Shivraj Singh Chouhan - दैनिक जागरण

MP के 81 लाख किसानों को 1,634 करोड़ की सौगात की घोषणा
भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1,634 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जाएगी। यह राशि राज्य के करीब 81.67 लाख किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भुगतान 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी होने वाली 23वीं किस्त के साथ जुड़ा हुआ है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले यह सहायता किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने बताया कि देशभर के करीब 9 करोड़ किसानों के खातों में इस किस्त के तहत लगभग 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। इससे पहले अब तक 22 किस्तों के माध्यम से किसानों को करीब 4.28 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने इसे सरकार की किसान हितैषी नीतियों का हिस्सा बताया।

इसी दौरान मीडिया से बातचीत में जब मीनाक्षी नटराजन के सत्याग्रह से जुड़े सवाल पूछे गए, तो शिवराज सिंह चौहान ने हल्के अंदाज में कहा कि “अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।” उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा पैदा कर दी है। हालांकि उन्होंने आगे किसी विवाद में न पड़ते हुए बातचीत को किसानों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रखा।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को लगातार आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के किसानों को भी अब पूरी तरह इस योजना का लाभ मिल रहा है और राज्य के करीब 44 लाख से अधिक किसान इससे जुड़े हैं। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम को और व्यापक बनाने के लिए सरकार ने 20 जून को पीएम किसान उत्सव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत देशभर के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों, 113 आईसीएआर संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों और पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनुमान है कि करीब 4 करोड़ किसान इन आयोजनों से जुड़कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार मानसून और अल नीनो की स्थिति पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए राज्यों के साथ मिलकर कंटीजेंसी प्लान तैयार किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के 16 जिलों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां कम वर्षा की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में कम पानी वाली फसलों, वैकल्पिक खेती और बेहतर बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। साथ ही यदि बारिश में कमी या अंतराल होता है, तो किसानों को तुरंत राहत देने के लिए जिला स्तर पर योजनाएं लागू की जाएंगी।पराली प्रबंधन को लेकर भी केंद्र सरकार ने राज्यों को सख्त और प्रभावी कदम उठाने की सलाह दी है। विशेषकर धान उत्पादक राज्यों में फसल अवशेष प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है ताकि पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके और कृषि व्यवस्था को संतुलित रखा जा सके। सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने, जोखिम कम करने और कृषि क्षेत्र को अधिक स्थिर बनाने पर है। पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त इसी दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है।

इंदौर में कल से शुरू होगा ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। 9 जून से यहां ब्रिक्स कृषि मंत्रियों और कृषि कार्य समूह की महत्वपूर्ण बैठकों की शुरुआत होगी, जिसमें सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 20 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सम्मेलन की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए इसे वैश्विक कृषि सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी और समय के साथ यह दुनिया के सबसे प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय समूहों में शामिल हो चुका है। वर्तमान में ब्रिक्स के 11 सदस्य देश और 10 साझेदार देश हैं। वैश्विक कृषि पर इसके प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 प्रतिशत कृषि जोतें और करीब 42 प्रतिशत खाद्य उत्पादन ब्रिक्स देशों के पास है। ऐसे में इस मंच पर होने वाले निर्णय और सहयोग का असर विश्व खाद्य सुरक्षा पर भी पड़ता है।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत इससे पहले वर्ष 2012, 2016 और 2021 में भी ब्रिक्स की अध्यक्षता कर चुका है। वर्ष 2016 में भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स कृषि अनुसंधान मंच की शुरुआत की गई थी, जिसने सदस्य देशों के बीच कृषि अनुसंधान और तकनीकी सहयोग को नई दिशा दी। इस बार भी भारत कृषि क्षेत्र में साझा विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल लेकर आगे बढ़ रहा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि कार्य समूह के अधिकारियों की अब तक आठ बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इन बैठकों में खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि व्यापार और किसानों की आय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि भारत की कृषि नीतियों के केंद्र में हमेशा छोटे और सीमांत किसान रहे हैं। इन्हीं किसानों को नई तकनीकों, अनुसंधान, बाजार और कृषि ऋण तक बेहतर पहुंच दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष के सम्मेलन का मुख्य फोकस चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा। इनमें खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका; कृषि व्यापार और सहयोग; जलवायु परिवर्तन के अनुकूल कृषि और सतत विकास; तथा कृषि एवं खाद्य प्रणालियों में नवाचार और साझेदारी को मजबूत बनाना शामिल है। उनका कहना था कि कृषि विकास तभी सार्थक होगा जब किसानों की आय बढ़ेगी और उनकी आजीविका अधिक सुरक्षित होगी।

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया भर के किसान बदलते मौसम के प्रभावों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पुनर्योजी कृषि, टिकाऊ खेती की पद्धतियां और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी आधुनिक तकनीकों को छोटे किसानों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है और भविष्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके नेतृत्व को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 जून को “लघु किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के माध्यम से भविष्य की खाद्य सुरक्षा” विषय पर विशेष मंत्री स्तरीय संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें कृषि क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को कृषि नवाचारों से जोड़ने पर चर्चा होगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार 9 से 11 जून तक कृषि कार्य समूह की बैठकें आयोजित होंगी। इसके बाद 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक होगी। सम्मेलन के दौरान खाद्य हानि को कम करने, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि नवाचार, किसानों के अधिकार और सतत कृषि विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अपने अनुभव और सफल मॉडल भी साझा करेंगे, जिससे सदस्य देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को विशेष बनाने के लिए “ब्रिक्स वाटिका” का भी निर्माण किया जाएगा। इसमें सदस्य देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों की सहभागिता से सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है।

विदेशी मेहमानों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए विशेष कार्यक्रम भी तैयार किए गए हैं। सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा, प्रसिद्ध छप्पन दुकान और ऐतिहासिक नगर मांडू का भ्रमण कराया जाएगा। इसके जरिए भारत की समृद्ध संस्कृति, खानपान और विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने विश्वास जताया कि इंदौर में आयोजित यह सम्मेलन ब्रिक्स देशों के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा देगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर करोड़ों छोटे किसानों के हितों को मजबूत करने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इंदौर में होने वाला यह आयोजन न केवल भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका को मजबूत करेगा बल्कि कृषि क्षेत्र में साझा विकास और सहयोग के नए अवसर भी पैदा करेगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर लिखी किताब, ‘अपनापन’, 26 मई को होगा विमोचन
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक नई किताब लिखी है, जिसका नाम है ‘अपनापन’। इस किताब का विमोचन 26 मई को दिल्ली में होने वाला है। खुद शिवराज ने इस बारे में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उनकी इस घोषणा के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है, क्योंकि कहा जा रहा है कि किताब में मोदी के साथ बिताए गए तीन दशकों के अनुभवों का जिक्र होगा।

शिवराज ने कहा कि ‘अपनापन’ उनके लिए सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि उन 33 वर्षों की यादों और अनुभवों को समेटने की कोशिश है, जो उन्होंने मोदी के साथ काम करने के दौरान महसूस किए। उनका कहना है कि दुनिया मोदी को एक बड़े नेता के रूप में जानती है, लेकिन उन्होंने उन्हें बेहद करीबी नजर से देखा है। चौहान के अनुसार, मोदी सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं हैं; वह एक साधक और कर्मयोगी के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि लोग मंचों पर मोदी के भाषण देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह रात तक काम करने के बाद अगली सुबह उसी ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुट जाते हैं। किताब में कई निजी अनुभव शामिल होने की संभावना है, जिन्हें शिवराज ने अपने राजनीतिक जीवन में नजदीक से देखा।

अपनी पोस्ट में, चौहान ने 1991 की एकता यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा थी, लेकिन नरेंद्र मोदी इसे राष्ट्रीय चेतना के अभियान के रूप में देख रहे थे। शिवराज ने बताया कि मोदी की सोच थी कि तिरंगा केवल श्रीनगर के लाल चौक तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर युवा के मन में उसकी गूंज होनी चाहिए। इस दौरान उन्हें यह अहसास हुआ कि नेतृत्व भाषण देने से नहीं आता, बल्कि इसके पीछे तपस्या, अनुशासन और समर्पण की लंबी प्रक्रिया होती है। चौहान ने संकेत दिया कि किताब में कई ऐसे प्रसंग हैं, जो सामान्य राजनीतिक चर्चाओं से भिन्न होंगे और पाठकों को मोदी की कार्यशैली का नया पहलू दिखाएंगे।

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह किताब ऐसे वक्त में आ रही है, जब मोदी के नेतृत्व और कार्यशैली पर चर्चा हो रही है। भाजपा में इसे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक दस्तावेज माना जा रहा है। शिवराज ने कहा कि यह किताब केवल घटनाओं का संग्रह नहीं होगी, बल्कि इसमें उस सोच की झलक मिलेगी जिसने देश में बदलाव का माहौल बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि यह विशेष रूप से युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीति में आने वालों को प्रेरित कर सकती है। चौहान ने लिखा कि अगर लोगों को किताब पढ़ने के बाद यह एहसास होता है कि बड़े बदलाव लाने के लिए केवल बड़ा पद नहीं, बल्कि बड़ा संकल्प भी जरूरी है, तो वह अपने प्रयास को सफल मानेंगे।

तिरुपति में हुई पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे की शादी, नेताओं ने किया लुंगी डांस
तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर में गुरुवार को मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल की शादी बेहद सादे लेकिन खास अंदाज में संपन्न हुई। तिरुपति में हुई इस शादी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा रही क्योंकि इसमें देश और राज्य की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर परिसर में ही पूरी कराई गईं और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और पारिवारिक नजर आया।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद तिरुपति पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था और सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में हुई इस शादी में सादगी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय परंपराओं की झलक भी साफ नजर आई।

शादी के बाद का माहौल हालांकि काफी हल्का-फुल्का और उत्साह से भरा नजर आया। सबसे ज्यादा चर्चा उस समय की हुई जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पारंपरिक दक्षिण भारतीय लुंगी और कुर्ते में नजर आए और उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रहलाद पटेल के साथ मिलकर लुंगी डांस किया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक यह पल पूरी तरह अनौपचारिक था और किसी ने भी इस तरह के हल्के-फुल्के अंदाज की उम्मीद नहीं की थी। अचानक शुरू हुए इस डांस ने पूरे समारोह में मुस्कान और हंसी का माहौल बना दिया। बताया जा रहा है कि नेता भी उस समय पारिवारिक माहौल में खुद को रोक नहीं पाए और संगीत पर थिरकते नजर आए।

सूत्रों के अनुसार, इस शादी में सिर्फ राजनीतिक चेहरे ही नहीं बल्कि परिवार के करीबी सदस्य और कुछ चुनिंदा रिश्तेदार भी मौजूद थे। वहीं कुछ सांसद और पूर्व पदाधिकारी भी इस खास मौके पर पहुंचे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद आलोक शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे जैसे नाम भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पूरा कार्यक्रम ज्यादा औपचारिक नहीं रखा गया था और इसे एक निजी पारिवारिक आयोजन की तरह ही संपन्न कराया गया।

गौरतलब है कि प्रबल सिंह पटेल और नरसिंहपुर की रहने वाली हिमांशी दुबे की सगाई इसी साल 23 अप्रैल को भोपाल में हुई थी। वह समारोह भी मंत्री प्रहलाद पटेल के भोपाल स्थित सरकारी आवास पर आयोजित किया गया था, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। उस समय भी यह कार्यक्रम राजनीतिक और पारिवारिक दोनों ही स्तर पर चर्चा में रहा था। अब तिरुपति में शादी के बाद यह आयोजन फिर से सुर्खियों में आ गया है, खासकर नेताओं के अनौपचारिक अंदाज और लुंगी डांस को लेकर।