Women Cricket - दैनिक जागरण

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में आज तीन मुकाबले, वेस्टइंडीज के पास सेमीफाइनल का सुनहरा मौका
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। टूर्नामेंट में एक ही दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे और इन मैचों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ हो सकती है। दिन की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के मुकाबले से होगी, जहां दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेंगी। इसके बाद वेस्टइंडीज और आयरलैंड आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी क्योंकि वेस्टइंडीज के पास जीत के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। वहीं दिन का आखिरी और सबसे चर्चित मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। पहला मुकाबला मैनचेस्टर में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का अब तक का सफर निराशाजनक रहा है। दोनों ने अपने शुरुआती चारों मैच गंवाए हैं और अंक तालिका में जीत का खाता भी नहीं खोल सकी हैं। ऐसे में दोनों टीमें टूर्नामेंट का अंत सम्मानजनक जीत के साथ करना चाहेंगी। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की कोशिश रहेगी कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम बेहतर प्रदर्शन करे। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी और टीम कम स्कोर पर सिमट गई थी। दूसरी ओर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा नीदरलैंड भी अपने अभियान का समापन सकारात्मक प्रदर्शन के साथ करना चाहेगा।

दिन का दूसरा मुकाबला ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में शामिल है। वेस्टइंडीज अगर यह मुकाबला जीत लेता है तो बिना किसी दूसरी टीम के परिणाम पर निर्भर हुए सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं अगर आयरलैंड उलटफेर करने में सफल रहता है तो न्यूजीलैंड की उम्मीदें जिंदा रहेंगी और अंतिम चार की दौड़ और रोमांचक हो जाएगी। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आई हैं। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दिया है। गेंदबाजी में भी वह लगातार विकेट निकाल रही हैं। टीम को डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर और चिनेल हेनरी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ आयरलैंड भले ही अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाया हो, लेकिन टीम ने कई मुकाबलों में संघर्ष जरूर दिखाया है। कप्तान गैबी लुईस और ऑर्ला प्रेंडरगास्ट पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रहेगी। आयरलैंड के पास यह मौका होगा कि वह बड़ी टीम को हराकर टूर्नामेंट का अंत यादगार बनाए।

दिन का तीसरा और सबसे बड़ा मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड लगातार चार जीत दर्ज कर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। ऐसे में टीम बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरेगी। हालांकि इंग्लैंड चाहेगा कि लीग चरण का समापन भी जीत के साथ किया जाए ताकि टीम का आत्मविश्वास बना रहे। न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में इंग्लैंड को हराना होगा। हालांकि केवल जीत काफी नहीं होगी। न्यूजीलैंड की नजर वेस्टइंडीज और आयरलैंड के मुकाबले पर भी रहेगी। अगर वेस्टइंडीज जीत जाता है तो न्यूजीलैंड की जीत भी उसे अंतिम चार तक नहीं पहुंचा पाएगी। ऐसे में टीम को अपने प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरे मैच के नतीजे का भी इंतजार करना होगा।

इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में भी कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद मजबूत नजर आ रही है। टीम के पास अनुभवी बल्लेबाज और प्रभावी गेंदबाज मौजूद हैं। वहीं न्यूजीलैंड को सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, अमेलिया केर और मेली केर जैसे खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर वाला हो सकता है।अगर पिच की बात करें तो ब्रिस्टल का मैदान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां इस टूर्नामेंट में खेले गए अधिकतर मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की संभावना है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

दूसरी ओर द ओवल की पिच भी बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और उछाल मिल सकती है, लेकिन बाद में रन बनाना आसान हो जाता है। इसलिए यहां भी बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को इंग्लैंड में मौसम साफ रहने की संभावना है। ब्रिस्टल और लंदन दोनों जगह बारिश की आशंका बेहद कम है। ऐसे में तीनों मुकाबलों के बिना किसी रुकावट के पूरे होने की उम्मीद है। साफ मौसम और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिचों को देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। आज के मुकाबले केवल अंक तालिका के लिए ही नहीं बल्कि सेमीफाइनल की तस्वीर तय करने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। खासकर वेस्टइंडीज, आयरलैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबलों पर सभी की नजर रहेगी। दिन खत्म होते-होते यह लगभग साफ हो जाएगा कि अंतिम चार में कौन-कौन सी टीमें जगह बनाने में सफल रही हैं।

भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
मैनचेस्टर में खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। यह जीत भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि अब टीम के पास नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता लगभग खुला हुआ है। मुकाबले में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए संतुलित प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही दबाव बना दिया। हालांकि बीच के ओवरों में जुआरिया फिरदौस और कप्तान निगार सुल्ताना ने पारी को संभालने की कोशिश की। जुआरिया ने 33 रन और निगार सुल्ताना ने 32 रन बनाए, जिससे टीम किसी तरह सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर अपनी क्षमता साबित की। राधा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जबकि एन श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए। रेणुका सिंह और नंदिनी शर्मा को भी 1-1 सफलता मिली। शुरुआती ओवरों में भारत ने कुछ कैच छोड़े, जिससे बांग्लादेश को फायदा मिला, लेकिन बाद में गेंदबाजों ने वापसी करते हुए रन गति पर नियंत्रण रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत मजबूत रही। ओपनर शेफाली वर्मा ने एक बार फिर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। शेफाली ने 34 गेंदों में 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट शामिल रहे। उनकी पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और रन चेज आसान बना दिया।

मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 रन और यास्तिका भाटिया ने 23 रन का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर अंत तक नाबाद रहीं और उन्होंने 13 रन बनाकर मैच को सुरक्षित तरीके से खत्म किया। भारत ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 19 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की। यह जीत भारत के लिए अंक तालिका में भी काफी महत्वपूर्ण साबित हुई है। टीम अब 3 जीत के साथ 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना अब पूरी तरह से टीम के नियंत्रण में है। भारत का अगला मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा, जो इस टूर्नामेंट का सबसे अहम लीग मैच माना जा रहा है।

अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग तय हो जाएगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा और भारत को हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मैच के दौरान भारतीय टीम ने फील्डिंग में कुछ गलतियां कीं, लेकिन गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। खासकर शेफाली वर्मा की पारी और राधा यादव की गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही। दोनों खिलाड़ियों ने दबाव की स्थिति में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की टीम की ओर से भी कुछ खिलाड़ियों ने संघर्ष दिखाया, लेकिन भारतीय टीम के सामने वे बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सके। अब भारत का पूरा ध्यान अगले मुकाबले पर होगा, जो सेमीफाइनल की दिशा तय कर सकता है।

महिला टी20 विश्व कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रन से हराया
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में मजबूत संदेश दिया। इस मुकाबले में जहां स्मृति मंधाना ने बल्ले से कमाल दिखाया, वहीं दीप्ति शर्मा ने गेंद से ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पाकिस्तान की पूरी बल्लेबाजी को बिखेर कर रख दिया। भारत की इस जीत ने न सिर्फ टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है, बल्कि खिताब की दावेदारी भी मजबूत कर दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए 18,814 दर्शक मैदान पहुंचे। यह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी का रिकॉर्ड बन गया। मुकाबले की शुरुआत हालांकि भारत के लिए आसान नहीं रही। पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल और तस्मिया रुबाब ने भारतीय बल्लेबाजी पर शुरुआती दबाव बनाया। शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जल्दी पवेलियन लौट गईं और भारत का स्कोर महज 18 रन पर दो विकेट हो गया।

ऐसे मुश्किल समय में स्मृति मंधाना ने जिम्मेदारी संभाली। शुरुआती जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने अपनी पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया और पाकिस्तान की गेंदबाजी पर धीरे-धीरे दबाव बनाना शुरू किया। मंधाना ने बेहतरीन शॉट चयन का प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 68 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और दो शानदार छक्के शामिल रहे। स्मृति ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने भारतीय पारी को स्थिरता प्रदान की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने 36 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए मंधाना का शानदार साथ निभाया। हरमनप्रीत ने परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की और स्ट्राइक रोटेट करते हुए रन गति को बनाए रखा। उनकी पारी में चार चौके शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने पाकिस्तान के शुरुआती दबाव को पूरी तरह खत्म कर दिया।

मुकाबले के अंतिम ओवरों में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने तेजतर्रार बल्लेबाजी कर भारतीय पारी को नई ऊंचाई दी। ऋचा ने सिर्फ 17 गेंदों में 34 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और पाकिस्तान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। ऋचा की इस आक्रामक पारी की बदौलत भारत निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पहले ही स्पेल में पाकिस्तान को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने गुल फिरोजा और आयशा जफर को आउट कर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। दीप्ति ने शानदार लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।

दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 2.5 रहा। इस प्रदर्शन के साथ दीप्ति महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गईं। उन्होंने कुल 166 विकेट का आंकड़ा छू लिया और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। दीप्ति ने सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। उन्होंने शानदार थ्रो के जरिए सेट बल्लेबाज मुनीबा अली को रन आउट किया। मुनीबा 41 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रही थीं, लेकिन दीप्ति की सटीक थ्रो ने पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया।

वहीं युवा स्पिनर श्री चरणी ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए और पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय फील्डिंग भी पूरे मैच में शानदार रही। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और श्रेयंका पाटिल ने महत्वपूर्ण कैच लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। पाकिस्तान की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों और फील्डरों ने मिलकर ऐसा प्रदर्शन किया कि पाकिस्तान कभी भी लक्ष्य के करीब पहुंचता नजर नहीं आया। आखिरकार भारत ने 64 रन की बड़ी जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए। महिला टी20 विश्व कप के पहले ही मुकाबले में मिली इस जीत ने भारतीय टीम का मनोबल काफी बढ़ा दिया है। स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी, हरमनप्रीत का नेतृत्व, ऋचा घोष की विस्फोटक पारी और दीप्ति शर्मा की ऐतिहासिक गेंदबाजी ने भारतीय प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है।

खेल जगत के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, स्मृति मंधाना से लेकर लेब्रन जेम्स तक शामिल
दुनिया भर में खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं रह गया है। आज खिलाड़ी मैदान के बाहर भी समाज, संस्कृति, शिक्षा, कारोबार और लोगों की सोच को प्रभावित कर रहे हैं। इसी बदलती तस्वीर को सामने लाने के लिए टाइम मैगजीन ने पहली बार खेल जगत की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में ऐसे खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े व्यक्तित्वों को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने प्रदर्शन के साथ-साथ समाज पर भी गहरी छाप छोड़ी है। सूची में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, बास्केटबॉल के महान खिलाड़ी लेब्रन जेम्स, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी, स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज और नॉर्वे के स्ट्राइकर अर्लिंग हालेंड जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इस सूची का सबसे खास पहलू यह है कि इसमें केवल खेल उपलब्धियों को आधार नहीं बनाया गया, बल्कि यह भी देखा गया कि खिलाड़ी अपने प्रभाव का उपयोग समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए किस तरह कर रहे हैं। टाइम मैगजीन के अनुसार आज कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेल की सीमाओं से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी स्मृति मंधाना का नाम इस सूची में शामिल होना देश के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं और महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने घरेलू वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा। इसके अलावा तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। स्मृति के खाते में 17 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं और वह एक वर्ष में एक हजार से अधिक वनडे रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन चुकी हैं। उनकी कप्तानी और नेतृत्व क्षमता का असर भी देखने को मिला जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग में खिताब अपने नाम किया। महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने में उनका योगदान लगातार चर्चा में रहा है।

सूची के कवर पेज पर जगह पाने वाले लेब्रन जेम्स का प्रभाव खेल जगत से कहीं आगे तक फैला हुआ है। 41 वर्ष की उम्र में भी वह दुनिया के सबसे चर्चित बास्केटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने एनबीए में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और चार बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। लेकिन उनकी पहचान केवल एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं है। लेब्रन शिक्षा और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा शुरू किया गया ‘आई प्रॉमिस स्कूल’ उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहा है जो स्कूल छोड़ चुके थे। सामाजिक अभियानों, निवेश और सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए भी वह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें खेल और समाज दोनों क्षेत्रों में प्रभावशाली व्यक्तित्व माना जाता है।

फुटबॉल की दुनिया में लियोनेल मेसी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले मेसी ने 2023 में इंटर मियामी क्लब से जुड़कर अमेरिकी फुटबॉल को नई ऊर्जा दी। शुरुआत में यह माना जा रहा था कि वह अपने करियर के अंतिम दौर में अमेरिका पहुंचे हैं, लेकिन उन्होंने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर सभी धारणाओं को बदल दिया। लगातार गोल करने और अपनी मौजूदगी से उन्होंने मेजर लीग सॉकर की लोकप्रियता को नई ऊंचाई तक पहुंचाया।अमेरिका में फुटबॉल को लेकर जो उत्साह आज दिखाई दे रहा है, उसमें मेसी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

टेनिस की नई पीढ़ी के सबसे चमकदार सितारों में शामिल कार्लोस अल्कारेज भी इस सूची का हिस्सा हैं। स्पेन के इस युवा खिलाड़ी ने कम उम्र में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। अल्कारेज को उनकी तेज गति, शानदार मूवमेंट और आक्रामक खेल शैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट जीतकर खुद को भविष्य का सुपरस्टार साबित किया है। टेनिस विशेषज्ञ उन्हें राफेल नडाल और रोजर फेडरर की खूबियों का अनोखा मिश्रण मानते हैं।

वहीं नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर अर्लिंग हालेंड का नाम भी प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। अपनी गोल करने की क्षमता के कारण वह दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में गिने जाते हैं। हालेंड ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं और प्रीमियर लीग में गोल्डन बूट पुरस्कार भी जीता है। खेल के अलावा मनोरंजन जगत में भी उनकी सक्रियता बढ़ रही है और जल्द ही वह एक एनिमेटेड फिल्म में अपनी आवाज देते नजर आएंगे।

इंग्लैंड महिला टीम ने भारत को हराकर जीती टी-20 सीरीज, कैपसे-नाइट की साझेदारी बनी जीत की कुंजी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के निर्णायक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टॉन्टन में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाज एलिस कैपसे और कप्तान हीथर नाइट ने शानदार साझेदारी कर लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था, क्योंकि आगामी महिला टी-20 विश्व कप से पहले यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। ऐसे में दोनों टीमों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी और प्रदर्शन दिखाने का प्रयास किया। हालांकि निर्णायक क्षणों में इंग्लैंड की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ी और मेजबान टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

भारत की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना जल्दी पवेलियन लौट गईं, लेकिन इसके बावजूद टीम ने पावरप्ले में 57 रन बना लिए थे। यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभालने की कोशिश की और महत्वपूर्ण रन जोड़े। यास्तिका ने 32 रन जबकि जेमिमा ने 29 रन का योगदान दिया।

जब भारत का तीसरा विकेट 60 रन पर गिरा, तब कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरीं। उन्होंने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए टीम की पारी को मजबूती दी। हरमनप्रीत ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए 56 रन बनाए। हरमनप्रीत को दीप्ति शर्मा का भी शानदार साथ मिला। दोनों खिलाड़ियों के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। दीप्ति ने 32 रन की उपयोगी पारी खेली। अंतिम ओवरों में भारत तेजी से रन नहीं बना सका, लेकिन फिर भी 180 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शुरुआती झटका देते हुए डैनी व्याट-हॉज को बोल्ड कर दिया। इसके बाद सोफिया डंकली और एमी जोन्स भी जल्दी आउट हो गईं। महज 38 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के तीन विकेट गिर चुके थे और भारत मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा था। लेकिन इसके बाद एलिस कैपसे और कप्तान हीथर नाइट ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मैच का पूरा रुख बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दबाव में शानदार संयम दिखाया और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 76 गेंदों में 137 रन की शानदार साझेदारी हुई, जिसने इंग्लैंड को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

एलिस कैपसे ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 43 गेंदों में 82 रन बनाए, जिसमें कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल थे। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ शॉट लगाए और रन गति को लगातार बनाए रखा। दूसरी ओर कप्तान हीथर नाइट ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने नाबाद 70 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। नाइट ने अनुभव और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया और जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट भी लगाए। उनकी कप्तानी पारी ने इंग्लैंड को सीरीज जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत की गेंदबाजी शुरुआत में प्रभावशाली रही, लेकिन मध्य और डेथ ओवरों में टीम विकेट निकालने में सफल नहीं हो सकी। कैपसे और नाइट की साझेदारी को तोड़ने में असफल रहने का खामियाजा भारत को हार के रूप में भुगतना पड़ा। भारतीय गेंदबाजों ने प्रयास जरूर किया, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न केवल मैच जीता बल्कि पूरी सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। यह परिणाम महिला टी-20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा। वहीं भारतीय टीम को अपनी कमजोरियों पर काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में कई सकारात्मक पहलू भी सामने आए। हरमनप्रीत कौर की फॉर्म में वापसी, दीप्ति शर्मा का योगदान और युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन भविष्य के लिए उम्मीद जगाता है। टीम प्रबंधन अब विश्व कप से पहले इन अनुभवों का उपयोग करते हुए रणनीति को और मजबूत बनाने का प्रयास करेगा।

मदर्स डे स्पेशल: मां-बेटी दोनों ने खेला इंटरनेशनल क्रिकेट, देश के लिए रचा इतिहास
Mothers Day 2026: मदर्स डे 2026 इस बार 10 मई को मनाया जाएगा और इस मौके पर जब हर तरफ मां के सम्मान और रिश्तों की बात हो रही है, तब क्रिकेट की दुनिया से एक ऐसी कहानी सामने आती है जो भावनाओं और उपलब्धियों दोनों से जुड़ी हुई है। Mothers Day के इस खास अवसर पर चर्चा उस मां-बेटी की जोड़ी की हो रही है, जिन्होंने अलग-अलग समय में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलकर अपने देश का नाम रोशन किया। यह कहानी ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर किम गार्थ और उनकी मां ऐनी-मैरी गार्थ की है, जिन्होंने खेल के मैदान पर अपनी मेहनत और जुनून से इतिहास में जगह बनाई।

किम गार्थ का क्रिकेट करियर बेहद कम उम्र में शुरू हुआ था। सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने आयरलैंड की महिला टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर दिया था और उस वक्त वह दुनिया की सबसे युवा टी20 इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गई थीं। शुरुआती दौर में ही उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमता से सबको प्रभावित किया। आयरलैंड के लिए खेलते हुए किम ने वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में अहम योगदान दिया। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 34 मैचों में 448 रन बनाए और 23 विकेट हासिल किए, जबकि टी20 इंटरनेशनल में 51 मैचों में 762 रन और 42 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। साल 2021 में उन्हें आयरलैंड की दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का खिताब भी मिला, जो उनके लगातार प्रदर्शन की बड़ी पहचान थी।

हालांकि क्रिकेट सफर यहीं नहीं रुका। साल 2020 में किम ने ऑस्ट्रेलिया की ओर रुख किया और क्रिकेट विक्टोरिया के साथ अनुबंध साइन किया। यहां उन्होंने खुद को नए स्तर पर तैयार किया और कड़ी मेहनत के बाद 2022 में ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली। आज वह ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रही हैं और दुनिया की बेहतरीन ऑलराउंडरों में उनकी गिनती होती है। मैदान पर उनका संतुलित प्रदर्शन और मैच को बदल देने वाली क्षमता उन्हें खास बनाती है।

वहीं दूसरी ओर उनकी मां ऐनी-मैरी गार्थ भी कम नहीं रहीं। उन्होंने भी अपने समय में आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। साल 1988-89 के दौरान उन्होंने 12 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल किए और 14 रन बनाए। हालांकि उनका करियर लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने जिस दौर में महिला क्रिकेट सीमित संसाधनों के साथ खेला जाता था, उसमें देश का प्रतिनिधित्व करना ही बड़ी उपलब्धि माना जाता है। खास बात यह है कि इस परिवार में क्रिकेट सिर्फ किम और उनकी मां तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके पिता जोनाथन गार्थ भी आयरलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उनके भाई भी क्रिकेट से जुड़े रहे हैं, जिससे यह पूरा परिवार खेल के प्रति समर्पण की मिसाल बन गया है।

ऐसे में Mothers Day के मौके पर किम और ऐनी-मैरी गार्थ की यह कहानी सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि पीढ़ियों के जुड़ाव और खेल के प्रति जुनून की भी कहानी बन जाती है, जहां एक मां का अनुभव और एक बेटी की आधुनिक प्रतिभा मिलकर एक अनोखा इतिहास रचती है।