Scientific Reasons - दैनिक जागरण

कांच या शीशा टूटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहते हैं वास्तु और विज्ञान
घर में अचानक कांच या शीशे का टूट जाना कई बार लोगों को परेशान कर देता है। कुछ लोग इसे आने वाले किसी बुरे संकेत के तौर पर मानते हैं, जबकि दूसरे इसे सामान्य घटना समझकर अनदेखा कर देते हैं। भारतीय संस्कृति में ये मान्यता है कि शीशा टूटना अशुभ होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र इस पर अलग राय पेश करता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसके पीछे कुछ व्यावहारिक कारण होते हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में रखा कांच अचानक टूट जाए, तो इसे हमेशा बुरा संकेत नहीं माना जाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वो टूट हुआ कांच घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा या बड़े संकट को अपने ऊपर ले लेता है, मतलब परिवार को जो परेशानियाँ आ रही थीं, वो टल गईं। कुछ लोग इसे पुराने विवाद या लंबे समय से चल रही समस्याओं के खत्म होने का भी संकेत मानते हैं। कई जगहों पर कांच के टूटने को स्वास्थ्य में सुधार और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने से भी जोड़ा जाता है।

लेकिन वास्तु में एक बात स्पष्ट है कि टूटे या चटके हुए कांच को घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि टूटे हुए शीशे से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है और इससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है। वास्तु विशेषज्ञों की सलाह है कि टूटे कांच को तुरंत हटा दिया जाए और घर से बाहर फेंक दिया जाए। इसलिए कई लोग शीशा टूटने के बाद ज्यादा सोचे-समझे बिना उसे फेंक देते हैं।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो कांच के टूटने को अशुभ मानने के पीछे कुछ पुरानी सामाजिक और आर्थिक वजहें भी हैं। पहले कांच बहुत महंगा होता था और इसे दूसरे देशों से मंगवाया जाता था। इसे खरीदने और संभालकर रखने में काफी खर्च होता था। इसीलिए लोगों को सावधान करने के लिए कांच टूटने को धार्मिक और अशुभ संकेतों से जोड़ा गया। उस समय धार्मिक मान्यताएं लोगों पर गहरा असर डालती थीं, इसलिए वे इसको गंभीरता से लेते थे। धीरे-धीरे ये बातें परंपरा और मान्यता का हिस्सा बन गईं।

विशेषज्ञों का मानना है कि आज के समय में कांच का टूटना एक सामान्य घटना हो सकती है, लेकिन टूटे हुए कांच से चोट लगने का खतरा जरूर होता है। इसलिए इसे तुरंत साफ करना और सुरक्षित तरीके से हटाना जरूरी है।