Gold Prices - दैनिक जागरण

इस हफ्ते सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, निवेशकों में हलचल
सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में निवेशकों के बीच हलचल बढ़ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹6,438 की गिरावट आई है और अब यह घटकर लगभग ₹1.48 लाख पर आ गया है। पिछले हफ्ते यही कीमत करीब ₹1.54 लाख के स्तर पर थी। वहीं चांदी के दाम में भी तेज गिरावट देखने को मिली है और यह ₹14,326 कम होकर ₹2.43 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। इस गिरावट ने उन निवेशकों को खास तौर पर प्रभावित किया है जिन्होंने हाल के महीनों में ऊंचे दामों पर खरीदारी की थी। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय की गिरावट अचानक नहीं है, बल्कि पिछले कई हफ्तों से बन रहे दबाव का परिणाम है। खासकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और निवेशकों के रुख में बदलाव ने इस ट्रेंड को और तेज कर दिया है। इस साल सोने और चांदी दोनों की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोना करीब ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो जनवरी के अंत तक बढ़कर ₹1.76 लाख के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया और अब तक सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹28,000 तक सस्ता हो चुका है। चांदी के बाजार में भी इसी तरह का पैटर्न देखने को मिला है। दिसंबर 2025 में चांदी लगभग ₹2.30 लाख प्रति किलो के स्तर पर थी, जो जनवरी में तेजी से बढ़कर ₹3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद से लगातार प्रॉफिट बुकिंग और बाजार में बिकवाली के चलते चांदी के दामों में भारी गिरावट आई है और अब तक यह करीब ₹1.43 लाख तक नीचे आ चुकी है।

इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण निवेशकों का ‘कैश की ओर रुख’ बताया जा रहा है। मिडिल ईस्ट और अन्य क्षेत्रों में चल रहे तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित नकदी (liquidity) बनाए रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में कई बड़े निवेशक अपने सोने-चांदी के होल्डिंग्स को बेचकर कैश में बदल रहे हैं ताकि अनिश्चित समय में वित्तीय स्थिरता बनी रहे।इसके अलावा जनवरी में सोना और चांदी दोनों ही अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए थे, जिसके बाद बड़े निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी। इस प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार में सप्लाई अचानक बढ़ गई और कीमतों पर दबाव बनने लगा। जब सप्लाई बढ़ती है और डिमांड तुलनात्मक रूप से स्थिर या कमजोर रहती है, तो कीमतों में गिरावट आना स्वाभाविक माना जाता है। दूसरी ओर वैश्विक आर्थिक संकेतकों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता ने भी कीमती धातुओं पर दबाव डाला है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने-चांदी जैसी कमोडिटी में निवेश कम हो जाता है। भारत में भी इस गिरावट का असर बाजारों में साफ देखा जा रहा है। ज्वेलरी कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में गिरावट से शॉर्ट टर्म में खरीदारी बढ़ सकती है, लेकिन निवेशक अभी भी असमंजस की स्थिति में हैं। कई लोग आगे और गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं, इसलिए बड़ी खरीद से बच रहे हैं।

पीएम मोदी ने क्यों की 1 साल तक सोना न खररदने की अपील? समझें वजह
देश में सोने की खरीद को लेकर हाल ही में एक नई बहस शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की गई है। इसके साथ ही उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्रा टालने की भी बात की। यह अपील ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर टेंशन, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आर्थिक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि इस संदेश का उद्देश्य देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना और आर्थिक स्थिरता को बनाए रखना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए सोने का आयात महंगा साबित हो रहा है। देश में सोने की मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन इसकी पूर्ति मुख्य रूप से विदेशों से आयात के जरिए होती है। जब भारत सोना खरीदता है, तो उसे डॉलर में भुगतान करना पड़ता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर सीधा असर पड़ता है। यही वजह है कि सोने की कीमतों और आयात में वृद्धि के साथ देश का इंपोर्ट बिल भी तेजी से बढ़ता है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने हालात को और भी कठिन बना दिया है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। इससे डॉलर की निकासी बढ़ती है और फॉरेन एक्सचेंज पर दबाव आता है।

सूत्रों की माने तो पीएम की अपील को देशभक्ति और स्वदेशी भावना से जोड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने लोगों से ऊर्जा की बचत, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की सलाह दी है। आर्थिक जानकार मानते हैं कि अगर देश में सोने की खपत कुछ कम होती है, तो इससे ट्रेड बैलेंस को सुधारने में मदद मिल सकती है और रुपये की स्थिति भी मज़बूत हो सकती है। लेकिन यह भी सच है कि भारत में सोना सिर्फ एक निवेश नहीं है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व भी है, इसलिए किसी भी बदलाव का सीधा असर आम लोगों की आदतों पर पड़ेगा।

फिलहाल फॉरेक्स रिजर्व की स्थिति पूरी तरह से चिंताजनक नहीं है। मार्च 2026 तक के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 691 अरब डॉलर के स्तर पर है, जो कई महीनों के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त माना जाता है। इसके अलावा, रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि रिजर्व में सोने का हिस्सा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जो निवेश रणनीति में बदलाव का संकेत देता है। सितंबर 2025 की तुलना में इसमें वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत के लिए आयात और खर्च दोनों पर संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है, ताकि लंबे समय में आर्थिक स्थिरता बनी रह सके।