Shivnarayan - दैनिक जागरण

40 डिसमिल जमीन के लालच में परिवार खत्म, बेटे ने माता-पिता समेत 4 की हत्या की
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक जमीन विवाद ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा में 40 डिसमिल जमीन को लेकर हुए झगड़े में एक बेटे ने अपने ही माता-पिता, भतीजे और मूकबधिर भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जब गुरुवार सुबह ये मामला सामने आया, तो गांव में हड़कंप मच गया। चारों की लाशें खाट पर खून में लथपथ पड़ी मिलीं। पुलिस ने आरोपी सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जमीन बेचकर जो पैसे मिलते, उन पर कब्जा करना चाह रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक मेदनीराम ने करीब 40 डिसमिल जमीन 8 लाख रुपए में बेचकर नया घर बनवाने की योजना बनाई थी, और इसी बात को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, मेदनीराम अपनी पत्नी कांति बाई, नाती पीतांबर और मूकबधिर नातिन मोगरा के साथ एक निर्माणाधीन मकान के पीछे के घर में रहते थे। बुधवार रात सभी खाना खाकर सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मिस्त्री काम पर आया तो उसने देखा कि सामने का दरवाजा बंद था। जब वह पीछे गया, तो जो दृश्य उसने देखा, वह चौंकाने वाला था। दोनों खाटों पर चारों के शव पड़े थे और कमरे में हर जगह खून फैला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में भीड़ इकट्ठा होने लगी। कई परिजन रोते-बिलखते नजर आए। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेरकर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। बताया गया कि स्निफर डॉग सीधे आरोपी सोनसाय कश्यप के घर तक पहुंचा, लेकिन वहां ताला लगा था। पुलिस ने तलाशी ली तो घर से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सोनसाय पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। करीब 16-17 साल पहले उसने अपने छोटे भाई की हत्या की थी, जिसके लिए उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। उस समय पिता मेदनीराम ने जमीन बेचकर बेटे के केस में पैसे खर्च किए थे और उसे जेल से बाहर लाने में मदद की थी। अब वही बेटा, जमीन के पैसे के लिए अपने परिवार का दुश्मन बन गया है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि चारों पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में डर और गुस्से का माहौल है। लोगों का कहना है कि पैसे और जमीन के लालच ने रिश्तों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।