Business Updates - दैनिक जागरण

सोने की कीमत हुआ इजाफा, चांदी ने लगाई छलांग, जानें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: शुक्रवार की सुबह कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर हल्की तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुएं हरे निशान में ट्रेड करती नजर आईं, जिससे निवेशकों में थोड़ी हलचल भी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी दोनों ने सीमित बढ़त के साथ शुरुआत की। सुबह करीब 10 बजकर 2 मिनट पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी में भी तेजी का रुख देखने को मिला और 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,60,001 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड करती नजर आई। बाजार में यह हल्की तेजी निवेशकों के लिए संकेत मानी जा रही है कि फिलहाल कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।

आज के कारोबार में सोने की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। 5 जून डिलीवरी वाला सोना 1,52,672 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को यह 1,52,261 रुपये पर बंद हुआ था। दिन के दौरान इसमें हल्की तेजी और गिरावट दोनों देखने को मिली और यह 1,53,103 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जबकि नीचे की तरफ यह 1,52,672 रुपये के आसपास भी रहा। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना रहा। 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2,59,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी, जो पिछले बंद भाव 2,58,540 रुपये से ज्यादा थी। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,61,811 रुपये का इंट्राडे हाई छुआ, जबकि नीचे यह 2,59,769 रुपये तक फिसल गई। बाजार के जानकारों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के बीच यह हल्की मजबूती देखने को मिल रही है, हालांकि बड़े बदलाव फिलहाल सीमित दायरे में ही हैं।

उधर सर्राफा बाजार की बात करें तो गुरुवार को दिल्ली के बाजार में चांदी ने सोने की तुलना में ज्यादा तेज रफ्तार दिखाई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी की कीमतों में एक ही दिन में करीब 7000 रुपये की बड़ी छलांग दर्ज की गई और यह 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वहीं सोने में मामूली बढ़त देखी गई थी और यह 600 रुपये की तेजी के साथ 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत और डॉलर की चाल का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है क्योंकि सप्ताहांत के चलते शनिवार और रविवार को MCX के साथ-साथ सर्राफा बाजार भी बंद रहेंगे, ऐसे में अगली बड़ी हलचल अब नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत में देखने को मिल सकती है।