मनेंद्रगढ़ - दैनिक जागरण

शादी के 2 दिन बाद ससुराल पहुंचा बॉयफ्रेंड, बोला- दुल्हन मेरी गर्लफ्रेंड, मचा हंगामा
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के महज दो दिन बाद ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसने पूरे इलाके में चर्चा बढ़ा दी है। यहां एक युवती के ससुराल में उसका कथित बॉयफ्रेंड अचानक पहुंच गया और हंगामा कर दिया। मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कठौतिया गांव में हुई इस घटना ने शादी की खुशियों को विवाद में बदल दिया। युवक ने ससुराल वालों के सामने दावा किया कि दुल्हन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों पिछले करीब तीन साल से रिलेशनशिप में थे। उसने यह भी कहा कि उसके पास दोनों के फोटो और वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद हैं। अचानक हुए इस खुलासे से घर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और रिसेप्शन की तैयारियों के बीच ही सब कुछ बिगड़ गया। मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि पुलिस को बीच में आना पड़ा और फिर पूरे परिवार को थाने ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार की शादी 6 मई को रीति-रिवाज के साथ कोड़ा गांव की युवती अनिता से हुई थी। शादी के बाद 7 मई को विदाई हुई और दुल्हन अपने ससुराल पहुंची थी। उसी दिन परिवार रिसेप्शन की तैयारी में जुटा था, लेकिन तभी अचानक ड्राय फ्रूट्स कारोबारी मयूर अग्रवाल वहां पहुंच गया। उसने सभी के सामने दावा किया कि वह और दुल्हन लंबे समय से रिश्ते में हैं और वह उसके बिना नहीं रह सकता। उसके आरोपों ने शादी वाले घर में भारी हंगामा खड़ा कर दिया। परिवार के लोग भी इस बात से हैरान रह गए और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और तीनों दूल्हा, दुल्हन और युवक—को सिटी कोतवाली ले जाया गया। देर रात करीब 2 बजे तक थाने में समझाइश चलती रही, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका।

थाने में हुई बातचीत के दौरान दूल्हे ने साफ तौर पर कह दिया कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। उसका कहना था कि जब दुल्हन पहले से किसी और के साथ संबंध में थी तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता। इसी कारण उसने तलाक की मांग भी कर दी और रिसेप्शन कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। थाने के बाहर भी दोनों पक्षों के बीच हल्की बहस की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और मामला आपसी समझाइश के लिए छोड़ दिया गया है।