Jahangir Khan - दैनिक जागरण

TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, फालता थाने पर हमले का आरोप
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी सरीना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह हुई इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस का आरोप है कि सरीना बीबी ने फालता पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों को इकट्ठा कर विरोध प्रदर्शन कराया था और इसी दौरान पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों पर हमला करने की कोशिश की गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने में उनकी भूमिका सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें डायमंड हार्बर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पूरा मामला 16 जून को फालता थाने के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक बड़ी संख्या में थाने के बाहर जमा हो गए थे। इसी दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल कानून व्यवस्था बाधित की बल्कि पुलिस हिरासत में मौजूद जहांगीर खान को छुड़ाने की भी कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य वीडियो फुटेज की जांच शुरू की थी। इन्हीं फुटेज के आधार पर कई लोगों की पहचान की गई और अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान का नाम पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वह दक्षिण 24 परगना जिले के फालता क्षेत्र में टीएमसी के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनका नाम कई बार चर्चा में आया था। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की तरह पेश किया था और सार्वजनिक सभाओं में कई बार फिल्म का चर्चित संवाद दोहराया था। इसी वजह से वह स्थानीय स्तर पर काफी चर्चित हो गए थे।

हालांकि चुनाव के बाद हालात तेजी से बदले। फालता विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे। चुनाव आयोग को मतदान रद्द कर दोबारा वोटिंग करानी पड़ी थी। दोबारा मतदान से ठीक पहले जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की और उसी समय से जहांगीर खान सार्वजनिक रूप से कम दिखाई देने लगे। इस बीच उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप भी सामने आए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फालता थाने में उनके खिलाफ सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। इन मामलों में अवैध वसूली, धमकी देने, लोगों को डराने और महिलाओं को गैंगरेप की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप शामिल थे। आरोप लगने के बाद वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहे। पुलिस का कहना है कि वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे।

आखिरकार 8 जून को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें राज्य में लाया गया और पूछताछ शुरू की गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें फालता क्षेत्र में कई जगहों पर ले जाकर घटनास्थलों की पहचान कराई। इसी दौरान उनकी सार्वजनिक परेड भी कराई गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इन वीडियो में जहांगीर खान लोगों के सामने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। एक वीडियो में वह हथकड़ी लगाए नजर आए, जबकि दूसरे वीडियो में उनकी कमर में रस्सी बंधी हुई थी। इन तस्वीरों को लेकर राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई। विपक्षी दलों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि प्रशासन का कहना था कि यह जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की गई है।

फालता थाने पर हुए हमले के बाद राज्य सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए। इसके बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का अभियान शुरू किया। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं क्योंकि जांच अभी जारी है। हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में कई टीएमसी नेताओं के खिलाफ जनता का विरोध खुलकर सामने आया है। कहीं नेताओं का घेराव किया गया तो कहीं उन पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लगे। ऐसे माहौल में जहांगीर खान और उनकी पत्नी से जुड़ा यह मामला राज्य की राजनीति में नया मोड़ लेकर आया है। सरीना बीबी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फालता थाने पर हुए हमले और हिंसा में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुए TMC नेता जहांगीर खान, अवैध वसूली मामले में कार्रवाई
पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चित नाम बन चुके तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान को सोमवार को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने यह कार्रवाई उस समय की जब कथित तौर पर वह देश छोड़कर नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोलकाता लाया जा रहा है, जहां उनसे जुड़े मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि पुलिस की ओर से देर शाम तक इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, लेकिन सूत्रों के अनुसार कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी के बाद की गई है।

जहांगीर खान के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फालता थाने में कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक उनके खिलाफ कुल सात प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इनमें अवैध वसूली से जुड़े आरोप प्रमुख बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न शिकायतों के आधार पर जांच चल रही थी और इसी दौरान उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के समय वह सीमा क्षेत्र में मौजूद थे और आगे बढ़ने की तैयारी में थे।

जहांगीर खान का नाम इस साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने फालता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और चुनाव प्रचार के दौरान खुद को एक मजबूत स्थानीय नेता के रूप में प्रस्तुत किया था। चुनावी सभाओं और जनसभाओं में उनका अंदाज अक्सर चर्चा का विषय बनता था। उन्होंने कई बार फिल्म ‘पुष्पा’ के चर्चित संवादों का इस्तेमाल कर समर्थकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसी वजह से वह चुनावी दौर में लगातार सुर्खियों में बने रहे।

हालांकि चुनाव के दौरान फालता सीट कई विवादों के कारण चर्चा में रही। मतदान के बाद कई बूथों से अनियमितताओं और कथित गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों के आधार पर निर्वाचन आयोग ने मामले की जांच कराई और बाद में कुछ बूथों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। पुनर्मतदान से पहले राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया था और सभी दलों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।

इसी बीच जहांगीर खान ने मतदान दोबारा होने से लगभग 48 घंटे पहले चुनावी मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की थी। यह फैसला उस समय काफी चर्चा में रहा क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान वह लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे थे। राजनीतिक गलियारों में उनके इस कदम को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने फैसले को व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों से जुड़ा बताया था।

24 मई को घोषित चुनाव परिणामों में जहांगीर खान को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अपेक्षाकृत कम वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद से उनकी सार्वजनिक गतिविधियां लगभग बंद हो गई थीं। स्थानीय लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद वह न तो अपने घर पर दिखाई दिए और न ही पार्टी कार्यालयों में सक्रिय नजर आए। इसी दौरान पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

मई 2026 में जहांगीर खान ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मांगी थी और गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की थी। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अदालत से उन्हें कुछ समय के लिए राहत मिली थी, लेकिन बाद में वह सुरक्षा वापस ले ली गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई थी।

फालता विधानसभा क्षेत्र का चुनाव इस बार कई कारणों से सुर्खियों में रहा। मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कथित छेड़छाड़ और मतदान केंद्रों की निगरानी से जुड़े विवाद भी सामने आए थे। जांच के दौरान कुछ बूथों में गड़बड़ियों के संकेत मिलने की बात भी कही गई थी। इन घटनाओं के चलते फालता सीट राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई थी। जहांगीर खान को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता रहा है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर पार्टी की ओर से तत्काल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फालता में भाजपा की बड़ी बढ़त, देबांग्शु 99 हजार वोट आगे, TMC के उम्मीदवार चौथे नंबर पर आए
पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान भाजपा के उम्मीदवार देबांग्शु मंडल की जीत लगभग तय मानी जा रही है। दोपहर करीब 3:30 बजे तक 19 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी, और शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा ने यहां अच्छी खासी बढ़त बना ली है। देबांग्शु को अब तक 1.30 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं, जबकि सीपीएम के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी करीब 37 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा चर्चा टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर हो रही है। उन्होंने चुनाव से पीछे हटने का ऐलान तो कर दिया था, लेकिन उनकी नाम और चुनाव चिन्ह अभी भी ईवीएम पर मौजूद हैं। फिलहाल वे चौथे स्थान पर चल रहे हैं और उन्हें 5 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। फालता सीट पर कुल 21 राउंड की गिनती होनी है और अब कुछ राउंड ही बाकी हैं।

फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। चुनाव आयोग के अनुसार रीपोलिंग में 88.13 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जो पहले हुए मतदान से करीब 2 प्रतिशत ज्यादा था। इससे पहले 29 अप्रैल को यहां 86.71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। दोबारा मतदान की नौबत ईवीएम में कथित छेड़छाड़ और बूथों पर गड़बड़ी की शिकायतों के बाद आई थी। भाजपा ने आरोप लगाया था कि कई बूथों पर ईवीएम में भाजपा के बटन पर टेप चिपका दिया गया था, जिससे वोट डालने में मुश्किल हो रही थी। मामला बढ़ने के बाद चुनाव अधिकारियों ने जांच की और कई बूथों में गड़बड़ी के संकेत मिलने की बात सामने आई। सूत्रों के अनुसार कुछ मतदान केंद्रों के वेब कैमरा फुटेज में भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया।

फालता सीट का राजनीतिक इतिहास भी इस बार चर्चा में है। कभी यह इलाका सीपीएम का मजबूत गढ़ था, लेकिन पिछले कई चुनावों से यहां तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है। 2011 के बाद से लगातार टीएमसी ने यहां जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा ने कभी भी इस सीट पर जीत नहीं पाई। अगर अंतिम नतीजों में देबांग्शु की बढ़त कायम रहती है, तो यह भाजपा के लिए प्रतीकात्मक रूप से एक बड़ी जीत मानी जाएगी। फालता दक्षिण 24 परगना जिले का हिस्सा है, जहां इस बार भाजपा ने कई सीटों पर बढ़त बनाई है। जादवपुर, टॉलीगंज और बेहला जैसे इलाकों में भी पार्टी को फायदा मिला है। दूसरी तरफ, टीएमसी ने बासंती और कुलतली जैसी सीटों पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

इस चुनाव का सबसे उलझा हुआ पहलू टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान के बारे में रहा। उन्होंने मतदान से पहले सार्वजनिक रूप से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन चुनाव आयोग को औपचारिक रूप से नाम वापसी का आवेदन नहीं दिया। इसी वजह से ईवीएम पर उनका नाम और पार्टी का चुनाव चिन्ह बना रहा। मतदान वाले दिन भी वे कहीं नजर नहीं आए। कानूनी जानकारों का कहना है कि अगर किसी उम्मीदवार ने सिर्फ मौखिक तौर पर चुनाव से हटने की बात कही हो और आयोग ने उनकी उम्मीदवारी समाप्त नहीं की हो, तो ज्यादा वोट मिलने की स्थिति में वह जीत का दावा कर सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में होगा।

फलता सीट पर बड़ा उलटफेर, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने लिया नाम वापस
पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से हलचल मच गई है। खास खबर ये है कि दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अचानक चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है। इस कदम के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि जहांगीर ने अपने समर्थकों से कहा कि वह फलता के लोगों के हित और क्षेत्र की शांति के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर इस मामले ने और भी तूल पकड़ा, जब उन्होंने ये कहा कि वह नहीं चाहते कि इलाके में कोई तनाव या टकराव बढ़े। उनके बयान पर प्रतिक्रिया भी आ रही है। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत फैसला बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे राजनीतिक दबाव से जोड़कर देख रहे हैं। फलता सीट को लेकर पहले से ही जो विवाद चल रहा था, अब इस नए घटनाक्रम ने उसे और संवेदनशील बना दिया है। सूत्र बताते हैं कि नाम वापसी की प्रक्रिया और इसके पीछे की स्थितियों को लेकर अब तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

चुनावी प्रक्रिया भी लगातार बदल रही है। शिकायतों के बाद इस सीट पर मतदान से जुड़ी अनियमितताओं का मुद्दा चुनाव आयोग तक पहुंचा था। कुछ जगहों पर आरोप था कि मतदाताओं पर दबाव डाला गया, जिसके बाद मामले की जांच हुई। इसी बीच 21 मई को दोबारा मतदान की योजना बनाई जा रही है और 24 मई को नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर अतिरिक्त कदम उठाए जाने की चर्चा है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।

अब उम्मीदवार के हटने के बाद राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की बातें हो रही हैं। स्थानीय लोग इस घटनाक्रम से हैरान हैं, क्योंकि चुनावी माहौल पहले से ही कड़ा था और सभी पार्टियाँ अपनी पूरी ताकत लगा रही थीं। अचानक नाम वापसी ने मुकाबले की दिशा को प्रभावित किया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर स्थिति अभी साफ नहीं है।

सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में पश्चिम बंगाल की मौजूदा सत्ता और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर विभिन्न पक्षों से बयान आ रहे हैं और माहौल पूरी तरह चुनावी चर्चाओं में डूबा हुआ है। स्थानीय लोग अब देख रहे हैं कि आगे इस सीट पर मुकाबला किस दिशा में जाएगा और क्या दोबारा मतदान के बाद हालात सामान्य हो पाएंगे।

फलता री-पोलिंग से पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को HC से बड़ी राहत, 25 मई तक गिरफ्तारी पर रोक
पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से पहले सियासी हलचल और बढ़ गई है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को कलकत्ता हाई कोर्ट से काफी राहत मिली है। अदालत ने ये साफ कर दिया है कि 25 मई तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। लेकिन कोर्ट ने ये भी बताया कि उन्हें जांच में पूरी मदद करनी होगी और चुनाव आयोग के सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी रहेगा। फलता री-पोलिंग को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गर्म है, और अब हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद यहां चर्चा और तेज हो गई है। सोमवार दोपहर ये मामला सुर्खियों में आया, जब टीएमसी उम्मीदवार ने तत्काल सुनवाई की मांग की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जहांगीर खान ने अदालत में कहा कि उन पर लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ कई झूठे आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

बात ये है कि फलता सीट पर चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में है। इसी बीच, गिरफ्तारी की आशंका को लेकर जहांगीर खान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। उनकी ओर से वरिष्ठ वकील किशोर दत्ता ने न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य के सामने अपना पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अगर कोई बहुत गंभीर मामला सामने आता है, तो जांच एजेंसियां अदालत को इसकी जानकारी दे सकती हैं। लेकिन फिलहाल, 25 मई तक गिरफ्तारी से राहत रहेगी।

राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि री-पोलिंग से ठीक पहले उम्मीदवार को राहत मिलना चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है। दूसरी तरफ, विपक्ष लगातार टीएमसी पर हमले कर रहा है, जबकि सत्ताधारी दल इसे राजनीतिक प्रताड़ना बता रहा है। सूत्रों के अनुसार, जहांगीर खान ने अपनी याचिका में कहा कि गिरफ्तारी का डर उनके चुनाव प्रचार और राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावित कर रहा था।

फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने पहले ही दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान कई बूथों पर ईवीएम गड़बड़ी और मतदान प्रक्रिया को लेकर मिली शिकायतों के बाद री-पोलिंग का आदेश दिया था। आयोग के निर्देश के मुताबिक, क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। सहायक बूथ भी इसमें शामिल रहेंगे। प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए कहा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार हर बूथ पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई विवाद न हो। मतगणना 24 मई को होगी। वहीं, जहांगीर खान पहले भी चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर दिए गए अपने बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं।