नामांतरण मामला - दैनिक जागरण

जबलपुर में डॉ. हेमलता प्रॉपर्टी विवाद की जांच तेज, 5 पक्षों को एसडीएम कोर्ट का नोटिस
करोड़ों रुपए की संपत्ति से जुड़े विवाद में जिला प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कोर्ट में प्रकरण दर्ज कर पांच पक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।

इस बीच, डॉ. हेमलता श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

दानपत्र और नामांतरण की जांच

एसडीएम कोर्ट ने दानपत्र के जरिए जमीन अपने नाम कराने के मामले में डॉ. सुमित जैन और उनकी पत्नी डॉ. प्राची जैन को नोटिस भेजा है। बताया गया है कि नोटिस की तामील जल्द कराई जाएगी।

नोटिस प्राप्त करने वालों में डॉ. हेमलता की दोनों बहनें और नगर निगम जबलपुर का संपदा विभाग भी शामिल हैं। सभी संबंधित पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

ट्रस्ट और रजिस्ट्री विभाग से भी जवाब

प्रकरण में धार्मिक गायत्री मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों का पक्ष भी सुना जाएगा। अदालत प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच कर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करेगी।

विवाद लगभग 11 हजार वर्गफीट जमीन को लेकर है, जो वर्तमान में डॉ. सुमित जैन और उनकी पत्नी के नाम दर्ज बताई जा रही है। दावा किया गया है कि उक्त जमीन मेमोरियल अस्पताल के लिए हस्तांतरित की गई थी।

मामले में अब अगली सुनवाई पर सभी पक्षों की उपस्थिति के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!