Gwalior News Shivpuri Karera Case Advocate Murder Case MP Bar Association Lawyers Strike MP Madhya Pradesh News Court Update Gwalior Crime News MP Hindi News Portal - दैनिक जागरण

ग्वालियर में आज वकीलों की हड़ताल: करैरा में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कार्य से विरत
शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में सोमवार (16 फरवरी) को मध्यप्रदेशभर के वकील कार्य से विरत रहेंगे। ग्वालियर में भी अधिवक्ता कोर्ट परिसर पहुंचेंगे, लेकिन न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इस विरोध के चलते हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ और जिला एवं सत्र न्यायालय में लगभग तीन हजार मामलों की सुनवाई प्रभावित होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, करैरा निवासी अधिवक्ता संजय सक्सेना की दो दिन पहले उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे सुबह कोर्ट के लिए घर से निकले थे। बताया गया है कि आरोपियों ने पहले से उनकी रेकी की थी और सुनसान रास्ते पर घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे प्रदेश के वकीलों में रोष है।

हत्या के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी को कथित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद के चलते सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

घटना के विरोध में स्टेट बार एसोसिएशन, स्थानीय बार एसोसिएशन और न्यायालय से जुड़े कर्मचारी संगठनों ने बैठक कर एक दिन के लिए कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। वकीलों का कहना है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यह कदम उठाया गया है।

ग्वालियर में हाईकोर्ट खंडपीठ के करीब एक हजार और जिला एवं सत्र न्यायालय के लगभग दो हजार प्रकरणों की सुनवाई टल सकती है। पक्षकार कोर्ट पहुंचेंगे, लेकिन अधिवक्ता पैरवी नहीं करेंगे। कुछ स्थानों पर सांकेतिक प्रदर्शन की भी संभावना जताई गई है।

कानूनी समुदाय का कहना है कि न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!