Daundilohara - दैनिक जागरण

बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से हुई 3 दोस्तों की मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर तक समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और टक्कर के बाद बाइक कई फीट दूर जा गिरी। सड़क पर दूर-दूर तक बाइक के हिस्से और खून फैला हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है। तीनों दोस्त शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक से डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही कार ने अचानक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में तरुण यादव का हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि पीछे बैठे राहुल सेवता का पैर कटकर करीब 50 मीटर दूर पैरावट में जा गिरा। नरेंद्र भुआर्या के शरीर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। मौके की हालत देखकर गांव के लोग सहम गए। कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। राहुल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों को खेत की ओर राहुल का कटा हुआ पैर मिला, जिसके बाद इलाके में फिर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

डौंडीलोहारा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की बड़ी वजह लग रही है। अधिकारियों के अनुसार बाइक सवार युवक डौंडीलोहारा आ रहे थे, जबकि कार सवार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव लौट रहे थे। फिलहाल कार चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कोई नशे में था या नहीं। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक अस्पताल और थाने में मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में काफी करीबी दोस्त थे और अक्सर साथ ही आते-जाते थे। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।