Cockroach Janata Party - दैनिक जागरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद घर लौटे अभिजीत दीपके, बोले- आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ
NEET पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब और व्यापक रूप लेता दिखाई दे रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के एक दिन बाद कहा है कि उनका अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को राजधानी में आयोजित प्रदर्शन के बाद रविवार सुबह अभिजीत अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर के वालुज क्षेत्र स्थित घर पहुंचे, जहां परिवार और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

घर पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन केवल शुरुआत है और सरकार को यह दिखाने का प्रयास था कि छात्र और युवा अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से भी मजबूती से रख सकते हैं। उनके अनुसार प्रदर्शन में हजारों लोगों ने भाग लिया और यह संख्या इस बात का संकेत है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन को देश के अलग-अलग राज्यों तक ले जाने की तैयारी की जा रही है।

अभिजीत ने अपने संदेश में कहा कि परिवर्तन तभी संभव है जब लोग अपनी आवाज उठाएं। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में फिर से प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने दोहराया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी जाएगी।

जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा देखने को मिली। प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलोअर्स की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। पार्टी से जुड़े आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के भीतर लाखों नए लोग उनके सोशल मीडिया नेटवर्क से जुड़े। इससे यह संकेत मिला कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की पहुंच तेजी से बढ़ रही है और युवा वर्ग के बीच उसकी चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और वास्तविक जनसमर्थन में बड़ा अंतर होता है। यही वजह है कि अभिजीत दीपके और उनकी टीम के सामने कई चुनौतियां भी मौजूद हैं। पहली और सबसे बड़ी चुनौती अपने ऑनलाइन समर्थकों को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और संभावित मतदाताओं में बदलने की होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी संगठन को लंबे समय तक प्रभावी बने रहने के लिए मजबूत स्थानीय नेटवर्क और संगठनात्मक ढांचे की जरूरत होती है।

दूसरी चुनौती संगठनात्मक कैडर को लेकर है। कई बड़े आंदोलनों को विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों का समर्थन मिला था, जिससे वे व्यापक स्तर पर फैल सके। कॉकरोच जनता पार्टी अभी मुख्य रूप से डिजिटल माध्यमों पर आधारित आंदोलन के रूप में देखी जा रही है। ऐसे में जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करना उसके लिए महत्वपूर्ण होगा। राजनीतिक अनुभव की कमी भी एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

तीसरी चुनौती स्पष्ट एजेंडा तैयार करने की है। आंदोलन में शामिल अलग-अलग लोगों की प्राथमिकताएं अलग दिखाई दीं। कोई शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा था तो कोई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, टैक्स व्यवस्था या बुनियादी सुविधाओं की बात कर रहा था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि किसी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी बनाना है तो उसके पास स्पष्ट और केंद्रित एजेंडा होना चाहिए, जिससे लोग आसानी से जुड़ सकें।

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत भी एक चर्चित बयान के बाद हुई थी। दरअसल, मई महीने में न्यायपालिका से जुड़ी एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी। इसके बाद अभिजीत दीपके ने इस शब्द को प्रतीक के रूप में अपनाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभियान शुरू किया और शिक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना शुरू किया।

इसके बाद ऑनलाइन याचिकाओं और सोशल मीडिया अभियानों के जरिए पार्टी ने अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में युवाओं ने इस अभियान का समर्थन करना शुरू किया। NEET परीक्षा से जुड़े विवादों और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भी संगठन लगातार सक्रिय रहा। जंतर-मंतर पर आयोजित हालिया प्रदर्शन को इसी अभियान का विस्तार माना जा रहा है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि यह आंदोलन आने वाले दिनों में किस दिशा में आगे बढ़ता है।

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जुटे युवा
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार सुबह से अलग तरह का माहौल देखने को मिला, जब सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थक बड़ी संख्या में यहां पहुंचने लगे। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे इस अभियान ने पिछले कुछ दिनों में इंटरनेट पर काफी चर्चा बटोरी थी, लेकिन अब यह डिजिटल दुनिया से निकलकर जमीन पर दिखाई दिया। सुबह से ही जंतर-मंतर के आसपास युवाओं की भीड़ जुटने लगी थी। कई लोग हाथों में पोस्टर और बैनर लिए नजर आए, जबकि कुछ समूहों में बैठकर अपनी मांगों और मुद्दों पर चर्चा करते दिखाई दिए। प्रदर्शन को लेकर पहले से ही चर्चाएं तेज थीं और इसी वजह से मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे।

प्रदर्शन के केंद्र में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके रहे, जिनके दिल्ली पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट साझा किए जा रहे थे। इससे पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि एयरपोर्ट पर उन्हें रोका जा सकता है या किसी तरह की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि बाद में सामने आई तस्वीरों में उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलते और वाहन से आगे बढ़ते देखा गया। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों के बीच उत्साह बढ़ गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभिजीत दीपके सीधे प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़े, जहां पहले से मौजूद युवा उनका इंतजार कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए है।

दिल्ली का जंतर-मंतर लंबे समय से लोकतांत्रिक विरोध और जन आंदोलनों का केंद्र रहा है। संसद मार्ग के करीब स्थित यह स्थान कई बड़े आंदोलनों का गवाह बन चुका है। ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी का यहां प्रदर्शन करना भी प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारी लगातार गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चलता दिखाई दिया। युवाओं की बढ़ती संख्या के बावजूद कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

कॉकरोच जनता पार्टी का नाम और उसकी शैली शुरू से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही है। व्यंग्य और मीम संस्कृति के जरिए शुरू हुआ यह अभियान धीरे-धीरे एक संगठित विरोध अभियान में बदलता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके समर्थक खुद को “कॉकरोच” कहकर संबोधित करते हैं और व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाते रहे हैं। हाल के दिनों में शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली और सरकारी जवाबदेही जैसे विषयों को लेकर इस समूह की सक्रियता बढ़ी है। यही वजह है कि जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन को केवल एक इंटरनेट ट्रेंड के रूप में नहीं देखा जा रहा।

मौके पर मौजूद कई युवाओं का कहना था कि वे बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता की मांग को लेकर यहां पहुंचे हैं। कुछ छात्रों ने परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर भी अपनी चिंताएं जाहिर कीं। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए युवाओं की मौजूदगी भी देखने को मिली। कई लोग रात में ही दिल्ली पहुंच गए थे ताकि सुबह से कार्यक्रम में शामिल हो सकें। जंतर-मंतर के आसपास दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई और माहौल लगातार सक्रिय बना रहा।

किसी भी सामाजिक या राजनीतिक अभियान की वास्तविक ताकत तब सामने आती है जब वह सोशल मीडिया की सीमाओं को पार कर जमीन पर लोगों को जोड़ने लगे। कॉकरोच जनता पार्टी के मामले में भी यही सवाल उठ रहा है कि क्या यह अभियान आगे चलकर एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले पाएगा या फिर यह सीमित दायरे तक ही रहेगा। फिलहाल इतना साफ दिखाई दे रहा है कि इस अभियान ने युवाओं के एक वर्ग का ध्यान अपनी ओर खींचा है और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर नई बहस शुरू की है।

दिनभर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नारेबाजी और चर्चा का दौर जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि यह अभियान किस दिशा में आगे बढ़ता है और इसके मुद्दों को राजनीतिक तथा सामाजिक स्तर पर कितनी गंभीरता से लिया जाता है। फिलहाल दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटी भीड़ ने इतना संकेत जरूर दे दिया है कि सोशल मीडिया से शुरू हुई यह आवाज अब वास्तविक दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है।

इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के तगड़े फॉलोवर्स, BJP-कांग्रेस पीछे छूटे, X अकाउंट भारत में ब्लॉक
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से चर्चा का केंद्र बन गया है। कुछ ही दिनों में इस अकाउंट ने इतनी गति पकड़ ली है कि इनके फॉलोअर्स बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया हैंडल को भी पीछे छोड़ चुके हैं। हाल के आंकड़ों के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स और डिजिटल एक्सपर्ट्स सभी इस अकाउंट की ग्रोथ की चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महज पांच दिन में लाखों लोग हर घंटे इस अकाउंट से जुड़े और इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली।

दिलचस्प बात ये है कि पहले इस अकाउंट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलोअर्स में मात दी और अब कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया है। पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि सोशल मीडिया पर मीम्स और बहसें शुरू हो गईं। शुरूवात में यह अकाउंट व्यंग्य और मीम कंटेंट के लिए बनाया गया था, लेकिन अब यह युवाओं के बीच एक वायरल ट्रेंड बन चुका है। इसके पोस्ट में राजनीतिक तंज, सिस्टम पर कटाक्ष और इंटरनेट कल्चर का ऐसा मिश्रण है, जिसे बड़ी तादाद में लोग शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे 'इंटरनेट मूवमेंट' तक कह रहे हैं, हालांकि यह किसी राजनीतिक दल के तौर पर आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड नहीं है।

इसी बीच एक नया विवाद भी सामने आया है। CJP के फाउंडर अभिजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनका X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। वीडियो में उन्होंने स्क्रीनशॉट दिखाते हुए कहा कि उनके अकाउंट को X प्लेटफॉर्म पर 'Withheld in India' कर दिया गया है, जबकि दूसरे देशों में यह अब भी दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारत में कानूनी मांग या प्लेटफॉर्म की नीति के आधार पर कभी-कभी अकाउंट्स को सीमित किया जाता है, लेकिन इस मामले में X की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अभिजीत का आरोप है कि पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने की कोशिश हुई और अब उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्होंने कोई गलत गतिविधि नहीं की, फिर भी उनके अकाउंट पर कार्रवाई हुई। इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर #CockroachJantaParty और #CJP हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगे। कई लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी ग्रोथ की जांच होना चाहिए।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस अकाउंट की लोकप्रियता में इंस्टाग्राम एल्गोरिदम और वायरल कंटेंट का काफी बड़ा हाथ है। जब कोई पोस्ट कम समय में ज्यादा शेयर और एंगेजमेंट हासिल करती है, तो प्लेटफार्म उसे और बड़े ऑडियंस तक पहुंचाने लगता है। CJP के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसके कई वीडियो और मीम्स लाखों व्यूज पार कर चुके हैं। यही वजह है कि इसकी पहुंच लगातार बढ़ती गई।

हालांकि इतनी तेजी से ग्रोथ को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ डिजिटल एनालिस्ट्स का मानना है कि ऑर्गेनिक और प्रमोटेड रीच के बीच अंतर साफ नहीं है। फिर भी, यह साफ है कि कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी है। आने वाले समय में इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी या विवाद और गहरा होगा, इस पर सभी की नजरें हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? जानिए कौन हैं इसके संस्थापक अभिजीत दीपके
इन दिनों सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” या CJP नाम तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। शुरू में इसे लोग बस एक मीम या मजाक समझ रहे थे, लेकिन कुछ ही दिनों में ये ऑनलाइन कैंपेन बड़ा सुर्खियों में आ गया। इंस्टाग्राम पर इसके लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं और हजारों लोग अपनी पहचान इसके सदस्य के रूप में बता रहे हैं। ये तब और ज्यादा चर्चा में आया जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने युवाओं पर कुछ टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से एक व्यंग्यात्मक डिजिटल मुहिम चालू हुई, जिसने देखते ही देखते अपनी प्रभावी ऑनलाइन उपस्थिति बना ली।

इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं, जो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से ताल्लुक रखते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने पुणे में पढ़ाई की और कुछ समय आम आदमी पार्टी की कम्युनिकेशन टीम के साथ काम किया। फिर वे अमेरिका गए, जहां उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। अभिजीत के अनुसार, ये पूरा कैंपेन अचानक पैदा हुए गुस्से और निराशा का नतीजा है। जब उन्होंने देखा कि सोशल मीडिया पर युवाओं का वर्णन “कॉकरोच” और “परजीवी” जैसे शब्दों से हो रहा है, तो उन्हें लगा कि उन्हें इस पर व्यंग्य के जरिए प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मजेदार तरीके से “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का ऑनलाइन प्लेटफार्म शुरू किया। शुरूआत में ये सिर्फ मीम और पैरोडी पेज था, लेकिन युवाओं का रिस्पॉन्स उससे कहीं ज्यादा बड़ा निकला। उन्होंने बताया कि पार्टी में शामिल होने की “पात्रता” भी पूरी तरह से व्यंग्यात्मक थी, जैसे बेरोजगार होना, लगातार ऑनलाइन रहना या सिस्टम से निराश होना। सोशल मीडिया पर यही बात तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोग इससे जुड़ने लगे।

कुछ ही दिनों में इस मुहिम ने डिजिटल स्पेस में अपनी एक अलग पहचान बना ली। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई। वेबसाइट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया। सोशल मीडिया यूजर्स खासकर इसके मीम्स, राजनीतिक कटाक्ष और सिस्टम पर किए जा रहे व्यंग्य को शेयर कर रहे हैं। युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता इसलिए भी बढ़ी क्योंकि इसमें उनकी निराशा, बेरोजगारी और वर्तमान राजनीति के प्रति नाराजगी साफ झलक रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणापत्र भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। इसमें न्यायपालिका की स्वतंत्रता, महिलाओं के प्रतिनिधित्व और युवाओं की राजनीति में भागीदारी जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है। अभिजीत दीपके का कहना है कि ये सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि युवाओं की निराशा का प्रतीक बन चुका है। पर अभी तक ये कोई आधिकारिक राजनीतिक पार्टी नहीं है, और न ही चुनाव आयोग में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ है।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि CJP की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के पीछे वायरल एल्गोरिदम और युवा सहभागिता बड़ा कारण है। जब कोई सामग्री कम समय में बड़े पैमाने पर शेयर होती है, तो प्लेटफार्म उसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने लगता है। यही वजह है कि कॉकरोच जनता पार्टी का कंटेंट लगातार ट्रेंड कर रहा है।

इस पूरे अभियान को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक बहस भी शुरू हो चुकी है। कुछ लोग इसे युवाओं की आवाज मानते हैं, जबकि कुछ इसे बस एक इंटरनेट ट्रेंड बता रहे हैं। लेकिन इतना तो है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है और फिलहाल इसकी चर्चा जोरों पर है।

एक नाम, हजारों रिएक्शन, कॉकरोच जनता पार्टी ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा
सोशल मीडिया पर इस समय 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम काफी वायरल हो गया है। X, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इसके बारे में लगातार पोस्ट, मीम्स और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स तो पहले इसे एक नई राजनीतिक पार्टी समझ बैठे थे, लेकिन फिर पता चला कि ये एक मजाक और व्यंग्य से जुड़ा डिजिटल अभियान है। खास बात ये है कि महज 24 घंटे के भीतर हजारों लोगों ने इस अकाउंट से जुड़ना शुरू कर दिया, और इसके स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगे। इंटरनेट पर देर रात तक इसी पर चर्चा होती रही। कई जगह 'कॉकरोच जनता पार्टी' हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा। इसके पीछे एक कथित टिप्पणी का विवाद बताया जा रहा है, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर विभिन्न दावे किए जा रहे हैं।

शुरूआती जानकारी के अनुसार, एक कोर्ट सुनवाई से जुड़े चर्चा के दौरान कुछ शब्दों को यूजर्स ने अलग तरीके से पेश किया। इसके बाद कई मीम पेज और वायरल अकाउंट सक्रिय हो गए। देखते ही देखते, 'कॉकरोच' शब्द पर मजेदार पोस्ट बनने लगे। कुछ लोग इसे बेरोजगार युवाओं की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि पूरे बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। इसी बीच 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से एक पैरोडी अकाउंट भी सामने आया, जिसने खुद को व्यवस्था से नाराज लोगों की आवाज बताया। सोशल मीडिया पर एक गूगल फॉर्म भी वायरल हुआ, जिसमें लोग खुद को इस तथाकथित पार्टी का सदस्य बता रहे थे।

जब कुछ राजनीतिक चेहरे और प्रख्यात सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में खुद को इस पार्टी का समर्थक बताना शुरू किया, तो मामला और गर्म हो गया। इसके बाद मीम्स की भरमार आ गई। कई वीडियो में युवाओं को इस ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते देखा गया। कुछ पोस्ट में इसे 'डिजिटल विरोध' कहा गया, जबकि कुछ ने इसे इंटरनेट का नया मजाक करार दिया।

हालात ऐसे बने कि रातभर इसी शब्द की चर्चा होती रही। कई लोग इस पूरे ट्रेंड को भारतीय इंटरनेट संस्कृति का नया उदाहरण बता रहे हैं, जहां विवादित बयान या टिप्पणियों को कुछ घंटों में ही मीम कल्चर में बदल दिया जाता है। फिर भी, कुछ यूजर्स ने इस पर आपत्ति भी जताई है, उनका कहना है कि बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को मजाक में नहीं उड़ाना चाहिए। अधिकारियों की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि संबंधित टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। हालांकि, पैरोडी अकाउंट चलाने वाले लोगों की अब तक पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिर भी, इसकी लोकप्रियता इंटरनेट पर लगातार बढ़ रही है। ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में ये ट्रेंड बड़े राजनीतिक और सोशल मीडिया विवाद का रूप ले सकता है, क्योंकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसे व्यंग्य अब तेजी से प्रभाव डालने लगे हैं।