं। शपथ समारोह के दौरान स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली और समर्थक विजय के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।

थलापति विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, शपथ समारोह में दिखा शक्ति प्रदर्शन
तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुबह से ही स्टेडियम के बाहर विजय समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। कई लोग पार्टी के झंडे और विजय की तस्वीरें लेकर पहुंचे थे। समारोह के दौरान “थलापति… थलापति…” के नारे लगातार गूंजते रहे। विजय सरकार के गठन के साथ ही राज्य में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री बनने तक का सफर हालांकि आसान नहीं रहा। 4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज हो गई थी। टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर जरूर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई। ऐसे में विजय लगातार सहयोगी दलों से बातचीत करते रहे। 6 मई को कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के साथ वह पहली बार राज्यपाल से मिले थे, लेकिन जरूरी संख्या पूरी नहीं होने पर उन्हें इंतजार करने को कहा गया। अगले दिन लेफ्ट पार्टियों CPI और CPI(M) के समर्थन के बाद फिर मुलाकात हुई, मगर तब भी आंकड़ा कम पड़ गया। इस दौरान चेन्नई में राजनीतिक बैठकों का दौर देर रात तक चलता रहा। टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक बस इसी चर्चा ने जगह बना ली थी कि क्या विजय सरकार बना पाएंगे।

8 मई को हालात अचानक बदले जब VCK ने समर्थन के संकेत दिए। हालांकि देर रात तक औपचारिक पुष्टि नहीं होने से मामला फिर अटक गया था। आखिरकार 9 मई को IUML और VCK ने आधिकारिक तौर पर समर्थन दे दिया। इसके बाद विजय 121 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राजभवन पहुंचे। बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। राज्यपाल ने दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया। बताया जा रहा है कि राजभवन से बाहर निकलते ही विजय ने अपने करीबी नेताओं से लंबी चर्चा की और देर रात मंत्रिमंडल की रूपरेखा तय हुई।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहे। मंच पर विजय काफी भावुक नजर आए। शपथ के बाद उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनके समर्थकों ने इसे “रील से रियल हीरो बनने का दिन” बताया। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की एंट्री ने तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति को नई चुनौती दी है।

विजय थलपति ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का किया दावा, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है। टीवीके प्रमुख विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि विजय लोकभवन पहुंचे और वहां उन्होंने सरकार गठन का दावा सौंपा। इसके साथ ही तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है। अब सबकी नजर गुरुवार सुबह पर है, जब विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तमिलनाडु में विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है और इसे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक विजय गुरुवार सुबह 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के लिए यही समय तय किया गया है। समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होगा, जहां तैयारियां देर शाम तक चलती रहीं। बताया जा रहा है कि विजय सुबह 10 बजे से पहले ही कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे। राज्यपाल की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कराया जाएगा। स्टेडियम की क्षमता करीब 5000 लोगों की बताई जा रही है और पूरे आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। नेहरू स्टेडियम के बाहर शाम से ही हलचल बढ़ गई थी और सुरक्षा इंतजाम भी कड़े कर दिए गए।

स्टेडियम प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सभी जरूरी तैयारियां रात में ही पूरी कर ली जाएं और गुरुवार सुबह 6 बजे तक परिसर कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार सौंप दिया जाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से पहले शुरू हो जाएगा और 11:30 बजे तक पूरा होने की संभावना है। तमिलनाडु में विजय की एंट्री पहले ही राजनीति में नई चर्चा खड़ी कर चुकी थी, अब मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ वह औपचारिक रूप से सत्ता की कमान संभालेंगे। माना जा रहा है कि यह सिर्फ सरकार बदलने का क्षण नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत भी होगी।