Onion Juice - दैनिक जागरण

प्याज और नारियल तेल से बढ़ सकती है बालों की ग्रोथ, ऐसे करें इस्तेमाल
लंबे, घने और चमकदार बाल पाने की चाह लगभग हर किसी की होती है। बदलती लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी और खराब खानपान की वजह से इन दिनों बाल झड़ने और उनकी ग्रोथ रुकने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन कई बार घरेलू उपाय ज्यादा असर दिखा देते हैं। बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इन दिनों प्याज का इस्तेमाल काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि प्याज में मौजूद सल्फर और दूसरे पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देने में मदद करते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ बेहतर हो सकती है। खास बात ये है कि इसे घर पर बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है।

प्याज का हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक प्याज को छील लें। इसके बाद आधे प्याज को अच्छी तरह कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। अब एक कटोरी में इस रस को डालें और उसमें 3 से 4 चम्मच नारियल का तेल मिला लें। कई लोग इस मिश्रण को हल्का गर्म करके इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि गुनगुना मिश्रण स्कैल्प में जल्दी अवशोषित हो जाता है। तैयार मिक्सचर को उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों तक अच्छी तरह लगाना चाहिए। सिर्फ बालों पर ही नहीं, स्कैल्प पर भी इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए अप्लाई करना जरूरी माना जाता है। लगभग एक घंटे तक इसे बालों में लगाए रखने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धोए जा सकते हैं।

घरेलू नुस्खों को मानने वाले लोगों का कहना है कि हफ्ते में दो बार इस उपाय को करने से धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगता है। शुरुआती दिनों में बाल थोड़े सॉफ्ट महसूस हो सकते हैं और बाद में हेयर फॉल कम होने की संभावना रहती है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्याज का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। वहीं नारियल का तेल बालों को मॉइश्चर देने का काम करता है। ऐसे में दोनों चीजों का मिश्रण ड्राई और बेजान बालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। हालांकि जिन लोगों की स्कैल्प बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, उन्हें पहले पैच टेस्ट करने की सलाह दी जाती है। कई बार प्याज का रस सीधे लगाने से जलन या खुजली की शिकायत भी हो सकती है।