IET Indore Devi Ahilya University Ragging Case Indore University Disciplinary Action Indore Education News Campus News India Higher Education Update Student Expulsion Case Hindi News Portal - दैनिक जागरण

IET इंदौर में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई: 4 छात्र निष्कासित, 8 हॉस्टल से बाहर; 7 नए सख्त नियम लागू
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में रैगिंग के गंभीर मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीटेक प्रथम वर्ष के चार छात्रों को संस्थान से निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों को न केवल तत्काल प्रभाव से बाहर किया गया है, बल्कि भविष्य में दोबारा प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। उन्हें स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (TC) जारी किया जाएगा।

जांच में सामने आया कि ये चारों छात्र तीन महीने पहले हॉस्टल परिसर में 14 सीसीटीवी कैमरों की तोड़फोड़ और चोरी की घटना में भी शामिल थे। उस मामले के बाद से प्रशासन सतर्क था। हालिया शिकायतों की पुष्टि होने पर कठोर निर्णय लिया गया।

इसके अलावा बीटेक सेकंड ईयर के आठ छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया गया है। प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निर्धारित समय में जुर्माना न भरने पर प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त पेनल्टी और एक सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित करने का प्रावधान रखा गया है।

जबरन सिगरेट, धमकी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप

शिकायत के मुताबिक, डी-हॉस्टल में सीनियर छात्र जूनियर्स को जबरन सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते थे। इनकार करने पर उन्हें “बैच आउट” करने और सामाजिक रूप से अलग-थलग करने की धमकी दी जाती थी। जूनियर्स को सिर झुकाकर बात करने, हाथ जोड़ने और आदेश मानने के लिए विवश किया जाता था। उन्हें सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों से भी दूर रखा गया।

IET के डायरेक्टर डॉ. प्रदोष बंसल ने बताया कि जांच समिति ने शिकायतों को सही पाया। सभी पक्षों को सुनने और साक्ष्य की पुष्टि के बाद ही कार्रवाई की गई। अंतिम अनुमोदन के लिए फाइल कुलपति प्रो. राकेश सिंघई को भेजी गई है।

यह पहली बार है जब रैगिंग के मामले में चार छात्रों को सीधे संस्थान से निष्कासित किया गया है। इससे पहले अधिकतम एक या दो सेमेस्टर का निलंबन होता रहा है।

7 नए सख्त नियम लागू

प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सात नए नियम लागू करने की घोषणा की है—

दोषी पाए जाने पर सीधे निष्कासन।

प्रत्येक मामले में भारी आर्थिक जुर्माना।

रैगिंग में सहयोग या मौन समर्थन पर भी कार्रवाई।

सभी दोषियों को तत्काल हॉस्टल से बाहर किया जाएगा।

हर माह रात में औचक हॉस्टल निरीक्षण।

हर तीन माह में जूनियर्स के साथ प्रशासनिक बैठक।

निगरानी व्यवस्था और अनुशासन समिति को और मजबूत किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले महीनों में भी रैगिंग और अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आए थे। 25 अगस्त को एक जूनियर की पिटाई पर पांच छात्र निलंबित हुए थे। 30 सितंबर को साजिश रचने का मामला पुलिस तक पहुंचा। 1 अक्टूबर को हॉस्टल से भागने, गार्ड को धमकाने और 16 कैमरे तोड़ने की घटना भी हुई थी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!