Patthalgaon - दैनिक जागरण

नहाते वक्त गहरे पानी में समाईं मां-बेटी, बड़ी बेटी तैरकर बची
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें 8 हीने की गर्भवती महिला और उसकी छोटी बेटी की डूबने से जान चली गई। यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के घोघरा डैम की है, जहां नहाते वक्त मां-बेटी अचानक गहरे पानी में चली गईं। उस समय महिला की बड़ी बेटी भी मौजूद थी, जिसने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और गांव जाकर लोगों को बताया। इस घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के साथ सामान्य तरीके से डैम पर गई थी, लेकिन कुछ ही पल में सबकुछ बदल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राम बालाझार की निवासी सुकांती तिग्गा (32) रविवार दोपहर को अपनी दो बेटियों आराधना (10) और मीनाक्षी (8) के साथ घोघरा डैम पहुंची थीं। वहां वह कपड़े धोने के साथ-साथ बच्चों के साथ नहा भी रही थीं। इसी दौरान छोटी बेटी मीनाक्षी पानी में आगे बढ़ गई, और उसे बचाने की कोशिश में सुकांती भी गहरे हिस्से में चली गई। दोनों पानी में डूबने लगीं। उस समय बड़ी बेटी आराधना घबरा गई, लेकिन उसने किसी तरह तैरकर खुद को बचाया। गांव पहुंचते ही उसने रोते हुए परिजनों और ग्रामीणों को पूरी घटना बताई। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत डैम की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने डैम के किनारे महिला के कपड़े, बाल्टी और चप्पलें देखीं, जिससे अनहोनी का डर और बढ़ गया।

पत्थलगांव पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी देर तक पानी में तलाश जारी रही। कड़ी मेहनत के बाद महिला और बच्ची दोनों के शव डैम से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, महिला करीब आठ महीने की गर्भवती थी, जिससे यह घटना और भी दर्दनाक हो गई। पत्थलगांव के एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि डैम के कुछ हिस्सों में पानी काफी गहरा है, लेकिन वहां चेतावनी या सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।