NEET Controversy - दैनिक जागरण

INDIA ब्लॉक की बैठक में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, SIR पर CJI को पत्र लिखेगा गठबंधन
नई दिल्ली में सोमवार को विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। करीब दो साल बाद हुई इस बैठक को विपक्षी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत कई दलों के नेता शामिल हुए। कुछ नेता ऑनलाइन माध्यम से जुड़े, जबकि कई वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक चली चर्चा में कई राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर सहमति बनाने की कोशिश की गई।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गठबंधन के नेताओं ने पांच प्रमुख मुद्दों पर एकमत होकर निर्णय लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे NEET और CBSE से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि इन मामलों में सामने आई गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को प्रभावित किया है। उनका आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही समस्याओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई और कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में गंभीरता और पारदर्शिता आवश्यक है।

बैठक में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विपक्षी नेताओं ने SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर चिंता व्यक्त की। खड़गे ने कहा कि विपक्ष इस विषय को गंभीरता से उठा रहा है और चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा होना बेहद जरूरी है और इस विषय पर गठबंधन एकजुट होकर आगे बढ़ेगा।

बैठक के दौरान महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की स्थिति भी चर्चा के केंद्र में रही। विपक्षी नेताओं का मानना है कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिनका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने कहा कि गठबंधन ने फैसला किया है कि इन विषयों पर नियमित रूप से चर्चा और रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हर दो महीने में इस तरह की बैठक आयोजित की जाएगी ताकि राष्ट्रीय मुद्दों पर संयुक्त रुख तैयार किया जा सके और सरकार को जवाबदेह बनाया जा सके।

बैठक में शामिल नेताओं ने आगामी संसद सत्र को लेकर भी विचार-विमर्श किया। सूत्रों के अनुसार विपक्ष संसद के भीतर और बाहर कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। नेताओं का मानना है कि संसद लोकतांत्रिक संवाद का सबसे बड़ा मंच है और जनता से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से मानसून सत्र के दौरान भी विपक्षी दलों के बीच समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी है।

राजनीतिक गतिविधियों के बीच दिल्ली में सोमवार को एक और घटनाक्रम चर्चा में रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के खिलाफ लगाए गए कुछ पोस्टरों को लेकर विवाद सामने आया। राजधानी के अकबर रोड क्षेत्र में लगे इन पोस्टरों में कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर टिप्पणियां की गई थीं। बाद में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टरों को हटा दिया। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि पोस्टर लगाने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी।

बैठक के दौरान विपक्षी दलों के बीच एकता बनाए रखने के मुद्दे पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मौजूदा समय में गठबंधन की मजबूती सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने माना कि विभिन्न दलों के बीच समय-समय पर मतभेद सामने आते हैं, लेकिन संवाद के माध्यम से उनका समाधान निकाला जा सकता है। पवार ने कहा कि गठबंधन में शामिल वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर सभी मुद्दों का रास्ता निकाला जाएगा। उनका मानना है कि आने वाले वर्षों में विपक्षी दलों के लिए एकजुट रहना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होगा।

इस बैठक का एक बड़ा उद्देश्य विपक्षी दलों के बीच समन्वय को मजबूत करना भी था। पिछले कुछ वर्षों में गठबंधन से कुछ दलों की दूरी बढ़ी है, जिससे विपक्षी एकता पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में आयोजित यह बैठक विपक्षी दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन और संगठनात्मक मजबूती का अवसर भी मानी जा रही है। नेताओं ने सार्वजनिक रूप से यह संदेश देने की कोशिश की कि राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष एक साथ खड़ा है और आने वाले समय में भी साझा रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में आयोजित होगी। इस दौरान विभिन्न राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी चुनावी रणनीतियों और राष्ट्रीय मुद्दों पर फिर से चर्चा की जाएगी। नियमित संवाद से गठबंधन की एकजुटता मजबूत होगी और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

दो साल बाद हुई इस बैठक ने यह संकेत दिया है कि विपक्ष आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने में जुट गया है। NEET और CBSE विवाद से लेकर चुनावी पारदर्शिता, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्ष ने संयुक्त रुख अपनाने की कोशिश की है।

नीट पेपर लीक से टूट गया छात्र, फांसी लगाकर दी जान
NEET 2026 Cancelled: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नीट परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के बीच एक छात्र की आत्महत्या की घटना सामने आई है। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव के 20 वर्षीय ऋतिक मिश्रा का शव गुरुवार दोपहर उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार का कहना है कि वो नीट परीक्षा और पेपर लीक की खबरों को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में था। जानकारी के मुताबिक, उसने इस साल तीसरी बार नीट की परीक्षा दी थी और उसे उम्मीद थी कि इस बार उसका चयन हो जाएगा। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि परीक्षा का रद्द होना और पेपर लीक की चर्चाओं ने उसे भीतर से परेशान कर दिया था।

ऋतिक कई सालों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता अनूप मिश्रा ने बताया कि बेटे ने परीक्षा के बाद कहा था कि पेपर अच्छा गया है और रिजल्ट के लिए वह उम्मीद में था। लेकिन कुछ दिनों बाद नीट पेपर लीक की खबरें आने लगीं, जिसके बाद से उसका व्यवहार बदलने लगा। वह पहले की तरह कम बात करने लगा और ज्यादातर समय अकेला रहने लगा। बुधवार शाम वह गांव से लखीमपुर शहर में अपने घर पहुंचा, लेकिन घर आने के बाद भी उसने किसी से ठीक से बात नहीं की। जब गुरुवार दोपहर काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को शक हुआ। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया।

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। अधिकारियों के मुताबिक, जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तब कमरे के भीतर ऋतिक का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ईसानगर थाना पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मोबाइल समेत अन्य पहलुओं की भी जांच होगी। फिलहाल किसी सुसाइड नोट की जानकारी नहीं मिली है।

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। आसपास के लोग कह रहे हैं कि ऋतिक पढ़ाई में अच्छा था और डॉक्टर बनने का सपना देख रहा था। गांव और परिवार के लोग भी इस घटना से बेहद दुखी हैं। नीट परीक्षा को लेकर इस बार देशभर में पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। कई छात्र मानसिक दबाव में होने की बात कर रहे हैं। विशेषज्ञ भी लगातार यह कह रहे हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं का बढ़ता तनाव छात्रों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। लखीमपुर की यह घटना भी उसी दबाव की एक दर्दनाक तस्वीर मानी जा रही है।