Bay Leaf - दैनिक जागरण

कॉकरोच भगाने के लिए घर में लगाएं ये पौधे, केमिकल स्प्रे की नहीं पड़ेगी जरूरत
घर में कॉकरोच का दिखना आम बात है, लेकिन ये सिर्फ गंदगी का ही संकेत नहीं देते, बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं। खासतौर पर रसोई और नमी वाली जगहों पर ये तेजी से फैलते हैं। लोग आमतौर पर इन्हें दूर करने के लिए बाजार में मिलने वाले स्प्रे, जेल या चाक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन केमिकल्स का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसीलिए, अब कई लोग प्राकृतिक उपायों की ओर लौट रहे हैं। कहा जा रहा है कि कुछ ऐसे पौधे हैं जिनकी तेज गंध कॉकरोचों को बिल्कुल पसंद नहीं आती, जिससे ये उन जगहों से दूर रहने लगते हैं।

सबसे पहले पुदीने का नाम आता है। इसकी खुशबू इंसानों को ताजगी देती है, लेकिन कॉकरोच इसके आस-पास भी नहीं भटकते। पुदीने में मौजूद मेंथॉल एक नैचुरल रिपेलेंट की तरह काम करता है। लोग अक्सर रसोई की खिड़की, सिंक के पास या दरवाजे के आसपास छोटे गमलों में पुदीना लगाते हैं। इसके अलावा, लेमनग्रास भी काफी प्रभावी माना जाता है। इसकी तेज खुशबू में मौजूद सिट्रोनेला तेल के कारण कॉकरोच, मच्छर और मक्खियां दूर रहते हैं। यह पौधा ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और जल्दी बढ़ता है, इसलिए इसे बालकनी या घर के एंट्री पॉइंट पर लगाना फायदेमंद हो सकता है।

घर में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता भी काफी कारगर बताया जाता है। इसकी गंध कॉकरोचों को परेशान करती है। अगर पौधा लगाना संभव नहीं है, तो सूखे तेजपत्तों को कुचलकर अलमारी, रसोई, या सिंक के आसपास रखने की सलाह दी जाती है। कई घरेलू उपायों में इसका इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। वहीं, गेंदा का पौधा सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि कीटों को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है। इसके फूलों और पत्तियों से निकलने वाली तेज गंध कॉकरोचों को घर के अंदर आने से रोकती है। खासकर बरसात और गर्मी में लोग इसे घर के बाहर या बालकनी में लगाना पसंद करते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सिर्फ पौधे लगाने से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिलता, लेकिन अगर घर की साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए और इन पौधों का उपयोग किया जाए, तो कॉकरोचों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। रसोई में पानी जमा न होने देना, रात में खुले बर्तन न छोड़ना और कूड़ेदान को साफ रखना भी जरूरी है।