Web Series - दैनिक जागरण

नॉवेल से पर्दे तक छाई ये सीरीज, 8 साल बाद भी कायम है क्रेज
आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज आ रही हैं, लेकिन कुछ ऐसे शोज हैं जिनका प्रभाव सालों बाद भी कम नहीं होता। Sacred Games भी इन्हीं में से एक है। 2018 में आई इस क्राइम-थ्रिलर ने भारतीय ओटीटी कंटेंट को एक नई पहचान दी। उस समय जब बड़े बॉलीवुड सितारे डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए हुए थे, सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने इस सीरीज में काम करके सबको चौंका दिया। इसके रिलीज के बाद ‘सेक्रेड गेम्स’ ना सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चित रही। इसकी कहानी, डायलॉग्स और किरदारों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। खास बात ये है कि ये सीरीज मशहूर लेखक विक्रम चंद्रा के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है, जो 2006 में प्रकाशित हुआ था।

‘सेक्रेड गेम्स’ की कहानी अपराध, राजनीति, धर्म और सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले सीजन की शुरुआत ईमानदार लेकिन परेशान पुलिस अधिकारी सरताज सिंह से होती है, जिसे सैफ अली खान ने निभाया है। एक दिन उसे एक रहस्यमयी फोन कॉल आती है और दूसरी ओर होता है मुंबई का कुख्यात गैंगस्टर गणेश गायतोंडे, जिसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया। गायतोंडे सरताज को चेतावनी देता है कि उसके पास मुंबई को बचाने के लिए सिर्फ 25 दिन हैं। इसके बाद जिस तरह से कहानी आगे बढ़ती है, वो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनप्ले और दो अलग-अलग टाइमलाइन में चलने वाला नैरेटिव है। इसी वजह से इसे भारतीय वेब सीरीज की दुनिया में गेम चेंजर माना गया।

दूसरे सीजन में कहानी और भी गहरी और खतरनाक हो जाती है। सरताज की तलाश उसे एक रहस्यमय आश्रम तक ले जाती है, जहां उसकी मुलाकात गुरुजी से होती है, जो पंकज त्रिपाठी द्वारा निभाया गया है। धीरे-धीरे सरताज को एक बड़े षड्यंत्र का पता चलता है, जिसमें शहर को तबाह करने की योजना बनाई जा रही है। इस सीरीज में कुब्रा सैत, कल्कि कोचलिन, रणवीर शौरी, नीरज काबी और एल्नाज नोरौजी जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। आज भी ये सीरीज ओटीटी दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। IMDb पर इसे 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है और कई लोग इसे भारत की सबसे बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मानते हैं।

OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन धमाका: रिलीज हो रही हैं ‘वाझा 2’, ‘डकैत’ और किंग की डेब्यू सीरीज ‘लुक्खे’, घर बैठे देखें
भीषण गर्मी के बीच अगर आपका वीकेंड घर पर बिताने का प्लान है तो इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखने के लिए काफी कुछ नया आ गया है। खास बात ये है कि इस हफ्ते सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा और कोरियन कंटेंट का भी जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है। क्राइम-सस्पेंस से लेकर रोमांस और डार्क कॉमेडी तक, लगभग हर तरह के दर्शकों के लिए अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं। OTT रिलीज की चर्चा में सबसे ज्यादा नाम वेब सीरीज ‘लुक्खे’ और मलयालम फिल्म ‘वाझा 2’ का बना हुआ है।

शुक्रवार 8 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई ‘लुक्खे’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। यह एक म्यूजिकल क्राइम-सस्पेंस सीरीज है जिसमें राशी खन्ना, पलक तिवारी और रैपर किंग नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किंग ने इसी सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। वहीं राशी खन्ना पुलिस ऑफिसर के रोल में काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। ड्रग्स नेटवर्क, बदले और म्यूजिक इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी में एक्शन और थ्रिल दोनों का मिश्रण देखने को मिलता है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में दर्शकों ने इसकी बैकग्राउंड म्यूजिक और स्टाइलिश ट्रीटमेंट की तारीफ की है।

इसी बीच अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ भी ओटीटी पर आ चुकी है। सिनेमाघरों में रिलीज के समय फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन कंटेंट की वजह से इसकी काफी चर्चा रही। अब प्राइम वीडियो पर आने के बाद इसे दोबारा दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म में एक्शन और इमोशनल एंगल दोनों देखने को मिलते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि थिएटर में मिस करने वाले दर्शकों के बीच अब यह फिल्म नई पकड़ बना सकती है।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ भी इस वीकेंड की चर्चित रिलीज में शामिल है। डार्क कॉमेडी और थोड़े अजीब लेकिन दिलचस्प किरदारों के साथ फिल्म को बनाया गया है। मलयालम सिनेमा के दर्शकों के बीच इसका अच्छा खासा क्रेज देखा जा रहा है। वहीं रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘लव मॉकटेल 3’ भी जी5 पर आ गई है। कन्नड़ सिनेमा की इस फ्रेंचाइजी का फैन बेस पहले से काफी मजबूत माना जाता है। प्यार, रिश्तों और जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर बनी यह फिल्म हल्के लेकिन भावुक अंदाज में कहानी कहती है।

कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए नेटफ्लिक्स पर ‘माई रॉयल नेमेसिस’ रिलीज हुई है। शुरुआती एपिसोड्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। रोमांस और कॉमेडी के साथ इसमें रॉयल बैकड्रॉप भी जोड़ा गया है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। उधर मलयालम फिल्म ‘वाझा 2’ का इंतजार भी लंबे समय से किया जा रहा था। थिएटर्स में शानदार कमाई करने के बाद अब यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। चार दोस्तों की जिंदगी और उनके संघर्षों पर बनी यह फिल्म कॉमेडी-ड्रामा फॉर्मेट में आगे बढ़ती है। फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था और सीक्वल को लेकर भी वैसी ही उम्मीदें दिखाई दे रही हैं।