Box Office - दैनिक जागरण

वेलकम टू द जंगल की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 7.27 करोड़ रुपये की ओपनिंग
अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ लौट आए हैं और रिलीज के शुरुआती आंकड़ों ने इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। फिल्म ने पहले दिन करीब 7.27 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने कॉमेडी सीक्वेंस और कुछ ‘स्टैंडआउट गैग्स’ की तारीफ की है, जिनकी वजह से सिनेमाघरों में हंसी के पल देखने को मिल रहे हैं। हालांकि कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म पूरी तरह से उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है, लेकिन वेलकम फ्रेंचाइज़ी की लोकप्रियता अभी भी दर्शकों को थिएटर्स तक खींच रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बड़े स्टार्स की लंबी लाइनअप देखने को मिलती है। सनिल शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरदीन जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा जैसे करीब 30 से ज्यादा कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। इतने बड़े स्टारकास्ट की वजह से फिल्म पहले ही चर्चा में बनी हुई थी और दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता साफ देखी जा रही थी। हालांकि कई दर्शकों का कहना है कि इतने सारे किरदारों के बीच कहानी कई जगह बिखरी हुई लगती है और हर कलाकार को पर्याप्त स्क्रीन टाइम नहीं मिल पाया है।

फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की शुरुआत औसत जरूर है, लेकिन वीकेंड पर इसमें बढ़त देखने को मिल सकती है। ट्रेड विशेषज्ञ कोमल नाहटा के अनुसार फिल्म की एडवांस बुकिंग्स बहुत मजबूत नहीं रही हैं, लेकिन पूरी तरह निराशाजनक भी नहीं कही जा सकतीं। उनके मुताबिक वेलकम फ्रेंचाइज़ी का एक मजबूत फैन बेस है, जो फिल्म को फायदा दे सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेलर को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है, लेकिन हाल ही में जारी किए गए एक एडिटेड वर्जन ट्रेलर में एक्शन और कॉमेडी का संतुलन बेहतर नजर आया है, जो दर्शकों को आकर्षित कर सकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स ने कॉमेडी टाइमिंग और पुराने किरदारों की वापसी को फिल्म की ताकत बताया है, जबकि कुछ लोगों ने इसे सिर्फ स्टार पावर पर टिकी फिल्म बताया है। कई पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य हैं जो थिएटर में दर्शकों को जोरदार हंसी दिलाते हैं, लेकिन कहानी की पकड़ हर जगह मजबूत नहीं दिखती। इसके बावजूद ‘वेलकम’ ब्रांड की लोकप्रियता फिल्म के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो रही है।

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 7.27 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ फिल्म ने एक मध्यम शुरुआत की है। असली परीक्षा आने वाले दिनों में होगी, खासकर वीकेंड कलेक्शन और वर्ड ऑफ माउथ पर। अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रहती है तो फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है। वहीं, प्रतिस्पर्धी फिल्मों की रिलीज और सिनेमाघरों में चल रहे अन्य विकल्प भी इसके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं। अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मानी जा रही है, क्योंकि हाल के समय में उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर चर्चा रही है। ऐसे में ‘वेलकम टू द जंगल’ से उम्मीद की जा रही थी कि यह कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी दर्शकों को फिर से सिनेमाघरों तक खींचने में सफल होगी।

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई ‘दृश्यम 3’, मोहनलाल की वापसी पर झूमे फैंस
मलयालम सिनेमा की चर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। 21 मई को रिलीज हुई मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को लेकर सुबह से ही थिएटर्स के बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले दिन के पहले शो में दर्शकों ने फिल्म खत्म होते ही सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के बारे में लगातार पोस्ट्स आ रहे हैं। कुछ दर्शकों ने इसे “अब तक की सबसे दमदार थ्रिलर” माना, जबकि कुछ ने जॉर्जकुट्टी के किरदार की वापसी को “माइंड गेम का मास्टरक्लास” कहा। रिलीज के कुछ घंटों के भीतर ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी।

फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी। इस बार जॉर्जकुट्टी को सिर्फ पुलिस से नहीं, बल्कि अपने अतीत के उन राज़ों से भी जूझना पड़ रहा है, जिन्हें उसने सालों से छिपा रखा है। शुरुआती दर्शकों का कहना है कि फिल्म का सस्पेंस आखिर तक बना रहता है और कई सीन्स में सिनेमा हॉल में सन्नाटा छा जाता है। खासकर क्लाइमैक्स पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कुछ यूजर्स ने बताया कि फिल्म के ट्विस्ट का अंदाजा लगाना आसान नहीं है। हालांकि, कई दर्शकों ने यह भी कहा कि फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीरे होती है, लेकिन बाद में पूरी तरह से पकड़ में आ जाती है। अभी तक ऑनलाइन आए रिएक्शन ज्यादातर सकारात्मक नजर आ रहे हैं।

निर्देशक जीथू जोसेफ ने एक बार फिर से अपनी कहानी कहने की शैली से दर्शकों को प्रभावित किया है। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, आशा सरथ, सिद्दीकी, और एस्तेर अनिल जैसे कलाकार पुराने किरदारों में नजर आए हैं। तकनीकी दृष्टि से भी फिल्म को मजबूत बताया जा रहा है। बैकग्राउंड स्कोर और कैमरा वर्क की भी खास तारीफ हो रही है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइज़ी पहले से ही भारतीय सिनेमा की सबसे सफल थ्रिलर सीरीज मानी जाती रही है, और अब तीसरे पार्ट के लिए भी जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। कई शहरों में सुबह के शो हाउसफुल रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने कहा कि मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी के किरदार में फिर साबित कर दिया है कि वे इस तरह के रोल के असली बादशाह हैं। आने वाले दिनों में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सभी की नजर रहेगी।

19 साल बाद भी लोगों की फेवरेट है ये फिल्म, थिएटर में हुई थी पैसों की बारिश
बॉलीवुड में कई कॉमेडी फिल्में बनी हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी हैं जिन्हें लोग सालों बाद भी उसी मजे से देखते हैं। 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ इन खास फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था और इसे रिलीज हुए लगभग 19 साल हो चुके हैं, लेकिन जब ये टीवी पर आती है, तो लोग चैनल बदलने के बजाय इसे पूरा देखना पसंद करते हैं। इसकी वजह है – बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, विचित्र हालात और ऐसे किरदार जो अब कल्ट बन चुके हैं। उस समय जब एक्शन और रोमांस वाली फिल्मों का बोलबाला था, ‘वेलकम’ ने अपने अनोखे तरीके से दर्शकों को हंसाया। शुरुआती दिनों में ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला और सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। वहीं, नाना पाटेकर का उदय शेट्टी और अनिल कपूर का मजनू भाई वाला किरदार आज भी सोशल मीडिया मीम्स और लोगों की बातों में जिंदा है। कई दर्शक मानते हैं कि ‘वेलकम’ की असली जान यही दोनों किरदार थे। परेश रावल ने डॉ. घुंघरू बनकर कमाल कर दिया था, और उनके कई सीन आज भी वायरल होते हैं। फिल्म में फिरोज खान का स्टाइल और उनकी अदाएं भी दर्शकों को बहुत भाईं। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान वे गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन उनकी स्क्रीन पर एनर्जी कहीं भी कम नहीं हुई। उनका डायलॉग “अभी हम जिंदा हैं” उस समय काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी और मुश्ताक खान जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया।

‘वेलकम’ की कहानी भी ऐसी है जो बिना ज्यादा लॉजिक में जाए, सीधे दर्शकों को एंटरटेन करती है। कहानी एक शरीफ परिवार और अंडरवर्ल्ड की दुनिया के टकराव को लेकर है। राजीव और संजना की लव स्टोरी के बीच जो गड़बड़ियां आती हैं, वही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन जाती हैं। एक के बाद एक गलतफहमियां, अजीब हालात और अचानक आने वाले ट्विस्ट्स कभी फिल्म को धीमा नहीं होने देते। यही वजह है कि फैमिली ऑडियंस से लेकर युवाओं तक, हर वर्ग ने इसे पसंद किया। उस समय फिल्म का संगीत भी बहुत लोकप्रिय हुआ और इसके कई डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे।

बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम’ ने रिलीज होते ही जोरदार कमाई की थी। करीब 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 118 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह साल 2007 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही। खास बात ये है कि इतने साल बीतने के बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ। ओटीटी और टीवी के दौर में भी लोग इसे बार-बार देखते हैं। कई फिल्म समीक्षक मानते हैं कि ‘वेलकम’ उन चुनिंदा हिंदी कॉमेडी फिल्मों में है, जिसने अपने किरदारों और संवादों की वजह से एक अलग पहचान बनाई। इसीलिए जब भी बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों की बात होती है, ‘वेलकम’ का नाम जरूर आता है।