Spandan Modi - दैनिक जागरण

‘जयेशभाई जोरदार’ का एक्टर निकला फरार कैदी, 12 साल बाद हुआ गिरफ्तार
एक अभिनेता, जो पिछले कुछ सालों से छोटे-छोटे रोल निभा रहा था, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी असली पहचान सामने आने पर कई लोगों को हैरानी हुई। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम हेमंत मोदी है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में वह ‘स्पंदन मोदी’ के नाम से जाना जाता था। पुलिस के मुताबिक, वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और 2014 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद उसने मुंबई जाकर अपनी पहचान बदल ली और फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया। आरोपी कई प्रोजेक्ट्स जैसे Jayeshbhai Jordaar, Thugs of Hindostan और गुजराती फिल्म ‘53वां पन्ना’ में नजर आ चुका है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

यह मामला 2005 का है, जब अहमदाबाद के नरोडा इलाके में एक हत्या हुई थी। जांच के बाद हेमंत मोदी को दोषी ठहराते हुए अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा दी थी। बाद में उसे मेहसाणा जेल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेल में रहते हुए उसकी व्यक्तिगत जिंदगी भी पूरी तरह बिखर गई और उसकी पत्नी से तलाक हो गया। कुछ साल बाद, 2014 में उसे पैरोल मिली, लेकिन बाहर आकर उसने जेल लौटने के बजाय फरार होने की योजना बना ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह मुंबई पहुंचा और वहां खुद को एक संघर्ष कर रहे कलाकार के तौर पर पेश करने लगा। इसी बीच, उसने अपना नाम बदलकर स्पंदन मोदी रख लिया। छोटे-छोटे रोल करके उसने कई लोगों से पहचान बना ली थी। हैरानी की बात थी कि इतने सालों तक किसी को उसके आपराधिक अतीत की भनक तक नहीं लगी।

क्राइम ब्रांच को हाल ही में सूचना मिली कि फरार आरोपी अहमदाबाद में किसी से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की और उसके पुराने संपर्कों पर ध्यान रखा। शुक्रवार को घी कांटा मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय उसने अपने आपको बचाने और पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। अब पुलिस उसे फिर से जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस पूरे मामले ने लोगों को चौंका दिया क्योंकि एक तरफ वह एक फरार सजायाफ्ता अपराधी था और दूसरी तरफ फिल्मी दुनिया में एक अभिनेता के रूप में पहचान बना चुका था। इस गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।