Rajpal Yadav - दैनिक जागरण

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने बरकरार रखी सजा
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस से जुड़े मामलों में बड़ा कानूनी झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सात अलग-अलग चेक बाउंस मामलों में उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए प्रत्येक मामले में तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी, इसलिए अभिनेता को कुल तीन महीने की ही जेल काटनी होगी। इसके साथ ही अदालत ने शिकायतकर्ता को करोड़ों रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि निचली अदालत द्वारा दिए गए निर्णय और मुआवजे की गणना में कोई कानूनी त्रुटि नहीं है। अदालत ने माना कि पहले किए गए भुगतानों को ध्यान में रखते हुए मुआवजे की राशि तय की गई है। कोर्ट ने राजपाल यादव को प्रत्येक मामले में शिकायतकर्ता को 1.05 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त एक अन्य राशि और राज्य को 25 हजार रुपये देने का आदेश भी दिया गया। वहीं उनकी पत्नी राधा यादव को भी प्रत्येक मामले में शिकायतकर्ता को 5.51 लाख रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सुनवाई के दौरान अभिनेता को कई अवसर दिए गए थे ताकि वह विवाद का आपसी सहमति से समाधान कर सकें। राजपाल यादव की ओर से बार-बार अदालत को भरोसा दिलाया गया कि वह बकाया राशि का भुगतान कर देंगे और समझौते का पालन करेंगे। लेकिन अदालत के अनुसार उन्हें पर्याप्त समय और अवसर मिलने के बावजूद वे अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर सके।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सुनवाई के दौरान अभिनेता ने पहले समझौते की इच्छा जताई, लेकिन बाद में अतिरिक्त भुगतान करने से इनकार कर दिया। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने यह तक कहा कि यदि भुगतान संभव नहीं है तो वह जेल जाने के लिए तैयार हैं। इसी कारण अदालत ने माना कि अब इस मामले में राहत देने का कोई आधार नहीं बचता। यह पूरा मामला वर्ष 2010 में लिए गए एक बड़े ऋण से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार राजपाल यादव ने फिल्म निर्माण और निर्देशन के उद्देश्य से एक निजी कंपनी से लगभग पांच करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। यह राशि उनकी फिल्म "अता पता लापता" के निर्माण में लगाई गई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, जिससे अभिनेता आर्थिक संकट में आ गए और समय पर ऋण नहीं चुका पाए। समय के साथ ब्याज, जुर्माना और भुगतान में देरी के कारण यह बकाया राशि बढ़कर लगभग नौ करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस बीच कर्ज चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बैंक से बाउंस हो गए। इसके बाद शिकायतकर्ता कंपनी ने परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाया और अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। मामले की सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने कई बार अदालत से अतिरिक्त समय मांगा। उन्होंने कुछ किस्तों में भुगतान भी किया। अदालत ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि अभिनेता पहले ही लगभग 2.25 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं और इस राशि को अंतिम मुआवजे में समायोजित किया जाएगा। बावजूद इसके बड़ी रकम अभी भी बकाया है, जिसके कारण अदालत ने सजा और मुआवजे के आदेश को बरकरार रखा।

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी पाया कि पूर्व में दी गई राहत केवल इस भरोसे पर आधारित थी कि अभिनेता निर्धारित समय के भीतर समझौते की शर्तों का पालन करेंगे। लेकिन बार-बार समय सीमा बढ़ाने के बावजूद भुगतान पूरा नहीं किया गया। अदालत ने तकनीकी या टाइपिंग संबंधी त्रुटियों के कारण भुगतान में देरी के तर्क को भी स्वीकार नहीं किया और कहा कि ये दलीलें विश्वसनीय नहीं हैं। इस मामले में पहले भी राजपाल यादव को अदालत के निर्देश पर आत्मसमर्पण करना पड़ा था और उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था। बाद में उन्होंने अदालत में 25 लाख रुपये का चेक प्रस्तुत कर शेष राशि का भुगतान करने का आश्वासन देते हुए राहत की मांग की थी। हालांकि अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि पहले आत्मसमर्पण आवश्यक है और उसके बाद ही किसी राहत पर विचार किया जा सकता है। अभिनेता ने सुनवाई के दौरान अपनी आर्थिक कठिनाइयों का भी जिक्र किया था। उन्होंने अदालत से कहा कि उनके पास भुगतान के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है और वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। हालांकि अदालत ने कहा कि केवल आर्थिक कठिनाई के आधार पर कानूनी दायित्वों से बचा नहीं जा सकता।राजपाल यादव के समर्थन में फिल्म उद्योग के कुछ कलाकार भी सामने आए। अभिनेता सोनू सूद ने सार्वजनिक रूप से कहा कि राजपाल यादव बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं और कठिन समय में फिल्म उद्योग को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी फिल्म में काम देकर अग्रिम राशि दी जाएगी, जिसे भविष्य के काम के बदले समायोजित किया जाएगा। सोनू सूद ने इसे दान नहीं बल्कि सम्मान और गरिमा बनाए रखने का प्रयास बताया। अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल यादव के समर्थन में आवाज उठाई और फिल्म जगत से सहयोग की अपील की।

Rajpal Yadav Upcoming Films: सलमान की फिल्म समेत कई प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे राजपाल यादव
चेक बाउंस मामले को लेकर हाल में सुर्खियों में रहे अभिनेता राजपाल यादव अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर सक्रिय नजर आने वाले हैं। Rajpal Yadav Upcoming Films को लेकर इंडस्ट्री में हलचल तेज है, क्योंकि उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिकाएं मिलने की खबर सामने आई है। वह सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री नयनतारा की अपकमिंग फिल्म में भी खास किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म को निर्देशक वामशी पेडिपल्ली बना रहे हैं, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट का अस्थायी नाम SVC63 रखा गया है, हालांकि मेकर्स जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। राजपाल यादव फिल्म में सलमान खान के करीबी किरदार के रूप में दिखाई देंगे, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग के साथ इमोशनल टच भी देखने को मिल सकता है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की संभावना है और इसके लिए प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है।

कॉमेडी की वापसी

राजपाल यादव लंबे समय से अपनी कॉमिक भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते रहे हैं। ऐसे में इस नई फिल्म में भी उनके किरदार में हास्य का तड़का देखने को मिल सकता है।मेकर्स उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक अहम सपोर्टिंग रोल दे रहे हैं, जो कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इससे पहले भी राजपाल कई फिल्मों में छोटे लेकिन प्रभावी रोल निभाकर दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म उनके करियर के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है।

कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप

सिर्फ एक फिल्म ही नहीं, बल्कि Rajpal Yadav Upcoming Films की सूची काफी लंबी बताई जा रही है। वह अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा ‘भूत बंगला’ के बाद यह उनका दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।उनके पास ‘अम्मा’, ‘रंगीला’ और हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘टैक्सी में भूत है’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं। इसके साथ ही ‘घमासान’, ‘मन्नू और मुन्नी की शादी’ और ‘मिशन लैला’ जैसी फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी की चर्चा है। खास बात यह है कि वह हिंदी के साथ-साथ साउथ इंडियन सिनेमा में भी सक्रिय होने जा रहे हैं।

राजपाल यादव लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वे कम नजर आ रहे थे और निजी मामलों को लेकर चर्चा में रहे। अब उनके पास एक साथ कई प्रोजेक्ट्स आना इंडस्ट्री में उनकी वापसी का संकेत माना जा रहा है।बड़े बैनर और मल्टीस्टारर फिल्मों में उनकी एंट्री से यह साफ है कि निर्माता-निर्देशक उनके अनुभव और लोकप्रियता पर भरोसा जता रहे हैं।दर्शकों के बीच भी उनकी फिल्मों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब मल्टीस्टारर फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

1.5 करोड़ डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद राजपाल यादव को अंतरिम जमानत
अभिनेता राजपाल यादव को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। अदालत ने 1.5 करोड़ रुपए की शेष राशि डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करने की शर्त पर राहत दी। निर्धारित समयसीमा के भीतर भुगतान पूरा होने के बाद कोर्ट ने रिहाई का आदेश पारित किया।

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान भुगतान के तरीके को लेकर अदालत में विस्तृत बहस हुई। बचाव पक्ष ने राशि को एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) के रूप में जमा करने की पेशकश की, लेकिन जस्टिस शर्मा ने स्पष्ट किया कि अदालत केवल डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ही भुगतान स्वीकार करेगी।

पहले भी जमा हो चुके थे ड्राफ्ट

अदालत के रिकॉर्ड में यह दर्ज किया गया कि 25 लाख रुपए का एक डिमांड ड्राफ्ट पहले ही जमा किया जा चुका था। इसके अलावा 75 लाख रुपए का एक अन्य डीडी भी पूर्व में प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि शेष 1.5 करोड़ रुपए उसी दिन दोपहर 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा किए जाएं।

न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि तय प्रारूप और समयसीमा का पालन नहीं होने की स्थिति में अंतरिम जमानत संभव नहीं होगी। सुनवाई के दौरान अदालत का रुख सख्त रहा और किसी भी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया गया।

समय पर भुगतान, फिर मिली राहत

निर्धारित समय से पहले शेष 1.5 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट कोर्ट में जमा कर दिया गया। इसके बाद न्यायालय ने अंतरिम जमानत मंजूर करते हुए अभिनेता की रिहाई का आदेश दिया।

हालांकि, मामले की अगली सुनवाई नियत तिथि पर होगी। फिलहाल कोर्ट की शर्तों का पालन करने के बाद राजपाल यादव को अस्थायी राहत मिल गई है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

तिहाड़ जेल में राजपाल यादव का सामान्य कैदी जैसा रूटीन, नहीं मिली कोई VIP सुविधा
बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें जेल में किसी तरह की विशेष या VIP सुविधा नहीं दी गई है और उनका दैनिक रूटीन अन्य कैदियों जैसा ही है।

बताया जा रहा है कि शुरुआती समय में वे शांत रहे, लेकिन अब साथी कैदियों के साथ सामान्य बातचीत कर रहे हैं। कैदियों के अनुरोध पर वे अपनी फिल्मों के लोकप्रिय कॉमेडी डायलॉग भी सुनाते हैं, जिससे माहौल हल्का हो जाता है।

सामान्य कैदियों जैसा दिनचर्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव जेल नंबर-2 में रखे गए हैं। उनका दिन सुबह बैरक से बाहर निकलने के साथ शुरू होता है। तय समय पर नाश्ता और शाम करीब 7 बजे भोजन दिया जाता है। रात लगभग 10 बजे सोने और सुबह 5-6 बजे उठने का नियम है।

जेल के नियमानुसार जो भोजन अन्य कैदियों को मिलता है—दाल, सब्जी, रोटी और चावल—वही उन्हें भी परोसा जा रहा है।

जमानत याचिका खारिज

इस मामले में उनकी जमानत याचिका पर हाल ही में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने टिप्पणी की कि निर्धारित शर्तों का पालन न करने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा।

मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तारीख पर होगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

राजपाल यादव की मदद को आगे आए ASP अनुज चौधरी, सैलरी से दिए 51 हजार रुपए
बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav इन दिनों कानूनी और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसी बीच फिरोजाबाद में तैनात पुलिस अधिकारी ASP अनुज चौधरी ने उनकी आर्थिक सहायता करते हुए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

अनुज चौधरी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वे राजपाल यादव की कॉमेडी और व्यक्तित्व से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि यह राशि वे अपनी सैलरी अकाउंट से सहयोग स्वरूप दे रहे हैं। उनका कहना था कि “वक्त किसी का भी खराब हो सकता है” और ऐसे समय में साथ खड़ा होना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर सराहना

ASP के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। लोग इसे संवेदनशील और मानवीय पहल बता रहे हैं।

सोनू सूद ने भी दिया समर्थन

इससे पहले अभिनेता Sonu Sood ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर राजपाल यादव का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि राजपाल एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और इंडस्ट्री को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

अन्य सितारों का सहयोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Salman Khan, Ajay Devgn, Varun Dhawan सहित कई कलाकारों ने संपर्क कर आर्थिक मदद की है।

गायक Mika Singh ने भी 11 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है और लोगों से अपील की है कि वे केवल पोस्ट न करें, बल्कि आगे आकर मदद करें।

फिलहाल राजपाल यादव की स्थिति को लेकर इंडस्ट्री में समर्थन का माहौल बना हुआ है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!