Student Murder - दैनिक जागरण

रायपुर में 10वीं छात्र की चाकू मारकर हत्या, मामूली विवाद बना खौफनाक वारदात
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी और पुराने विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक छात्र की जान चली गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में भर्ती है।  मृतक छात्र अमन यदु (16) और आरोपी छात्र दोनों ही एक ही गांव सासाहोली के रहने वाले थे और पहले अच्छे दोस्त भी बताए जा रहे हैं। दोनों के घरों की दूरी भी बहुत कम थी, करीब 400 मीटर। दोनों ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पढ़ाई की थी और 10वीं कक्षा साथ ही पास की थी। लेकिन कुछ समय पहले बोर्ड परीक्षा के दौरान आरोपी छात्र द्वारा अमन को “मोटा” कहने की बात से दोनों के बीच तनाव शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि यह बात अमन को काफी बुरी लगी थी और तभी से दोनों के बीच बातचीत लगभग बंद हो गई थी। धीरे-धीरे यह मनमुटाव गुस्से और नाराजगी में बदल गया। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में फिर से दोनों आमने-सामने आ गए। यहीं से विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले दोनों के बीच बहस हुई जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान अमन ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाला चाकू निकाल लिया और आरोपी छात्र पर हमला कर दिया। इस हमले में आरोपी छात्र घायल हो गया, लेकिन उसने किसी तरह चाकू छीन लिया और फिर अमन पर ही ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में अमन के सीने और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तिल्दा नेवरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल आरोपी छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चाकू कैसे लाया गया और विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना के बाद मृतक छात्र के घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अगर समय रहते सुलझा लिया जाता तो यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी। स्कूल और प्रशासन स्तर पर भी किशोरों में बढ़ती आक्रामकता और छोटे विवादों के हिंसक रूप लेने को लेकर चिंता जताई जा रही है।

DRG जवान की पत्नी ने पति से अफेयर के शक में छात्रा को मरवाया, एक साल बाद खुला मामला
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कॉलेज की एक छात्रा की हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआत में ये मामला गुमशुदगी समझा जा रहा था, लेकिन लगभग एक साल बाद पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए, वो सबको आश्चर्यचकित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, DRG जवान की पत्नी ने अपने पति के कथित अफेयर के शक में 22 साल की छात्रा की सुपारी देकर हत्या करवा दी। आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदार को 50 हजार रुपए देकर इस साजिश को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी सौतेली बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा के तोयलंका गांव में रहने वाला DRG जवान पांडू करटम अपनी पहली पत्नी को खो चुका था और फिर उसने कमली करटम से दूसरी शादी की थी। कहा जा रहा है कि कमली को लंबे समय से शक था कि उसके पति के कॉलेज की छात्रा रामदई कश्यप से संबंध हैं। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता था। जून 2024 में रामदई अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला और मामला ठंडा पड़ गया। लेकिन बाद में जब जांच दोबारा शुरू हुई, तो पुलिस ने कॉल डिटेल्स, गांव वालों से पूछताछ और परिवार से जुड़े लोगों के बयान जुटाए। इसी दौरान मामला पूरी तरह पलट गया।

शुरुआती जांच में पता चला कि कमली करटम अपने पति और छात्रा की नजदीकियों से नाराज थी। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सवाल किए तो उसने कई महत्वपूर्ण बातें कबूल कर लीं। अधिकारियों के अनुसार, कमली ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर रामदई की हत्या का आदेश दिया था। हत्या के समय पांडू करटम गांव में बीज त्यौहार में शामिल था। इसी दौरान कमली ने अपनी सौतेली बेटी लक्ष्मी को दंतेवाड़ा भेजा। रात के समय फोन पर छात्रा की मौजूदगी की जानकारी ली गई और फिर आरोपी हुंगाराम को पिकअप वाहन से वहां पहुँचाया गया। आरोप है कि उसने घर में घुसकर रामदई का मुंह और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।

हत्या के बाद शव को सफेद प्लास्टिक की बोरी में भरकर पिकअप वाहन से तोयलंका गांव लाया गया। कहा जा रहा है कि घर के पीछे नाले के पास गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फोरेंसिक टीम और गवाहों की मौजूदगी में वहां खुदाई करवाई। मौके से बोरी में बंद कंकाल बरामद किया गया। अवशेषों को पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में कमली करटम और लक्ष्मी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी हुंगाराम उर्फ बुटू करटम अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं।