Conflict - दैनिक जागरण

सीजफायर के बावजूद लेबनान पर इजराइल का फिर हमला, 5 लोगों की मौत
इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के महज एक दिन बाद ही मध्य पूर्व में हालात फिर तनावपूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि लंबे समय से जारी हिंसा पर कुछ हद तक विराम लगेगा और सीमा क्षेत्रों में सामान्य स्थिति लौटने लगेगी। लेकिन शनिवार सुबह दक्षिणी लेबनान में हुए ताजा हवाई हमलों ने इन उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्टों के अनुसार इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए हवाई कार्रवाई की, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है, हालांकि घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक नबातिएह क्षेत्र में सुबह से ही कई जगह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इजराइली लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने कई ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों की चपेट में रिहायशी इलाके भी आए, जिससे कई मकानों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए जबकि कई इमारतों में दरारें आ गईं। हमलों के बाद प्रभावित इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि हवाई हमलों के साथ-साथ कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में तोपों से भी गोलाबारी की गई। इससे पहले से डरे हुए लोगों में और अधिक भय का माहौल बन गया। राहत और बचाव दलों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया। मलबे में दबे लोगों की तलाश का काम शुरू किया गया और घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यह हमला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शुक्रवार को हुए संघर्ष विराम को क्षेत्र में शांति की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जा रहा था। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस समझौते का स्वागत किया था। कई देशों ने उम्मीद जताई थी कि इससे सीमा क्षेत्रों में हिंसा कम होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन ताजा घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या संघर्ष विराम वास्तव में प्रभावी तरीके से लागू हो पा रहा है या फिर क्षेत्र में अविश्वास और तनाव अभी भी बरकरार है।

मध्य पूर्व में जारी इस तनाव के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में बने संवाद को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ स्विट्जरलैंड रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वहां दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच आगे की शर्तों और संभावित समझौतों को लेकर चर्चा होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पूरे क्षेत्र में स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं। मेरिका की ओर से इस वार्ता को काफी अहम माना जा रहा है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद और पूर्व सलाहकार जेरेड कुशनर भी इस प्रक्रिया में किसी भूमिका में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनकी भागीदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मध्य पूर्व से जुड़े मामलों में उनके पिछले अनुभव को देखते हुए इस संभावना पर चर्चा हो रही है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी स्विट्जरलैंड पहुंच सकते हैं। माना जा रहा है कि बातचीत में क्षेत्रीय सुरक्षा, प्रतिबंधों से जुड़े मुद्दे, परमाणु कार्यक्रम और भविष्य के कूटनीतिक संबंधों जैसे विषयों पर चर्चा हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है तो इसका असर पूरे मध्य पूर्व की राजनीति और सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है। वर्तमान हालात काफी जटिल हैं। एक तरफ शांति और बातचीत के प्रयास जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर हिंसा और सैन्य कार्रवाई की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में किसी भी समझौते को स्थायी रूप से लागू करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। लेबनान में हुए ताजा हमले इस बात का संकेत हैं कि क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और किसी भी समय स्थिति फिर गंभीर रूप ले सकती है।  संयुक्त राष्ट्र सहित कई वैश्विक संगठन लगातार संयम बरतने और संघर्ष विराम का सम्मान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं लेबनान में प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

इजरायल ने हमास मिलिट्री चीफ को किया ढ़ेर, 7 अक्टूबर हमले का था मास्टरमाइंड
इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध में गाजा से एक बड़ी खबर आई है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने हवाई हमले में हमास की मिलिट्री विंग के प्रमुख इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया है। इस एयरस्ट्राइक को बीते शुक्रवार रात को गाजा पट्टी में अंजाम दिया गया, जिसमें अल-हद्दाद को निशाना बनाया गया। इजरायली सेना के मुताबिक, अल-हद्दाद उन चुनिंदा और आखिरी शीर्ष कमांडरों में से एक था, जिसने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए भीषण हमले की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह हमला पूरे मध्य पूर्व में हालात को बदलने वाला साबित हुआ था और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता को और बढ़ा दिया था।

हमास ने भी सोशल मीडिया पर अल-हद्दाद की मौत की पुष्टि की है, लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि अल-हद्दाद लंबे समय से संगठन की सैन्य रणनीति का नेतृत्व कर रहा था और उसने कई बड़े हमलों की योजना में भी भाग लिया था। 7 अक्टूबर 2023 के इस हमले में दक्षिणी इजरायल में लगभग 1200 लोगों की जान गई थी और 250 से ज्यादा लोग बंधक बन गए थे, जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। कहा जा रहा है कि अल-हद्दाद ने मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद हमास की मिलिट्री विंग की कमान संभाली और जमीनी स्तर पर ऑपरेशन का प्रबंधन किया। इजरायल का भी आरोप है कि उसने युद्ध के दौरान कई बार बंधकों को ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया, हालांकि हमास ने हमेशा इन आरोपों का खंडन किया है।

सूत्रों के मुताबिक, गाजा में हुए इस हवाई हमले में अल-हद्दाद के परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं। स्थानीय परिवारों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस हमले में उसकी पत्नी और बेटी की भी मौत हो गई, और कुल मिलाकर 6 अन्य लोगों की भी जान गई। अल-हद्दाद के दो बेटे पहले ही संघर्ष में मारे जा चुके थे। शनिवार को गाजा में उसका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उसके शव को हमास और फिलिस्तीन के झंडों में लपेटकर दफनाया गया। इलाके में हालात काफी तनावपूर्ण रहे, और वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं, इजरायल-हमास युद्ध के बीच सीजफायर की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर उल्लंघन के लगातार आरोप लगा रहे हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सीजफायर लागू होने के बाद भी गाजा में 850 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।