Oman Coast Guard - दैनिक जागरण

होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का मालवाहक जहाज डूबा, 14 क्रू सुरक्षित बचाए गए
होर्मुज स्ट्रेट में ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के चलते एक बार फिर समुद्री हलचल बढ़ गई है। बुधवार तड़के, ओमान के तट के पास, गुजरात का एक मालवाहक जहाज हादसे का शिकार हो गया और कुछ समय बाद डूब गया। ‘MSV हाजी अली’ नाम का ये जहाज 13 मई की सुबह बेरबेरा पोर्ट से शारजाह की तरफ जा रहा था, तभी समुद्री क्षेत्र में अचानक एक बड़ा हादसा हुआ। इस घटना के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएँ बढ़ गई हैं। गुजरात का जहाज डूबने की खबर आते ही समुद्री सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

जहाज के मालिक और द्वारका के निवासी सुलतान अहमद अंसार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि जब जहाज ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, उस समय अचानक किसी विस्फोट जैसी तेज आवाज सुनाई दी। कुछ क्रू मेंबर्स ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसी चीज जहाज से टकराई। इसके बाद जहाज में आग लग गई और हालात तेजी से बिगड़ गए। आग फैलने पर क्रू मेंबर्स के पास ज्यादा समय नहीं था, और सभी ने झटपट लाइफ बोट की मदद से जहाज छोड़ दिया।

ओमान कोस्टगार्ड ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और जहाज पर मौजूद सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कोई मौत तो नहीं हुई है, लेकिन कई लोग हादसे के बाद सदमे में हैं। समुद्री क्षेत्र में मौजूद अन्य जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन यह जांच की जा रही है कि क्या ये तकनीकी खराबी थी या फिर किसी बाहरी हमले का नतीजा।

इससे पहले भी इसी इलाके में गुजरात से जुड़े एक अन्य मालवाहक जहाज पर हमले की खबर आई थी, जिससे समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। ईरान और पश्चिमी देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट पहले से ही संवेदनशील माना जाता है, और अब लगातार आ रही घटनाओं ने हालात को और गंभीर बना दिया है। समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में किसी भी छोटे हादसे का असर वैश्विक तेल और व्यापार आपूर्ति पर पड़ सकता है।

इधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हालात तेजी से बदल रहे हैं। ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, कई देशों ने अपने समुद्री मार्गों को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, भारत सरकार ने भी ये कहा है कि व्यापारिक जहाजों पर किसी भी हमले को स्वीकार नहीं किया जाएगा और ओमान प्रशासन के बचाव प्रयासों की सराहना की गई है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रही है और ये अभी साफ नहीं है कि हादसा किसी बाहरी हमले का नतीजा था या तकनीकी कारणों से जहाज में आग लगी।