Travel Update - दैनिक जागरण

क्या विदेश जाने वालों पर लगेगा नया टैक्स? पीएम मोदी ने खुद बताई पूरी सच्चाई
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेश यात्रा पर संभावित अतिरिक्त टैक्स लगाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देनी पड़ी। सोशल मीडिया और कुछ खबरों में दावा किया गया था कि सरकार विदेश यात्रा करने वालों पर नया टैक्स या सेस लगाने पर विचार कर रही है। जैसे ही यह चर्चा तेज हुई, पीएम मोदी ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है और विदेश यात्रा पर कोई अतिरिक्त शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।

कहा जा रहा है कि हाल के दिनों में ईरान-अमेरिका तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को लेकर सरकार चिंतित है। इसी बीच पीएम मोदी ने लोगों से ईंधन की बचत, गैर-जरूरी खर्चों को कम करने और आवश्यकता पड़ने पर ही विदेश यात्रा करने की अपील की थी। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि सरकार अस्थायी रूप से विदेश यात्राओं पर नया टैक्स लगाने की सोच सकती है, जो कि एक साल के लिए लागू हो सकता है और इस पर उच्च स्तरीय चर्चा चल रही है। लेकिन पीएम ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार लोगों की जिंदगी आसान बनाने और व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है, न कि उन पर अतिरिक्त बोझ डालने की।

करीब 12 सालों में यह पहली बार है जब पीएम मोदी ने किसी मीडिया रिपोर्ट पर सीधे प्रतिक्रिया दी, इसलिए उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा। सूत्रों के अनुसार, जब विदेश यात्रा पर टैक्स की खबरें सोशल मीडिया पर फैलीं, तो लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी। कई लोग जानना चाह रहे थे कि क्या विदेश यात्रा पर अतिरिक्त पैसे देने होंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत स्थिति को साफ किया। बाद में संबंधित मीडिया संस्थान ने भी अपनी रिपोर्ट वापस लेते हुए खेद जताया, जिससे साफ हो गया कि फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से विदेश यात्रा पर कोई नया टैक्स लगाने की योजना नहीं है।

यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है जब विश्व के कई हिस्सों में आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए सरकार लगातार ईंधन की बचत और खर्चों में संतुलन की बात कर रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि लोगों से की गई अपील का मतलब किसी तरह की पाबंदी या नया टैक्स लगाना नहीं था। इसलिए, विदेश यात्रा करने वालों को फिलहाल किसी अतिरिक्त शुल्क को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।