Crime Thriller - दैनिक जागरण

नॉवेल से पर्दे तक छाई ये सीरीज, 8 साल बाद भी कायम है क्रेज
आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज आ रही हैं, लेकिन कुछ ऐसे शोज हैं जिनका प्रभाव सालों बाद भी कम नहीं होता। Sacred Games भी इन्हीं में से एक है। 2018 में आई इस क्राइम-थ्रिलर ने भारतीय ओटीटी कंटेंट को एक नई पहचान दी। उस समय जब बड़े बॉलीवुड सितारे डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए हुए थे, सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने इस सीरीज में काम करके सबको चौंका दिया। इसके रिलीज के बाद ‘सेक्रेड गेम्स’ ना सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चित रही। इसकी कहानी, डायलॉग्स और किरदारों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। खास बात ये है कि ये सीरीज मशहूर लेखक विक्रम चंद्रा के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है, जो 2006 में प्रकाशित हुआ था।

‘सेक्रेड गेम्स’ की कहानी अपराध, राजनीति, धर्म और सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले सीजन की शुरुआत ईमानदार लेकिन परेशान पुलिस अधिकारी सरताज सिंह से होती है, जिसे सैफ अली खान ने निभाया है। एक दिन उसे एक रहस्यमयी फोन कॉल आती है और दूसरी ओर होता है मुंबई का कुख्यात गैंगस्टर गणेश गायतोंडे, जिसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया। गायतोंडे सरताज को चेतावनी देता है कि उसके पास मुंबई को बचाने के लिए सिर्फ 25 दिन हैं। इसके बाद जिस तरह से कहानी आगे बढ़ती है, वो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनप्ले और दो अलग-अलग टाइमलाइन में चलने वाला नैरेटिव है। इसी वजह से इसे भारतीय वेब सीरीज की दुनिया में गेम चेंजर माना गया।

दूसरे सीजन में कहानी और भी गहरी और खतरनाक हो जाती है। सरताज की तलाश उसे एक रहस्यमय आश्रम तक ले जाती है, जहां उसकी मुलाकात गुरुजी से होती है, जो पंकज त्रिपाठी द्वारा निभाया गया है। धीरे-धीरे सरताज को एक बड़े षड्यंत्र का पता चलता है, जिसमें शहर को तबाह करने की योजना बनाई जा रही है। इस सीरीज में कुब्रा सैत, कल्कि कोचलिन, रणवीर शौरी, नीरज काबी और एल्नाज नोरौजी जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। आज भी ये सीरीज ओटीटी दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। IMDb पर इसे 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है और कई लोग इसे भारत की सबसे बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मानते हैं।